महान व्यक्तित्वों के योगदान को मिटाने का प्रयास हुआ : मोदी

Date:

नयी दिल्ली। कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि आजादी के बाद देश की संस्कृति और संस्कारों के साथ-साथ कई महान व्यक्तित्वों के योगदान को मिटाने का प्रयास किया गया, लेकिन आज देश उन गलतियों को ठीक कर रहा है।

स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर इंडिया गेट पर उनकी होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 2047 में देश की स्वतंत्रता के सौवें वर्ष से पहले दुनिया की कोई भी ताकत राष्ट्र को ‘नए भारत’ के निर्माण के अपने लक्ष्य को हासिल करने से नहीं रोक सकती।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हमें नेताजी बोस के ‘‘कैन डू’’ और ‘‘विल डू’’ की भावना से प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ना है।’’ मोदी ने कहा, ‘‘ये दुर्भाग्य रहा कि आजादी के बाद देश की संस्कृति और संस्कारों के साथ कई महान व्यक्तित्वों के योगदान को मिटाने का काम किया गया।’’

मोदी ने कहा कि ‘बोस ने हममें एक स्वतंत्र एवं संप्रभु भारत होने का विश्वास भरा’ और ब्रिटिश शासकों से गर्व, आत्म सम्मान तथा साहस के साथ कहा कि वह स्वतंत्रता भीख में नहीं लेंगे बल्कि इसे हासिल करेंगे।

- Advertisement -

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक ऐतिहासिक दिन है, एक ऐतिहासिक स्थान है…यह प्रतिमा हमारे राष्ट्र के प्रति उनके योगदान के प्रति एक एक उपयुक्त श्रद्धांजलि है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘स्वाधीनता संग्राम में लाखों-लाख देशवासियों की तपस्या शामिल थी, लेकिन उनके इतिहास को भी सीमित करने की कोशिशें हुईं, पर आज आजादी के दशकों बाद देश उन गलतियों को डंके की चोट पर ठीक कर रहा है।’’

मोदी ने अतीत की गलतियों को ठीक करने की दिशा में डॉ भीम राव आंबेडकर से जुड़े ऐतहासिक स्थानों का निर्माण करने एवं उसे बढ़ावा देने, सरदार पटेल की याद में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण करने और बिरसा मुंडा के सम्मान में जनजातीय गौरव दिवस की शुरुआत किये जाने जैसे कदमों का जिक्र किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों का अब लक्ष्य नेताजी के सपनों को आजादी के सौवें वर्ष में पूरा करने का होगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने अंडमान में एक द्वीप का नाम नेताजी के नाम पर रखने और उनकी जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का भी फैसला किया है।

- Advertisement -

प्रधानमंत्री ने अलंकरण समारोह में वर्ष 2019, 2020, 2021 और 2022 के लिए ‘सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार’ भी प्रदान किए। समारोह के दौरान कुल सात पुरस्कार प्रदान किए गए। केंद्र सरकार ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में भारत में लोगों और संगठनों के अमूल्य योगदान और निस्वार्थ सेवा को पहचान देने और सम्मानित करने के लिए वार्षिक पुरस्कार की शुरुआत की है।

मोदी ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने आपदा प्रबंधन को प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हमने राहत, बचाव और पुनर्वास पर जोर देने के साथ सुधार पर भी बल दिया है। हमने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को मजबूत किया, उसका आधुनिकीकरण किया, देश भर में उसका विस्तार किया। अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी से लेकर योजना और प्रबंधन तक, सर्वश्रेष्ठ तौर तरीकों को अपनाया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जिन्होंने भारत की धरती पर पहली आजाद सरकार को स्थापित किया था, हमारे उन नेताजी की भव्य प्रतिमा आज डिजिटल स्वरूप में इंडिया गेट के समीप स्थापित हो रही है। जल्द ही इस होलोग्राम प्रतिमा के स्थान पर ग्रेनाइट की विशाल प्रतिमा भी लगेगी।’’ उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा लोकतांत्रिक संस्थाओं, वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों को उनके कर्तव्यों की याद दिलाएगी और उन्हें प्रेरित करेगी।

होलोग्राम प्रतिमा को 30,000 लुमेन 4के प्रोजेक्टर द्वारा संचालित किया जाएगा। एक अदृश्य 90 प्रतिशत पारदर्शी होलोग्राफिक स्क्रीन इस तरह से लगाई गई है कि यह आगंतुकों को दिखाई नहीं देती। सरकार ने कहा है कि होलोग्राम का प्रभाव पैदा करने के लिए उस पर नेताजी की थ्रीडी तस्वीर लगाई जाएगी। इस प्रतिमा का आकार 28 फुट ऊंचा और 6 फुट चौड़ा है।

[tnp_form id="1"]

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

एक नजर इन पर भी...

आईपंथ के धर्मगुरू दीवान माधवसिंह सरथुर बाली पहुंचे, काग परिजनों के साथ जताई संवेदना

आईपंथ के धर्मगुरू दीवान माधवसिंह सरथुर बाली पहुंचे, काग परिजनों के साथ जताई संवेदना

बाली। बाली सोताला के सरथुर गांव में आईपंथ के धर्म गुरु श्री माधवसिंह दीवान ने कहा कि भारत के तिरुपति, साऊथ, दक्षिणी भारत मारवाड़,...
आनेकल आईमाता मंदिर पर किया गया 15वां ध्वजारोहण

आनेकल आईमाता मंदिर पर किया गया 15वां ध्वजारोहण

बेंगलूरु| सीरवी समाज वडेर आनेकल में 15वां ध्वजारोहण किया गया| ध्वजा की बोली के लाभार्थी बाबूलाल, मणिकचंद, दुर्गाराम, लखाराम, टीलाराम, लक्ष्मणराम परिहार परिवार वालों...

एयरटेल पेमेंट्स बैंक को आरबीआई से अनुसूचित बैंक का दर्जा

नयी दिल्ली। एयरटेल पेमेंट्स बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक ने अनुसूचित बैंक की सूची में स्थान दिया है। एयरटेल पेमेंट्स बैंक की मंगलवार को जारी...

पद छोड़ने पर मजबूर किया गया तो और भी खतरनाक हो जाऊंगा: इमरान खान

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को विपक्षी दलों को चेतावनी दी कि अगर उन्हें (खान को) पद छोड़ने के लिए मजबूर...

आयुषी मुलेवा ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर कराटे में दो मेडल जीतकर सीरवी समाज का...

मंदसौर। सीरवी समाज की होनहार प्रतिभा कराटे व बॉक्सिंग की महिला खिलाड़ी चैम्पियन सुश्री आयुषी सुपुत्री श्री रमेश जी माता श्रीमती ललिता मुलेवा सीरवी...
Sun Screen Beah

समुद्र तट पर सनस्क्रीन लगाकर रेत पर लेटना ओर आइसक्रीम खाना भी विज्ञान का...

केनसिंगटन (ऑस्ट्रेलिया)। आह, गर्मी में समुद्र तट का मजा! आपके चेहरे पर सूरज, आपके पैर की उंगलियों के बीच में रेत, आपके हाथ में...

भारत-कंबोडिया द्विपक्षीय व्यापार को और बढ़ाने की जरूरतः ओम बिरला

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारत और कंबोडिया के बीच व्यापारिक सहयोग के नए क्षेत्रों को तलाशने की जरूरत को रेखांकित करते...
आयुर्वेद के इन उपायों से किसी भी उम्र में तेज होगा आपका दिमाग

आयुर्वेद के इन उपायों से किसी भी उम्र में तेज होगा आपका दिमाग

वर्तमान समय में लाइफस्टाइल (lifestyle), रहन-सहन और भोजन के साथ ही सोचने का तरीका भी बदल चुका है। चाहे नौकरी पेशा लोग हो या...

रोहित और बुमराह बने विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर

लंदन। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। उनके साथ डेवोन कॉन्वे, डेन...

एक साल शिक्षा के नाम अभियान के लिए अपील

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में, सीरवी समाज भवन मय छात्रावास की स्थापना को लेकर एक साल शिक्षा के नाम अभियान का शुभारंभ दि. 02.04.2022 को...

इस तरह की और खबरें
इस तरह की और खबरें

कानपुर का इत्र कारोबारी पीयूष जैन गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में त्रिमूर्ति फ्रेगरेंस प्राइवेट...

कोरोना के चलते भगवान जगन्नाथ मंदिर भक्तों के लिए बंद

पुरी। ओडिशा में कोविड महामारी के प्रसार को रोकने...

शार्दुल के 7 विकेट, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को बड़ी बढ़त से रोका

जोहान्सबर्ग। मध्यम तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर (61 रन पर...

बचपन में एक युवा ने गलत तरीके से छुआ था : कंगना रनौत

मुंबई। बाल शोषण और यौन दुर्व्यवहार का जिक्र करते...

हम भविष्य के संघर्षों की कुछ झलकियां देख रहे हैं : सेना प्रमुख

नयी दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने चीन...

पद छोड़ने पर मजबूर किया गया तो और भी खतरनाक हो जाऊंगा: इमरान खान

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को...

उग्रवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़, टीआरएफ के 2 उग्रवादी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को द रेसिस्टेंस फ्रंट...

लूट का पैसा अब दीवारों से निकल रहा है : योगी आदित्यनाथ

प्रयागराज। हाल में समाजवादी पार्टी (सपा) से कथित तौर...

बलेपेट बडेर में उत्साहपूर्वक मनाया गया होली महोत्सव

बेंगलूरु। सीरवी समाज बलेपेट बडेर परिसर में गुरूवार रात...

विक्रम वेधा में तीन लुक में नजर आएंगे ऋतिक रौशन

मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो ऋतिक रौशन अपनी आने...

जल्दी से जल्दी वजन कम करने के तरीके | Weight loss tips in hindi

आज के समय में मोटापा कई बीमारियों का मुख्य...