कानपुर का इत्र कारोबारी पीयूष जैन गिरफ्तार

Date:

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में त्रिमूर्ति फ्रेगरेंस प्राइवेट लिमिटेड के मालिक पीयूष जैन को रविवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) सतर्कता महानिदेशालय (डीजीजीआई) की टीम द्वारा इत्र कारोबारी के कानपुर और कन्नौज स्थित ठिकानो से 200 करोड़ रूपये से अधिक की नगदी और आभूषणों की बरामदगी के बाद यह कार्रवाई की गयी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के बाद से चल रही नोटों की गिनती और जांच के बाद रविवार रात पीयूष जैन की को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं पीयूष के दोनों बेेटों को अभी भी हिरासत में रखा गया है।

पीयूष के दोनों बेेटों को अभी भी हिरासत में रखा गया

सूत्रों के अनुसार कारोबारी को उसके कानपुर में जूही इलाके के आनंदपुरी स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सोमवार को उसे अदालत में पेश करेगी जहां से उसे पूछताछ के लिये रिमांड में देने का अनुरोध किया जायेगा। सूत्रों के मुताबिक कारोबारी के पास से चाबियों का एक गुच्छा मिला है जिसमें अभी भी कई चाबियों के तालों का पता नहीं चल सका है। जांच अधिकारियों को आशंका है कि कारोबारी के पास अभी भी अवैध संपत्ति के भंडार हो सकते है।

- Advertisement -

250 करोड़ रूपये से अधिक की नगदी और जेवरात मिल चुके

सूत्रों के मुताबिक पुलिस को कानपुर और कन्नौज स्थित कारोबारी के ठिकानो से अब तक 250 करोड़ रूपये से अधिक की नगदी और जेवरात मिल चुके है।

उधर कन्नौज से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जीएसटी इंटेलीजेंस टीम को कारोबारी के कन्नौज स्थित पैतृक आवास पर तहखाने में 250 किलो चांदी और 25 किलो की सोने की सिल्लियां बरामद हुई हैं। साथ ही नोटों से भरे आठ से नौ बोरे भी मिले हैं. जिनमें 103 करोड़ रुपये होने की बात कही जा रही है हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुयी है।

इससे पहले इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर में जूही क्षेत्र स्थित आवास पर जीएसटी की विजलेंस टीम को 185 पर करोड़ों रुपये नकदी बरामद हुयी थी जिसके बाद जांच टीम कन्नौज के छिपट्टी मोहल्ला स्थित पीयूष जैन के पैतृक आवास पहुंची थी, जहां बीते तीन दिन से जीएसटी विजलेंस टीम इत्र कारोबारी के मकान के अलग-अलग हिस्सों, दफ्तर व कारखाने में छानबीन करने में जुटी है।

यह भी पढ़े : कानपुर की त्रिमूर्ति फ्रेगरेंस के यहां 150 करोड़ की नकदी बरामद

- Advertisement -

पीयूष जैन के दो अन्य मकानों का ताला तोड़कर भी अफसर जांच पड़ताल में जुटे हैं। सूत्रों के मुताबिक अब तक टीम कानपुर और कन्नौज से चांदी और सोने के खजाने के अलावा 250 करोड़ रूपये से अधिक की नकदी बरामद कर चुकी है। विजलेंस टीम के 36 अफसर जांच में जुटे हैं। मकान के अंदर अलमारियों, लॉकर्स को तोड़कर जांच टीम ने नकदी बरामद की है। छापेमारी के दौरान जांच टीम को कुछ डायरी और बिल भी मिले हैं. इनमें कई कंपनियों से कच्चा माल खरीदने और बेचने का जिक्र है। जीएसटी विजलेंस टीम अब इन कंपनियों से संपर्क कर बिल और डायरी में दर्ज जानकारी की तस्दीक करेगी।

इसके अलावा घर की दीवारों में नोटों और आभूषण छिपाने की बात भी सामने आई है. जिसके चलते टीम ने पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से भी संपर्क किया है. इन अधिकारियों की मदद से नोट और गहने आदि का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।

[tnp_form id="1"]

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

एक नजर इन पर भी...

अक्षत, कलश का हुआ स्वागत

अक्षत कलश का हुआ स्वागत

बेंगलूरु| भगवान श्री रामजी की पावन जन्मभूमि अयोध्या से आए अक्षत कलश का रविवार को सीरवी समाज सुकंदकट्टे आईमाता बडेर में भव्य स्वागत हुआ|...

एलन मस्क : बड़े लोग बड़ी बातें

नई दिल्ली। कुछ लोग हमेशा खबरों में रहते हैं, वे जो कुछ भी करते हैं वह अपने आप में एक खबर होती है। स्पेस...
आईमाता भैल रथ के सिरियारी गांव में आगमन पर पर समाज बंधुओ ने किया भव्य बधावा

आईमाता भैल रथ के सिरियारी गांव में आगमन पर पर समाज बंधुओ ने किया...

पाली : सोजत के निकटवर्ती ग्राम सिरियारी के पश्चिम में लगभग 3 किलोमीटर दूर सीरवी बाहुल्य गांव आया हुआ है सिंचाणा। दीपाराम काग ने...

आईमाता की दिव्य झांकी देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

कृष्ण-सुदामा की मैत्री मित्रता की अनूठी मिसाल - मनोहरदास बेंगलूरु। सीरवी सेवा संघ ट्रस्ट (रजि.) लिंगराजपुरम के तत्वावधान में शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में केएसएफसी....
अमित शाह ने भगवान राम की 108 फुट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला रखी

अमित शाह ने भगवान राम की 108 फुट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला रखी

कुरनूल (आंध्र प्रदेश), 23 जुलाई (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को आंध्र प्रदेश के कुरनूल शहर में भगवान राम की 108...
अखिल भारतीय सीरवी समाज महासभा खेल महाकुंभ का हुआ आगाज

चतुर्थ अखिल भारतीय सीरवी समाज महासभा खेल महाकुंभ का हुआ आगाज

सोजत/गांव अटबड़ा। चतुर्थ अखिल भारतीय सीरवी समाज महासभा खेल महाकुंभ का आगाज गांव अटबड़ा से, 29 जुलाई 2023 शनिवार को धर्मगुरु दिवान साहब माधव...
आईपंथ के धर्मगुरू दीवान माधवसिंह सरथुर बाली पहुंचे, काग परिजनों के साथ जताई संवेदना

आईपंथ के धर्मगुरू दीवान माधवसिंह सरथुर बाली पहुंचे, काग परिजनों के साथ जताई संवेदना

बाली। बाली सोताला के सरथुर गांव में आईपंथ के धर्म गुरु श्री माधवसिंह दीवान ने कहा कि भारत के तिरुपति, साऊथ, दक्षिणी भारत मारवाड़,...

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा पांचों राज्यों में जीत हासिल करेगी : वीडी शर्मा

नीमच। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के...
सीरवी समाज के धर्मगुरू दीवान माधवसिंह ने सोमवार सुबह को मरीना बीच चेन्नई पर कबुतरों को दाना वितरण किया।

मरीना बीच पर धर्मगुरू दीवान माधवसिंह ने कबतूरों को किया दाना वितरण

चेन्नई। सीरवी समाज के धर्मगुरू दीवान माधवसिंह ने सोमवार सुबह को मरीना बीच चेन्नई पर कबुतरों को दाना वितरण किया। इस कार्यक्रम में भगाराम...
आँचल पंवार एवं प्रतिज्ञा काग बनी बास्केटबॉल की चैंपियंस

आँचल पंवार एवं प्रतिज्ञा काग बनी बास्केटबॉल की चैंपियंस

बेंगलुरु। सीरवी समाज की होनहार प्रतिभा खिलाड़ी सुश्री आँचल पंवार सुपुत्री श्री प्रकाश जी, माता श्रीमती मंजू, मूलनिवासी बेरा रामर, गांव आगेवा, तहसील जैतारण,...

इस तरह की और खबरें
इस तरह की और खबरें

रुपया 31 पैसे की बढ़त के साथ 74.03 प्रति डॉलर पर

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के बीच विदेशी...

कानपुर की त्रिमूर्ति फ्रेगरेंस के यहां 150 करोड़ की नकदी बरामद

नयी दिल्ली। पान मसाला और तंबाकू उत्पाद बनाने वाली...

पारी की शुरुआत में धैर्य से खेलने का फायदा हुआ: धवन

मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग...

विक्रम वेधा में तीन लुक में नजर आएंगे ऋतिक रौशन

मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो ऋतिक रौशन अपनी आने...

बलेपेट बडेर में उत्साहपूर्वक मनाया गया होली महोत्सव

बेंगलूरु। सीरवी समाज बलेपेट बडेर परिसर में गुरूवार रात...

तूफानों से भरा है बृहस्पति, क्या कभी थमेगा ग्रेट रेड स्पॉट

मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया)। बृहस्पति हमारे सौर मंडल में सबसे बड़ा...

एयरटेल पेमेंट्स बैंक को आरबीआई से अनुसूचित बैंक का दर्जा

नयी दिल्ली। एयरटेल पेमेंट्स बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक...

पंजाब में मोदी की सुरक्षा में गंभीर चूक

नई दिल्ली/चंडीगढ़। देश के नेतृत्व की सुरक्षा व्यवस्था में...