प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को देसी गाय रखने पर मप्र सरकार देगी 900 रु प्रति माह:चौहान

Date:

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को देसी गाय रखने के लिए प्रदेश सरकार 900 रुपये प्रति माह देगी।

चौहान ने नीति आयोग द्वारा दिल्ली में नवोन्वेषी कृषि पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला को यहां मंत्रालय से डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए यह घोषणा की।

चौहान ने कहा “ जिस प्रकार हरित क्रांति के लिए किसानों को रासायनिक खाद पर सब्सिडी और अन्य सहायता उपलब्ध कराई गई, उसी प्रकार प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए किसानों को प्रोत्साहन देना और सहयोग करना आवश्यक है। प्राकृतिक खेती के लिए देसी गाय आवश्यक है। देसी गाय से ही प्राकृतिक खेती के लिए आवश्यक जीवामृत तथा धनजीवामृत बनाए जा सकते हैं।”

उन्होंने कहा, ‘‘प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को देसी गाय रखने के लिए 900 रुपये प्रति माह अर्थात 10,800 रुपये प्रतिवर्ष उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही प्राकृतिक कृषि किट लेने के लिए किसानों को 75 प्रतिशत राशि सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी।’’

- Advertisement -

उन्होंने कहा, “प्राकृतिक खेती के मार्गदर्शन के लिए प्रत्येक विकासखंड में पांच पूर्णकालिक कर्मियों की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रत्येक गांव में किसान मित्र और किसान दीदी की व्यवस्था भी होगी, जो प्राकृतिक खेती के ‘मास्टर ट्रेनर’ के रूप में कार्य करेंगे। उन्हें मानदेय भी दिया जाएगा।”

चौहान ने कहा कि हरित क्रांति में रसायनिक खाद के उपयोग ने खाद्यान्न की कमी को पूरा तो किया, लेकिन अब इसके घातक परिणाम सामने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के मुताबिक, रसायनिक खाद एवं कीटनाशकों के उपयोग से धरती की सतह कठोर और मुनष्य रोग ग्रस्त होता जा रहा है तथा इसके उपयोग को नियंत्रित करने की आवश्यकता है, जो प्राकृतिक खेती से ही संभव है।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक रूप से प्रत्येक जिले के 100 गांव में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष गतिविधियां संचालित की जाएंगी और वर्तमान खरीफ की फसल से प्रदेश के 5,200 गांव में प्राकृतिक खेती की गतिविधियां शुरू होंगी।

चौहान ने कहा कि अब तक प्रदेश के 1,65,000 किसानों ने प्राकृतिक खेती में रूचि दिखाई है और नर्मदा नदी के दोनों ओर प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती की अवधारणा को व्यवहार में लाने के लिए वह स्वयं पांच एकड़ क्षेत्र में प्राकृतिक खेती शुरू करेंगे तथा राज्य मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य और प्रदेश के किसानों से यह आह्वान किया गया है कि वे अपनी-अपनी कृषि योग्य भूमि में से कुछ क्षेत्रों में प्राकृतिक खेती को अपनायें।

[tnp_form id="1"]

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

एक नजर इन पर भी...

ट्रिप्लीकेन सीरवी समाज का अफीम मनुहार को लेकर सख्ती

ट्रिप्लीकेन सीरवी समाज का अफीम मनुहार को लेकर सख्ती

चेन्नई/सीरवी न्यूज़। यहां सीरवी समाज ट्रिप्पीकेन की कार्यकारिणी की गत बैठक 22 नवम्बर में सामाजिक कुरीतियों को मिटाने के लिए अहम निर्णय सर्वसम्मति से...
NAREDNRA MODI HIMACHAL

टीकाकरण में पिछड़ रहे राज्यों के नेतृत्व को जनता के स्वास्थ्य की परवाह नहीं...

मंडी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे राज्यों की सोमवार को तीखी आलोचना की जो कोविड टीकाकरण अभियान में पीछे हैं। उन्होंने ऐसे राज्यों के...

एयरटेल पेमेंट्स बैंक को आरबीआई से अनुसूचित बैंक का दर्जा

नयी दिल्ली। एयरटेल पेमेंट्स बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक ने अनुसूचित बैंक की सूची में स्थान दिया है। एयरटेल पेमेंट्स बैंक की मंगलवार को जारी...

एलन मस्क : बड़े लोग बड़ी बातें

नई दिल्ली। कुछ लोग हमेशा खबरों में रहते हैं, वे जो कुछ भी करते हैं वह अपने आप में एक खबर होती है। स्पेस...

सुंकदकट्टे में ‘एक शाम गौ माता के नाम’ भजन संध्या का हुआ आयोजन

बेंगलूरु। सोमवार को नवयुवक मंडल सुंकदकट्टे की ओर से तिम्माका कल्याण मंडप में एक शाम गौमाता के नाम सत्संग कीर्तन का आयोजन किया गया।...

मंदिर निर्माण करना चार धाम की तीर्थयात्रा के पुण्य समान: दीवान माधवसिंह

बेंगलूरु। सीरवी समाज सरजापुर रोड ट्रस्ट के आई माता मंदिर का भूमि पूजन शनिवार को किया गया। इस दौरान हर्षोल्लास का माहौल रहा। भक्तगण...

श्री आई चालीसा Shree Aai Chalisa by PAKHI SHARMA AND VINOD MUKATI

श्री आई चालीसा (I-45SA) गायिका: पाखी शर्मा और विनोद मुकाती (एम.नं. 9752168059) संगीत की व्यवस्था :- कृष्णा-पंवार (M.NO.9981886746 रिकॉर्डिंग स्टूडियो : -एचजे प्रोडक्शन इंदौर (म.नं. 8827708456 ) मिक्सिंग...

कोविड टीकाकरण में 168.47 करोड़ टीके लगे

नयी दिल्ली। पिछले 24 घंटे में देश भर में 55 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये हैं, जिसके साथ ही कुल टीकाकरण 168.47...
iPhone 15 Pro Max: बॉर्डरलेस डिज़ाइन, उन्नत कैमरे और USB-C Charging अपग्रेड के साथ

iPhone 15 Pro Max: बॉर्डरलेस डिज़ाइन, उन्नत कैमरे और USB-C Charging अपग्रेड के साथ

इंगित किए गए रिपोर्ट के अनुसार, प्रतीक्षारत iPhone 15 Pro Max, उसकी कटिंग-एज क्षमताओं और शैलीशील डिज़ाइन के साथ, स्मार्टफोन उद्योग को बदलने के...

इशांत को सिराज से मिलेगी कड़ी चुनौती

सेंचुरियन। सेंचुरियन में दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ रविवार से होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए भारतीय एकादश में लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल, विराट...

इस तरह की और खबरें
इस तरह की और खबरें

पंजाब में मोदी की सुरक्षा में गंभीर चूक

नई दिल्ली/चंडीगढ़। देश के नेतृत्व की सुरक्षा व्यवस्था में...

दुश्मन को जवाब देने में करेंगे ब्रह्मोस का इस्तेमाल : राजनाथ

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विश्व...

मप्र सरकार नर्मदा नदी के किनारे जैविक खेती करने का अभियान चलाएगी

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने गंगा नदी के किनारे रसायन...

नेताजी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी : अमित शाह

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार...

सोमनाथ मंदिर में दर्शन कर शाह ने मोबाइल एप लांच किया

गीर सोमनाथ, 19 मार्च (वार्ता) केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता...

एक करोड़ से अधिक लोगों ने किया सूर्य नमस्कार

नई दिल्ली। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर शुक्रवार...

कोरोना के चलते भगवान जगन्नाथ मंदिर भक्तों के लिए बंद

पुरी। ओडिशा में कोविड महामारी के प्रसार को रोकने...

आतंकवाद मानवाधिकार उल्लंघन का सबसे बड़ा रूप : अमित शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार...