अगर आप कोविड-19 की वजह से घर पर हैं, तो ऐसे करें अपने मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल

Date:

म में से कई लोगों के लिए, कोविड की चपेट में आना और उसकी वजह से घर पर अलग-थलग रहना एक एकाकी, डरावना और कष्टदायक अनुभव हो सकता है और पहले से मानसिक बीमारी का सामना कर रहे लोगों के लिए यह और भी मुश्किल हो सकता है।

यदि आप कोविड के शिकार हैं और घर पर अलग-थलग हैं तो निम्नलिखित रणनीतियों को आपके मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल करने में मदद करने के लिए तैयार किया गया है।

मूल बातें याद रखें

अनिश्चितता और जोखिम में रहते हुए, स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की सरल रणनीतियों को याद रखना और उनका अभ्यास करना मुश्किल हो सकता है।

यदि आप कोविड की वजह से घर पर ही आइसोलेशन में हैं, तो यह महत्वपूर्ण है:

  • बुखार और अन्य लक्षणों जैसे दर्द और गले में खराश को पैरासिटामोल या इबुप्रोफेन से नियंत्रित करें।
  • स्वस्थ आहार लेते रहें
  • तरल पदार्थ का सेवन बढ़ाएं, खासकर अगर आपको बुखार है – कम से कम 10 दिनों के लिए व्यायाम बंद कर दें, और अपने लक्षणों की गंभीरता के आधार पर, धीरे-धीरे व्यायाम पर लौटें (यदि व्यायाम पर लौटने के बारे में आपके कोई प्रश्न हैं, तो अपने डाक्टर से संपर्क करें)
  • गहरी साँस लेना, जो फेफड़ों को काम करने में मदद कर सकता है और आइसोलेशन तथा ठीक होने के दौरान आपको शांत रहने में मदद कर सकता है, लेकिन यह आपके डॉक्टर के परामर्श से किया जाना चाहिए
  • बीमारी और अलगाव के दौरान अपरिहार्य चिंता से निपटने में मदद के लिए माइंडफुलनेस का अभ्यास करें
  • बीमारी और अपनी मौजूदा स्थिति से ध्यान हटाने के लिए कुछ पढ़ें, मूवी देखें या किसी और सकारात्मक गतिविधि में खुद को व्यस्त रखें। (यह बच्चों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है)
  • और दोस्तों और परिवार के साथ ऑनलाइन या फोन पर जुड़े रहें।

अपने कोविड लक्षणों की निगरानी करना महत्वपूर्ण है। रॉयल ऑस्ट्रेलियन कॉलेज ऑफ जनरल प्रैक्टिशनर्स के पास इस संबंध में सहायता के लिए एक उपयोगी लक्षण डायरी है। या यह तय करने के लिए कि आपको चिकित्सा सहायता की आवश्यकता है, हैल्थ डायरेक्ट लक्षण चेकर का उपयोग करें।

- Advertisement -

यदि आप अकेले रहते हैं, तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई नियमित रूप से आपसे संपर्क करके आप का हालचाल मालूम करता रहे।

इस दौरान कुछ चीजों से बचना भी जरूरी है

चिंता और अनिश्चितता के समय के दौरान, जैसे कि कोविड की बीमारी के साथ घर पर अलग-थलग करना, यह समझ में आता है कि लोग मनोवैज्ञानिक परेशानी पर काबू पाने के लिए ड्रग्स और शराब, अस्वास्थ्यकर भोजन, जुआ या अन्य व्यसनों की ओर रुख कर सकते हैं।

ये रणनीतियाँ अस्थायी रूप से तनाव को कम कर सकती हैं। लेकिन वे लंबी अवधि में अधिक मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

मानसिक बीमारियों वाले लोगों के लिए यह समय और भी कठिन रहा है

महामारी ने मानसिक बीमारी के साथ जीना और भी मुश्किल कर दिया है।

- Advertisement -

पिछले कुछ साल कई लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण और थकाऊ रहे हैं। मानसिक बीमारियों और अन्य पुरानी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को इस दौरान बदले हालात में अपने देखभाल के तरीके को बदलने के साथ ही चिकित्सा के कुछ रूपों को ऑनलाइन भी अपनाना पड़ा।

मानसिक बीमारी से उबरने और उसके प्रबंधन में अक्सर व्यायाम, सकारात्मक सामाजिक जुड़ाव और चिकित्सा जैसी गतिविधियाँ शामिल होती हैं – ये सभी कोविड प्रतिबंधों, वित्तीय बाधाओं और कर्मचारियों की कमी के कारण सीमित हो सकती हैं।

अस्पतालों और डाक्टरों सहित कई जरूरी सेवाएं, बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रही हैं।

उन लोगों के लिए अलगाव विशेष रूप से कठिन हो सकता है जिनके पास सुरक्षित घर नहीं है।

- Advertisement -

घरेलू हिंसा का सामना करने वाले लोगों को देखभाल तक पहुंचने में अधिक कठिनाई होती है क्योंकि वे अपने घरों में स्वास्थ्य पेशेवरों के साथ बातचीत करने में सुरक्षित नहीं होते हैं।

घरेलू हिंसा के साथ जीने वाले बच्चों को नुकसान का खतरा बढ़ जाता है। स्कूल या चाइल्डकैअर सुविधाएं बंद होने पर उनके पास जाने के लिए कोई सुरक्षित स्थान नहीं बचता है, इसलिए परिवार, दोस्त और किड्स हेल्पलाइन जैसी सेवाएं बच्चों की सहायता करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

– लुईस स्टोन, ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी

[tnp_form id="1"]

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

एक नजर इन पर भी...

सीरवी समाज के धर्मगुरू दीवान माधवसिंह ने सोमवार सुबह को मरीना बीच चेन्नई पर कबुतरों को दाना वितरण किया।

मरीना बीच पर धर्मगुरू दीवान माधवसिंह ने कबतूरों को किया दाना वितरण

चेन्नई। सीरवी समाज के धर्मगुरू दीवान माधवसिंह ने सोमवार सुबह को मरीना बीच चेन्नई पर कबुतरों को दाना वितरण किया। इस कार्यक्रम में भगाराम...

गुरुओं के आशीर्वाद से भारत अपने गौरव के शिखर पर पहुंचेगा: मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि देश पूरी निष्ठा के साथ गुरुओं के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है और वैश्विक...
सोमनाथ मंदिर में दर्शन कर शाह ने मोबाइल एप लांच किया

सोमनाथ मंदिर में दर्शन कर शाह ने मोबाइल एप लांच किया

गीर सोमनाथ, 19 मार्च (वार्ता) केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात में सोमनाथ मंदिर में दर्शन किए और ट्रस्ट...
आँचल पंवार एवं प्रतिज्ञा काग बनी बास्केटबॉल की चैंपियंस

आँचल पंवार एवं प्रतिज्ञा काग बनी बास्केटबॉल की चैंपियंस

बेंगलुरु। सीरवी समाज की होनहार प्रतिभा खिलाड़ी सुश्री आँचल पंवार सुपुत्री श्री प्रकाश जी, माता श्रीमती मंजू, मूलनिवासी बेरा रामर, गांव आगेवा, तहसील जैतारण,...
Weight loss tips in hindi जल्दी से जल्दी वजन कम करने के तरीके

जल्दी से जल्दी वजन कम करने के तरीके | Weight loss tips in hindi

आज के समय में मोटापा कई बीमारियों का मुख्य कारण है, जैसे- हृदय रोग, उच्च रक्तचाप यानी हाई ब्लडप्रेशर, कैंसर, कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना, लिवर...

भारत को सुपर इकोनॉमिक पावर बनने से अब कोई ताकत नहीं रोक सकती :...

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि देश में सड़कों समेत मूलभूत ढांचे के निर्माण के मामले में क्रांति आ गयी...

चोरी के बाद भी चोर के हाथ न लगे सवा लाख, चारे के साथ...

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में जैंत थाना क्षेत्र के अल्हैपुर में ग्रामीण उस समय दंग रह गए जब उन्होंने पशुओं का चारा...
Bigg Boss OTT 2 से बाहर आते ही Avinash ने Elvish के बारे में क्या कहा

Bigg Boss OTT 2 से बाहर आते ही Avinash ने Elvish के बारे में...

Bigg Boss OTT का दूसरा सीजन बहुत ही जल्द समाप्त होने वाला है पर आप सभी को जल्दी विजेता का पता भी होने वाला...

इस तरह की और खबरें
इस तरह की और खबरें

ओमिक्रोन के लक्षण क्या हैं?

लगभग दो वर्षों से, जनता के लाखों सदस्य जोए...

पंजाब में मोदी की सुरक्षा में गंभीर चूक

नई दिल्ली/चंडीगढ़। देश के नेतृत्व की सुरक्षा व्यवस्था में...

गोरखपुर शहर: वीर बहादुर सिंह के निधन से खाली हुई जगह की भरपाई कर रहे हैं योगी

गोरखपुर (उप्र)। उत्‍तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने से पहले...

हर हफ्ते पौधों पर आधारित चार खाद्य पदार्थ खाएं, सेहत अच्छी रहेगी

पोषण और आहार विज्ञान में एक पुरस्कार विजेता प्रोफेसर...

राजस्थान में बुधवार को ओमिक्रोन के 62 नये मामले सामने आए

जयपुर। राजस्थान में कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रोन के...

तमिलनाडु में आज से रात्रि कर्फ्यू, रविवार को लॉकडाउन

चेन्नई। तमिलनाडु में कोरोना मामलों में वृद्धि को देखते...