टीकाकरण में पिछड़ रहे राज्यों के नेतृत्व को जनता के स्वास्थ्य की परवाह नहीं : मोदी

Date:

मंडी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे राज्यों की सोमवार को तीखी आलोचना की जो कोविड टीकाकरण अभियान में पीछे हैं। उन्होंने ऐसे राज्यों के नेतृत्व को ’स्वार्थ और विलंब’ की विचारधारा से प्रेरित करार देते हुए कहा कि उन्हें जनता के स्वास्थ्य की चिंता से ज्यादा अपनी और अपने परिवार की परवाह रहती है।

प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए 15 से 18 वर्ष के आयु के बच्चों को तीन जनवरी से कोविड टीका लगाने और 10 जनवरी से स्वास्थकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर को टीके की अतिरिक्त खुराक देने के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि इससे लोगों की स्वास्थ्य की रक्षा के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्‍वास और सबका प्रयास

मोदी ने हिमाचल प्रदेश में 11000 करोड़ रुपये की विभिन्न पनबिजली परियोजनाओं का रिमोट कंट्रोल से उद्घाटन एवंं शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, हमारे देश में आज सरकार चलाने के दो अलग मॉडल काम कर रहे हैं। एक मॉडल- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्‍वास और सबका प्रयास का हमारा मॉडल है। दूसरा मॉडल- खुद का स्वार्थ, परिवार का स्वार्थ और परिवार का विकास वाला मॉडल है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पहले मॉडल पर चल रही सरकार ने अपना पूरा ध्यान लोगों के विकास और एक-एक आदमी को टीका लगाने पर केंद्रित किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सभी वयस्क लोगों को कोविड टीके की पहली और दूसरी खुराक लग चुकी है। उन्होंने कहा, यह पहले मॉडल पर चलने वाली सरकार का लोगों के प्रति दायित्व का एहसास कराती है जिसमें दूर-दराज के इलाकों में जाकर लोगों को टीके लगवाएं।

मोदी ने इसी संदर्भ में टीकाकरण में पीछे चल रहे राज्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन राज्यों का नेतृत्व काम के दूसरे मॉडल का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने कहा, उन राज्यों का वैक्सीन का रिकॉर्ड इस बात का गवाह है कि उन्हें अपने राज्य के लोगों के स्वास्थ्य की चिंता नहीं है।

- Advertisement -

सभा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस बात का विशेष रूप का जिक्र किया कि हिमाचल प्रदेश पहला राज्य है, जिसने अपने सभी वयस्क प्रदेशवासियों को कोविड टीके की पहली और दूसरी खुराक लगाने का लक्ष्य हासिल किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हर देश में अलग-अलग विचारधाराएं होती हैं लेकिन हमारे देश के लोग स्पष्ट रूप से दो विचारधाराओं को पहचानने लगे हैं, जिनमें एक ’विलंब की और दूसरी विकास की’ है।

मोदी ने कहा कि विलंब की विचारधारा का ही परिणाम है कि रोहतांग के लिए अटल टनल के निर्माण में वर्षों का और रेणुका जी पनबिजली परियोजना में तीन दशक का विलंब हुआ। उन्होंने कहा कि विकास की हमारी विचारधारा ने विकास की लंबित परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया है। उन्होंने कहा, डबल इंजन सरकार हिमाचल प्रदेश में विकास के कामों को तेजी से जनता तक पहुंचा रही है।

डबल इंजन सरकार में केंद्र का इंजन परियोजनाओं को शुरू करता है और राज्य सरकार का दूसरा इंजन उसको विस्तार देता है।

- Advertisement -

मोदी ने इससे पहले राज्य में एक निवेशक सम्मेलन में भी भाग लिया जिसमें 28000 करोड़ रुपये से अधिक की औद्योगिक परियोजनाओं की औपचारिक रूप से शुरुआत की।

[tnp_form id="1"]

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

एक नजर इन पर भी...

सोमनाथ मंदिर में दर्शन कर शाह ने मोबाइल एप लांच किया

सोमनाथ मंदिर में दर्शन कर शाह ने मोबाइल एप लांच किया

गीर सोमनाथ, 19 मार्च (वार्ता) केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात में सोमनाथ मंदिर में दर्शन किए और ट्रस्ट...
नाश की जड़ है नशा : सोनू महाराज

नाश की जड़ है नशा : सोनू महाराज

बेंगलूरु। सीरवी समाज, केंगेरी की ओर से सोमवार को श्रावण महीने के उपलक्ष्य में एक शाम महादेव के नाम भक्ति संध्या का आयोजन संत...
सीरवी समाज चेरिटेबल ट्रस्ट कुशालपुरा के द्वारा आयोजित चतुर्थ अखिल भारतीय खेल महाकुंभ की शानदार सफलता

सीरवी समाज चेरिटेबल ट्रस्ट कुशालपुरा के द्वारा आयोजित चतुर्थ अखिल भारतीय खेल महाकुंभ की...

कुशालपुरा। सीरवी चेरिटेबल ट्रस्ट कुशालपुरा द्वारा आयोजित चौथे अखिल भारतीय खेल महाकुंभ का चौथा संस्करण 25 दिसम्बर से 29 दिसम्बर 2023 को कुशालपुरा गाँव...

मान्यवर ब्रांड की मालिक वेदांत फैशन का आईपीओ चार फरवरी को खुलेगा

नयी दिल्ली। पारंपरिक परिधान के ब्रांड मान्यवर की मालिक वेदांत फैशन लिमिटेड का आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक पेशकश) चार फरवरी को खुलेगा। रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी)...

हम भविष्य के संघर्षों की कुछ झलकियां देख रहे हैं : सेना प्रमुख

नयी दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने चीन और पाकिस्तान की ओर से पेश राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों पर बृहस्पतिवार को कहा कि भारत...

मुलेवा परिवार ने बांटे 151 कंबल

बिलाड़ा।  बिलाड़ा के मुलेवा परिवार ने जरूरतमंदों को सर्दी से बचने हेतु 151 कंबल वितरित किए एक सादे समारोह में कृषि उपज मंडी समिति...
आईमाता भैल रथ का गुडा सुरसिंह गांव में ग्रामीणों ने किया बधावा

आईमाता भैल रथ का गुडा सुरसिंह गांव में ग्रामीणों ने किया बधावा

पाली : जति भगा बाबा जी पंवार बगड़ी वालों के बाद आई पंथ में जति मोती बाबा जी का बड़ा नाम रहा है जो...

भारत को सुपर इकोनॉमिक पावर बनने से अब कोई ताकत नहीं रोक सकती :...

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि देश में सड़कों समेत मूलभूत ढांचे के निर्माण के मामले में क्रांति आ गयी...

अगर आप कोविड-19 की वजह से घर पर हैं, तो ऐसे करें अपने मानसिक...

हम में से कई लोगों के लिए, कोविड की चपेट में आना और उसकी वजह से घर पर अलग-थलग रहना एक एकाकी, डरावना और...

कोविड टीकाकरण में 168.47 करोड़ टीके लगे

नयी दिल्ली। पिछले 24 घंटे में देश भर में 55 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये हैं, जिसके साथ ही कुल टीकाकरण 168.47...

इस तरह की और खबरें
इस तरह की और खबरें

ओमिक्रान के बढ़ते मामलों के बीच कब लगवाएं वैक्सीन या बूस्टर

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट के इर्द गिर्द के...

भारत जल्द ही पांच लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा : मोदी

जोहानिसबर्ग, 22 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार...

हर मैच नहीं जीत सकते, टीम इंडिया के लिये यह अस्थायी दौर है : रवि शास्त्री

मस्कट। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री...

चंद्रमा की सतह पर उतरने और इतिहास रचने की तैयारी में चंद्रयान-3

बेंगलुरु, 23 अगस्त (भाषा)। भारत इतिहास रचने के करीब...

सीसीटीवी फुटेज में दिखा अमृतपाल सिंह | Amritpal Singh seen in CCTV footage

चंडीगढ़, 25 मार्च (भाषा) खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल...

राजनीतिक मतभेद इतना कैसा कि प्रधानमंत्री मोदी की जान से खेल जाए कांग्रेस : शिवराज

भोपाल/वार्ता। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस...

दुश्मन को जवाब देने में करेंगे ब्रह्मोस का इस्तेमाल : राजनाथ

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विश्व...

पंजाब में मोदी की सुरक्षा में गंभीर चूक

नई दिल्ली/चंडीगढ़। देश के नेतृत्व की सुरक्षा व्यवस्था में...

बचपन में एक युवा ने गलत तरीके से छुआ था : कंगना रनौत

मुंबई। बाल शोषण और यौन दुर्व्यवहार का जिक्र करते...

बलेपेट बडेर में उत्साहपूर्वक मनाया गया होली महोत्सव

बेंगलूरु। सीरवी समाज बलेपेट बडेर परिसर में गुरूवार रात...