मप्र सरकार नर्मदा नदी के किनारे जैविक खेती करने का अभियान चलाएगी

Date:

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने गंगा नदी के किनारे रसायन मुक्त खेती शुरु करने के केंद्रीय बजट प्रस्ताव से प्रेरणा लेते हुए प्रदेश की जीवन रेखा मानी जाने वाली नर्मदा नदी के किनारे जैविक खेती करने का फैसला किया है। प्रदेश के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा, ‘‘ नर्मदा नदी के दोनों किनारों पर पांच किलोमीटर के दायरे में प्राकृतिक खेती विकसित करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाए।’’ बैठक में चौहान ने मंत्रियों से भी अपनी जमीनों पर जैविक खेती कराने का आग्रह किया।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा था कि गंगा के किनारे पांच किलोमीटर के चौड़े गलियारे के भीतर रसायन मुक्त खेती शुरु करके पूरे देश में इसे बढ़ाया जाएगा। केंद्र सरकार के इस प्रस्ताव के एक दिन बाद मध्य प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया है।

मध्य प्रदेश की जीवन रेखा मानी जाने वाली नर्मदा नदी देश की पांचवी सबसे लंबी नदी है और यह प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक से निकलकर मध्य प्रदेश में 1,077 किलोमीटर तक बहती है।

[tnp_form id="1"]

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

एक नजर इन पर भी...

पाली में पटवारी व दलाल 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

पाली। राजस्थान के पाली में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने एक पटवारी व उसके दलाल को 30 हजार रुपये की कथित रिश्वत...
चन्द्रयान मिशन की सफलता अमृत वर्षा करने वाला क्षण: भागवत

चन्द्रयान मिशन की सफलता अमृत वर्षा करने वाला क्षण: भागवत

नयी दिल्ली, 24 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने चंद्रयान मिशन की सफलता को स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव में वास्तविक...

राम और कृष्ण की तरह भगवान के अवतार हैं प्रधानमंत्री मोदी : कमल पटेल

भोपाल। मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री और भाजपा नेता कमल पटेल ने कहा कि कांग्रेस द्वारा किए गए अत्याचार, भ्रष्टाचार और देश की संस्कृति...

जैसलमेर जिले में मालगाड़ी पटरियों से उतरी

जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक मालगाड़ी के 15 डिब्बे मंगलवार को पटरी से उतर गए। इनमें चूना पत्थर लदा था। हादसे के...

भारत को सुपर इकोनॉमिक पावर बनने से अब कोई ताकत नहीं रोक सकती :...

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि देश में सड़कों समेत मूलभूत ढांचे के निर्माण के मामले में क्रांति आ गयी...

पुलिस अपना काम बिना किसी दबाव के निष्पक्षता और सकारात्मक सोच के साथ करे...

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस का प्रयास हो कि किसी भी अपराध में कम से कम समय में गहनता से तफ्तीश...
शिक्षा के क्षेत्र में विदेशों में धाक जमा रही है सीरवी समाज की प्रतिभाएं

शिक्षा के क्षेत्र में विदेशों में धाक जमा रही है सीरवी समाज की प्रतिभाएं

समाज की प्रतिभाएं शिक्षा के क्षेत्र में विदेशों में धाक जमा रही है, यह समाज के लिए बहुत ही गर्व की बात है!उदयपुर/सीरवी न्यूज़।...
अक्षत, कलश का हुआ स्वागत

अक्षत कलश का हुआ स्वागत

बेंगलूरु| भगवान श्री रामजी की पावन जन्मभूमि अयोध्या से आए अक्षत कलश का रविवार को सीरवी समाज सुकंदकट्टे आईमाता बडेर में भव्य स्वागत हुआ|...

राजनीतिक मतभेद इतना कैसा कि प्रधानमंत्री मोदी की जान से खेल जाए कांग्रेस :...

भोपाल/वार्ता। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस शासित पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष...

इस तरह की और खबरें
इस तरह की और खबरें

ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को आदर्श बनाएँ : शिवराज

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज...

21 अप्रैल से फिर शुरू होगी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा...

राज्य सरकार की प्राथमिकता सभी वर्गों को अधिकार संपन्न बनाना : शिवराज

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा...