रूस ने यूक्रेन के पूर्वी हिस्से पर हमले तेज़ किए

Date:

कीव। यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल से हजारों लोगों को निकालने की उम्मीद जगने के बीच रूस ने इस पूर्वी औद्योगिक केंद्र पर नियंत्रण के लिए हमले तेज़ कर दिए।

मारियुपोल पर हमले तेज करने के अलावा रूसी बलों ने डोनबास के मोर्चे पर अपने हमले तेज़ कर दिए हैं जहां कोयले की खदाने, धातु संयंत्र और कारखाने हैं जो यूक्रेन की अर्थव्यवस्था के लिए अहम है।

अगर रूस इस क्षेत्र पर कब्जा करने के अपने प्रयास में सफल हो जाता है तो उससे यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा करने के असफल प्रयास के बावजूद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को एक बड़ी जीत मिलेगी।

यूक्रेन के सैनिकों ने मंगलवार को कहा था कि रूसी सेना ने एक विशाल इस्पात संयंत्र के बचे हुए हिस्से को समतल करने के लिए भारी बम बरसाए और एक अस्थाई अस्पताल पर भी हमला किया जहां लोग ठहरे हुए थे। इन खबरों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी।

- Advertisement -

वहीं रूस के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि उसके बल यूक्रेनी लक्ष्यों पर हमले तेज कर किए हुए हैं और तोप से 1053 हमले किए गए और 73 हवाई हमले किए गए। मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनशेनकोव ने यह भी कहा कि दक्षिणी यूक्रेन में खेरसोन क्षेत्र में यूक्रेनी सैनिकों और वाहनों पर मिसाइल हमले किए गए। उन दावों को स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं किया जा सका।यूक्रेन की सेना के जनरल स्टाफ ने एक बयान में कहा कि मारियुपोल में एजोवस्टाल इस्पात मिल पर कब्जा करना और इस तरह पूरे मारियुपोल पर अधिकार करना रूस की शीर्ष प्राथमिकता है।

उसने कहा कि रूस पूरब में विभिन्न स्थानों पर आक्रामक कार्रवाई जारी रखे हुए है और वह यूक्रेन की सुरक्षा में कमजोर बिंदु ढूंढ रहा है।

मारियुपोल को युद्ध के शुरुआती दिनों से ही घेर लिया गया था और शहर का काफी बड़ा हिस्सा तबाह हो चुका है। इस जंग की वजह से देश से 50 लाख से ज्यादा लोग भाग चुके हैं।

उप प्रधानमंत्री इरयाना वेरेशेचुक ने कहा कि मारियुपोल से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को निकालने के लिए एक मानवीय गलियारा खोलने के लिए बुधवार दोपहर को एक प्रारंभिक समझौता हुआ है। उन्हें इस नगर से पश्चिम की ओर यूक्रेन-नियंत्रित शहर ज़ापोरिज्जिया में ले जाया जाएगा।

- Advertisement -

मारियुपोल के मेयर वादिम बॉयचेंको ने स्थानीय लोगों से शहर छोड़ने का आग्रह किया, हालांकि इस तरह के पहले के समझौते कामयाब नहीं हुए थे। उन्होंने नगर परिषद की ओर से जारी बयान में कहा, डरें नहीं और ज़ापोरिज्जिया की ओर जाएं जहां आपको सभी जरूरी मदद मिलेगी जिनमे खाना, दवाएं और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं और सबसे अहम चीज़ आपको सुरक्षा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि दो लाख लोग पहले ही शहर छोड़ चुके हैं और शहर की युद्ध पूर्व आबादी चार लाख से अधिक थी।

बॉयचेंको ने कहा कि लोगों को निकालने के लिए बसों का इस्तेमाल किया जाएगा और उन्हें एज़ोवस्टल इस्पात मिल के पास बस उपलब्ध होगी।

लोगों को निकालने को लेकर रूस की ओर से तत्काल कोई पुष्टि नहीं की गई है जिसने बुधवार को यूक्रेन के रक्षकों को आत्मसमर्पण करने के लिए एक नया अल्टीमेटम जारी किया है। यूक्रेन के लोगों ने विशाल इस्पात संयंत्र की सुरंगों और बंकरों को छोड़ने की पिछली मांगों को नजरअंदाज कर दिया है।

- Advertisement -

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सेना युद्ध में अपना सब कुछ झोंक रही है। देश के अधिकतर सैनिक यूक्रेन में या रूसी सीमाओं पर मौजूद हैं।

जेलेंस्की ने रात को देश के नाम जारी एक वीडियो संदेश में कहा, उन्होंने लगभग हर उस उस चीज को निशाना बनाया है, जो हमें रूस के खिलाफ लड़ने में सक्षम बनाती है।

जेलेंस्की ने कहा कि केवल सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के रूसी दावों के बावजूद उसकी सेना द्वारा आवासीय क्षेत्रों पर हमले करना और नागरिकों की हत्या करना जारी है। उन्होंने कहा, इस युद्ध में रूसी सेना खुद को विश्‍व इतिहास में हमेशा के लिए दुनिया की सबसे बर्बर और अमानवीय सेना के रूप में दर्ज करा रही है।

Sourceएपी
[tnp_form id="1"]

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

एक नजर इन पर भी...

कोरोना के चलते भगवान जगन्नाथ मंदिर भक्तों के लिए बंद

पुरी। ओडिशा में कोविड महामारी के प्रसार को रोकने के लिए पुरी में जगन्नाथ मंदिर 10 जनवरी से 31 जनवरी तक भक्तों के लिए...

महान व्यक्तित्वों के योगदान को मिटाने का प्रयास हुआ : मोदी

नयी दिल्ली। कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि आजादी के बाद...
18 होनहार विद्यार्थियों को श्री जगदीश जी सिंदड़ा ने दी छात्रवृत्ति

18 होनहार विद्यार्थियों को श्री जगदीश जी सिंदड़ा ने दी छात्रवृत्ति

पाली। राष्ट्रीय सीरवी किसान सेवा समिति के महासचिव श्री जगदीश जी सिंदड़ा आप गौपुत्र, समाज सेवा, सदैव मिलनसार, सरल स्वभाव के धनी, शिक्षा प्रेमी...
सीरवी समाज ट्रस्ट आनेकल वडेर में उत्साहपूर्ण मनाया स्वतंत्रता दिवस

सीरवी समाज ट्रस्ट आनेकल वडेर में उत्साहपूर्ण मनाया स्वतंत्रता दिवस

बेंगलुरू: सीरवी समाज ट्रस्ट आनेकल ट्रस्ट आनेकल वडेर के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह एवं हर्षोलास के साथ मनाया गया। समाज के...

आ रहा है महिंद्रा Bolero का नया अवतार, देखतें ही हो जाएगें दीवाने!

नई दिल्ली। भारतीय बाजार में ऐसी कई कारों है, जो काफी पंसद की जाती है। वही इन्हीं में से एक महिंद्रा (Mahindra Bolero) की...

ऋतिक रौशन को लेकर एक्शन थ्रिल्म बनायेंगे करण जौहर!

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर, माचो मैन ऋतिक रौशन को लेकर एक्शन थ्रिल्म बनाने जा रहे हैं। करण जौहर इन दिनो रॉम-कॉम 'रॉकी और रानी...
अखिल भारतीय सीरवी समाज महासभा खेल महाकुंभ का हुआ आगाज

चतुर्थ अखिल भारतीय सीरवी समाज महासभा खेल महाकुंभ का हुआ आगाज

सोजत/गांव अटबड़ा। चतुर्थ अखिल भारतीय सीरवी समाज महासभा खेल महाकुंभ का आगाज गांव अटबड़ा से, 29 जुलाई 2023 शनिवार को धर्मगुरु दिवान साहब माधव...
चन्द्रयान मिशन की सफलता अमृत वर्षा करने वाला क्षण: भागवत

चन्द्रयान मिशन की सफलता अमृत वर्षा करने वाला क्षण: भागवत

नयी दिल्ली, 24 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने चंद्रयान मिशन की सफलता को स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव में वास्तविक...
पूनमल्ली सीरवी समाज में अफीम मनुहार पर रोक का निर्णय

पूनमल्ली सीरवी समाज में अफीम मनुहार पर रोक का निर्णय

चेन्नई। सीरवी समाज ट्रस्ट पूनमल्ली, चैन्नई की मिटिंग बडेर भवन में अध्यक्ष मगाराम बर्फा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सामाजिक कुरीतियां को...
सीरवी समाज नवयुवक मंडल परगना समिति बिलाड़ा का प्रतिभावान समारोह एवम अधिवेशन रविवार 26 दिसम्बर को

सीरवी समाज नवयुवक मंडल परगना समिति बिलाड़ा का प्रतिभावान समारोह एवम अधिवेशन रविवार 26...

बिलाड़ा। श्री आईजी महिला महाविद्यालय, अजमेर रोड़, बिलाड़ा में सीरवी नवयुवक मंडल परगना समिति द्वारा बिलाड़ा में प्रतिभा सम्मान समारोह होने जा रहा है।...

इस तरह की और खबरें
इस तरह की और खबरें

बलेपेट बडेर में उत्साहपूर्वक मनाया गया होली महोत्सव

बेंगलूरु। सीरवी समाज बलेपेट बडेर परिसर में गुरूवार रात...

स्पेसएक्स चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन रवाना हुआ

केप केनवरल(अमेरिका)। स्पेसएक्स नासा के चार अंतरिक्ष यात्रियों को...

दुश्मन को जवाब देने में करेंगे ब्रह्मोस का इस्तेमाल : राजनाथ

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विश्व...

राजनीतिक मतभेद इतना कैसा कि प्रधानमंत्री मोदी की जान से खेल जाए कांग्रेस : शिवराज

भोपाल/वार्ता। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस...

ओमिक्रान के बढ़ते मामलों के बीच कब लगवाएं वैक्सीन या बूस्टर

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट के इर्द गिर्द के...

सीरवी समाज अटबड़ा का स्नेह मिलन संपन्न

बेंगलूरु। सीरवी समाज अटवड़ा का दसवां वार्षिक स्नेह मिलन...

लूट का पैसा अब दीवारों से निकल रहा है : योगी आदित्यनाथ

प्रयागराज। हाल में समाजवादी पार्टी (सपा) से कथित तौर...

नेरकुन्ड्रम में आईपंथ के धर्मगुरु का स्वागत

चेन्नई। चेन्नई में सीरवी समाज ट्रस्ट नेरकुन्ड्रम के तत्वावधान...

सीसीटीवी फुटेज में दिखा अमृतपाल सिंह | Amritpal Singh seen in CCTV footage

चंडीगढ़, 25 मार्च (भाषा) खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल...

पद छोड़ने पर मजबूर किया गया तो और भी खतरनाक हो जाऊंगा: इमरान खान

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को...