फ़ाइनल फ्रंटियर फतह करने उतरेगी टीम इंडिया

Date:

सेंचुरियन। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में सीरीज जीत हासिल कर चुकी भारतीय टीम शनिवार से यहां होने वाले पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका का किला भेदने के इरादे से उतरेगी।

भारतीय टीम दक्षिण अफ़्रीका का क़िला भेदने की कोशिश करेगी, जहां पर उन्होंने कभी भी टेस्ट सीरीज़ नहीं जीती है। हालांकि दक्षिण अफ़्रीका का हालिया घरेलू रिकॉर्ड भी बेहतर नहीं रहा है और उन्होंने अपने पिछले आठ घरेलू टेस्ट में से पांच गंवाए हैं। इस दौरान तीन घरेलू टेस्ट सीरीज़ में दो में उन्हें हार मिली है। यह रिकॉर्ड टीम इंडिया को दक्षिण अफ़्रीका में अपनी पहली टेस्ट सीरीज़ जीतने के लिए प्रेरित करेगा।

पहला मैच सेंचुरियन में खेला जाएगा, जो मेज़बान टीम का क़िला माना जाता है। इस मैदान पर 26 टेस्ट मैच हुए हैं, जिसमें से दक्षिण अफ़्रीका ने सिर्फ़ दो गंवाए हैं, जबकि 21 में उन्हें जीत मिली है। इन दोनों मैचों में से एक मैच वह है, जब ख़राब मौसम के कारण बहुत सारा समय बर्बाद हो जाने के बाद इंग्लैंड और साउथ अफ़्रीका ने एक-एक पारी का मैच खेला था। भारत ने यहां पर 2010 और 2018 में दो टेस्ट मैच खेले हैं और दोनों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

पिछले साल विदेशी दौरों पर भी भारत के सलामी बल्लेबाज़ों ने कुछ निरंतरता दिखाई लेकिन विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा का अनुभवी मध्य क्रम रनों की कमी से जूझता रहा। तीनों ने दो-दो बार साउथ अफ़्रीका का दौरा किया है और तीनों का रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है। कोहली और रहाणे ने तो यहां पर 50 अधिक के औसत से रन किए हैं, जबकि पुजारा ने भी कुछ महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। हालांकि पिछले दो वर्षों में इन तीनों बल्लेबाज़ों का प्रदर्शन गिरा है और औसत 30 से भी कम का हो गया है। इस साल सिर्फ़ श्रेयस अय्यर ही एक ऐसे भारतीय बल्लेबाज़ रहे हैं, जिन्होंने नंबर तीन से नंबर पांच पर आते हुए शतक लगाया है। पुजारा के नाम पिछले 42 पारियों में शतक नहीं है, वहीं कप्तान कोहली ने नवंबर 2019 के बाद से कोई शतक नहीं लगाया है। वहीं रहाणे के नाम 16 टेस्ट में सिर्फ़ तीन 50+ के स्कोर हैं।

- Advertisement -

2016 तक 29 टेस्ट खेलने के बाद रहाणे का औसत पहली और एकमात्र बार 50 से अधिक 51.37 तक गया था। इसके बाद से उन्होंने 50 से अधिक टेस्ट खेला है और उनका औसत 32.73 तक आ गया है। पिछले साल मेलबॉर्न में मैच जिताऊ शतक के बाद उन्होंने 22 पारियों में सिर्फ़ दो अर्धशतक लगाए हैं। लगातार शीर्ष छह में 50 टेस्ट खेलते हुए इससे कम औसत सिर्फ़ रवि शास्त्री (32.38) का रहा है।

भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता मध्य क्रम है जिसमें उसे रहाणे, हनुमा विहारी और अय्यर में से किसी एक को चुनना है। रहाणे का समर्थन हालांकि टीम में सभी कर रहे हैं लेकिन घरेलू सीरीज में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ उनके बल्ले ने जैसी ख़ामोशी दिखाई है उसे देखते हुए उन्हें चुनना मुश्किल लगता है लेकिन अंतिम समय तक क्या कुछ बदल जाए कुछ कहना मुश्किल लगता है।

[tnp_form id="1"]

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

एक नजर इन पर भी...

होसुर में सोजत की विधायक शोभा चौहान का हुआ सम्मान

होसुर। यहां सीरवी समाज बडेर में सोजत के विधायक शोभा चौहान का समाज के सभी सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। विधायक शोभा चौहान ने...

हर फिल्म से कुछ नया सीख रही हूं : दीपिका पादुकोण

नयी दिल्ली। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के हिंदी सिनेमा जगत में 15 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन उनका मानना है कि वह अब भी...
Mohammad Hussain

भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर सोमालिया के प्रधानमंत्री बर्खास्त

मोगादिशु। सोमालिया के राष्ट्रपति मोहम्मद फरमाजो ने भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर प्रधानमंत्री मोहम्मद हुसैन रोबल को उनके पद से हटा दिया है। रोबले...
आईमाता भैल रथ के सिरियारी गांव में आगमन पर पर समाज बंधुओ ने किया भव्य बधावा

आईमाता भैल रथ के सिरियारी गांव में आगमन पर पर समाज बंधुओ ने किया...

पाली : सोजत के निकटवर्ती ग्राम सिरियारी के पश्चिम में लगभग 3 किलोमीटर दूर सीरवी बाहुल्य गांव आया हुआ है सिंचाणा। दीपाराम काग ने...
FIND ANIMAL

अगर आंखें चकाचक हैं तो इस फोटो में तेंदुआ ढूंढ़ कर दिखाओ

जंगली जानवर कई बार हमारे इतने पास होते हैं लेकिन फिर भी हमारी बेचारी आंखें उन्हें देख नहीं पाती। तेंदुआ तो ऐसा ही एक...
सीरवी समाज के धर्मगुरू दीवान माधवसिंह ने सोमवार सुबह को मरीना बीच चेन्नई पर कबुतरों को दाना वितरण किया।

मरीना बीच पर धर्मगुरू दीवान माधवसिंह ने कबतूरों को किया दाना वितरण

चेन्नई। सीरवी समाज के धर्मगुरू दीवान माधवसिंह ने सोमवार सुबह को मरीना बीच चेन्नई पर कबुतरों को दाना वितरण किया। इस कार्यक्रम में भगाराम...

प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को देसी गाय रखने पर मप्र सरकार देगी 900...

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को देसी गाय रखने के लिए प्रदेश सरकार 900...
स्थानीय सीरवी समाज कर्नाटक ट्रस्ट बलेपेट वडेर के तत्वावधान में चातुर्मास विराजित संत रामप्रकाशजी महाराज ने कहा कि हर मानव के जीवन में दुख है| दुख का कारण हमारी नादानी, नासमझ, अविवेक है|

नादानी, नासमझ, अविवेक ही दुख के कारण हैं : संत रामप्रकाशजी महाराज

बेंगलूरु| स्थानीय सीरवी समाज कर्नाटक ट्रस्ट बलेपेट वडेर के तत्वावधान में चातुर्मास विराजित संत रामप्रकाशजी महाराज ने कहा कि हर मानव के जीवन में...

लक्ष्य ने सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट से नाम वापिस लिया

नयी दिल्ली। इंडिया ओपन चैम्पियन लक्ष्य सेन ने सोमवार को थकान के कारण सैयद मोदी इंटरनेशनल सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट से नाम वापिस ले...

राजस्थान में 12वीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षा स्थगित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने राज्य में 17 जनवरी से शुरू होने वाली 12वीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षाएं आगामी सूचना तक स्थगित कर दी हैं। शिक्षा...

इस तरह की और खबरें
इस तरह की और खबरें

00:09:39

श्री आई चालीसा Shree Aai Chalisa by PAKHI SHARMA AND VINOD MUKATI

श्री आई चालीसा (I-45SA) गायिका: पाखी शर्मा और विनोद मुकाती...

कानपुर की त्रिमूर्ति फ्रेगरेंस के यहां 150 करोड़ की नकदी बरामद

नयी दिल्ली। पान मसाला और तंबाकू उत्पाद बनाने वाली...

ओमिक्रान के बढ़ते मामलों के बीच कब लगवाएं वैक्सीन या बूस्टर

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट के इर्द गिर्द के...

बचपन में एक युवा ने गलत तरीके से छुआ था : कंगना रनौत

मुंबई। बाल शोषण और यौन दुर्व्यवहार का जिक्र करते...

चंद्रमा की सतह पर उतरने और इतिहास रचने की तैयारी में चंद्रयान-3

बेंगलुरु, 23 अगस्त (भाषा)। भारत इतिहास रचने के करीब...

शोपियां, पुलवामा में दो मुठभेड़ों में चार आतंकवादी मारे गए

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां और पुलवामा जिलों में शनिवार...

धनुष-ऐश्‍वर्या रजनीकांत अलग राह पर

चेन्नई। सेलिब्रिटी जोड़ी धनुष और ऐश्‍वर्या रजनीकांत ने 18...

सीसीटीवी फुटेज में दिखा अमृतपाल सिंह | Amritpal Singh seen in CCTV footage

चंडीगढ़, 25 मार्च (भाषा) खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल...

बलेपेट बडेर में उत्साहपूर्वक मनाया गया होली महोत्सव

बेंगलूरु। सीरवी समाज बलेपेट बडेर परिसर में गुरूवार रात...