बचपन में एक युवा ने गलत तरीके से छुआ था : कंगना रनौत

Date:

मुंबई। बाल शोषण और यौन दुर्व्यवहार का जिक्र करते हुए अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने अनुभव को याद किया और कहा कि बचपन में उन्हें हिमाचल प्रदेश के उनके गृहनगर में एक युवा ने “गलत तरीके से छुआ” था।

कंगना ने रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में उस घटना का जिक्र किया। इस कार्यक्रम में वह प्रस्तोता हैं। इससे पहले कार्यक्रम में प्रतिभागी और कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने खुलासा किया कि जब वह छह साल के थे, तब उनके रिश्तेदारों ने उनका “यौन उत्पीड़न” किया था और यह उनके 11 साल का हो जाने तक चलता रहा।

मुनव्वर ने ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर श्रृंखला में अपने अनुभवों का साझा किया। उन्होंने कहा, “एक समय के बाद, मुझे लगता है कि उन्हें एहसास हुआ कि वे चरम पर पहुंच गए हैं, इसलिए उन्होंने सोचा कि थोड़ी देर के लिए रुक जाना चाहिए… एक बार मुझे लगा कि मेरे पिताजी को इसका पता चल गया है। मुझे ठीक से याद नहीं है लेकिन मुझे लगा कि उन्हें पता चल गया है… मैंने कभी नहीं सोचा था कि इसकी जानकारी परिवार को देने से कोई फायदा होगा।’’

कंगना ने सार्वजनिक रूप से पहली बार अपने अनुभव साझा करने के लिए मुनव्वर की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें भी बचपन में “गलत स्पर्श” का शिकार होना पड़ा था। उन्होंने कहा, ‘‘मुनव्वर, हर साल ढेरों बच्चे इस तरह के उत्पीड़न से गुजरते हैं लेकिन हम कभी भी इसकी चर्चा सार्वजनिक मंच पर नहीं करते हैं। बचपन में हर किसी को अनुचित तरीके से छुआ जाता है। हर कोई ऐसे अनुभव से गुजरता है, मेरा भी अनुभव है।’’

- Advertisement -

कंगना ने कहा, “हमारे शहर में, (जब) मैं बहुत छोटी थी… एक लड़का जो मुझसे कुछ साल बड़ा था, वह मुझे गलत तरीके से छूता था। लेकिन उस समय मुझे इसका मतलब नहीं पता था। हर बच्चे को इस तरह के अनुभव से गुजरना पड़ता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनका परिवार उनकी सुरक्षा को लेकर कितना सतर्क है।’’

कंगना और मुनव्वर के बाद फैशन डिजाइनर सायशा शिंदे ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा, “यह मेरा पहला रहस्य था। आप दोनों की बातें सुनने के बाद… मैंने कुछ लोगों के साथ अपना अनुभव साझा किया और उन्होंने मुझसे कहा…यही कारण है कि आप समलैंगिक हैं। यह सब सुनने के बाद इस बारे में बात करने की मेरी हिम्मत नहीं हुई।”

[tnp_form id="1"]

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

एक नजर इन पर भी...

Jio AirFiber को धूल चटा देगा Xtreme Airtel AirFiber, मिलेगा हाई स्पीड इंटरनेट

Jio AirFiber को धूल चटा देगा Xtreme Airtel AirFiber, मिलेगा हाई स्पीड इंटरनेट

Jio AirFiber की अनाउंसमेंट के बाद Airtel ने भी अपने वायरलेस ब्रॉडबैंड Xtreme Airtel AirFiber की घोषणा कर दी है। भारतीय लोगों में जिनके...

टिप्स और सारेगामा म्यूजिक के लिए अलबम करेंगी अक्षरा सिंह

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री-सिंगर अक्षरा सिंह टिप्स और सारेगामा म्यूजिक के लिए अलबम करेंगी। बॉलीवुड रैपर बादशाह के चार्ट बस्टर गाना पानी-पानी के...
One Moto Electa Scooter

वन-मोटो ने नया ई-स्कूटर इलेक्टा पेश किया, कीमत 1.99 लाख रुपये

नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माता वन-मोटो ने सोमवार को कहा कि उसने 1.99 लाख रुपये की कीमत वाला एक नया हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर इलेक्टा...
लूट का पैसा अब दीवारों से निकल रहा है ः योगी आदित्यनाथ

लूट का पैसा अब दीवारों से निकल रहा है : योगी आदित्यनाथ

प्रयागराज। हाल में समाजवादी पार्टी (सपा) से कथित तौर पर जुड़े एक व्यक्ति के परिसरों पर पड़े आयकर के छापे को लेकर सपा पर...

जनता ने ईमानदार राजनीति की शुरुआत का मन बना लिया : केजरीवाल

नई दिल्ली। चुनाव आयोग द्वारा पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किए जाने का आम आदमी पार्टी (आप) ने स्वागत करते...

महान व्यक्तित्वों के योगदान को मिटाने का प्रयास हुआ : मोदी

नयी दिल्ली। कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि आजादी के बाद...
Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन में मुंह मीठा करने के लिए ड्राई फ्रूट से बनाएं ये मिठाई

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन में मुंह मीठा करने के लिए ड्राई फ्रूट से बनाएं...

कुछ दिनों में रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2023) का प्यारा त्योहार आने वाला है, और तैयारियाँ तो अब से ही शुरू हो गई हैं। इस...

राज्य सरकार की प्राथमिकता सभी वर्गों को अधिकार संपन्न बनाना : शिवराज

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संत रविदास अद्भुत संत थे। उनके द्वारा समाज को जोड़ने के लिए किए गए...

गुरुओं के आशीर्वाद से भारत अपने गौरव के शिखर पर पहुंचेगा: मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि देश पूरी निष्ठा के साथ गुरुओं के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है और वैश्विक...
श्री जीजी माता पाल मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव | Shri Jiji Mata pal Mandir Pran Pratishtha Mahothsav

श्री जीजी माता पाल मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव | Shri Jiji Mata pal Mandir...

बिलाड़ा। सीरवी समाज जीजी माता पाल मंदिर विकास समिति पतालियावास बिलाड़ा द्वारा आयोजित हुए चार दिवसीय धार्मिक आयोजन के सफल क्रियांवयन को लेकर दीवान...

इस तरह की और खबरें
इस तरह की और खबरें

स्पेसएक्स चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन रवाना हुआ

केप केनवरल(अमेरिका)। स्पेसएक्स नासा के चार अंतरिक्ष यात्रियों को...

कानपुर की त्रिमूर्ति फ्रेगरेंस के यहां 150 करोड़ की नकदी बरामद

नयी दिल्ली। पान मसाला और तंबाकू उत्पाद बनाने वाली...

तूफानों से भरा है बृहस्पति, क्या कभी थमेगा ग्रेट रेड स्पॉट

मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया)। बृहस्पति हमारे सौर मंडल में सबसे बड़ा...

विक्रम वेधा में तीन लुक में नजर आएंगे ऋतिक रौशन

मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो ऋतिक रौशन अपनी आने...

आतंकवाद मानवाधिकार उल्लंघन का सबसे बड़ा रूप : अमित शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार...

कानपुर का इत्र कारोबारी पीयूष जैन गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में त्रिमूर्ति फ्रेगरेंस प्राइवेट...

शिक्षा से व्यक्ति का जीवन सहज और सुगम होता है : जोशी

जयपुर। राजस्थान के जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी ने...

हर मैच नहीं जीत सकते, टीम इंडिया के लिये यह अस्थायी दौर है : रवि शास्त्री

मस्कट। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री...

दुश्मन को जवाब देने में करेंगे ब्रह्मोस का इस्तेमाल : राजनाथ

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विश्व...