तीन आंखों के साथ जन्मी बछिया, लोग कर रहे पूजा

Date:

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में तीन आंख और चार नासिका छिद्र के साथ जन्मी बछिया को देखने लोगों का तांता लगा हुआ है। ग्रामीण और आसपास लोग बछिया को “भगवान का अवतार” मान पूजा कर रहे हैं।

राजनांदगांव जिले के छुईखदान थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोधी गांव निवासी किसान हेमंत चंदेल (44) ने सोमवार को बताया कि इस महीने की 13 तारीख को उसके घर एक गाय ने बछिया को जन्म दिया है। जन्म के बाद से ही बछिया ग्रामीण और आसपास के कस्बों के निवासियों के लिए कौतूहल का केंद्र बन गई है।

उसने बताया, “इस बछिया के ​माथे पर एक अतिरिक्त आंख है और नथुने में दो अतिरिक्त नासिका छिद्र है। पूंछ जटा की तरह है तथा ​जीभ सामान्य से लंबी है।” चंदेल ने बताया, “तीन आंख और चार नासिका छिद्र समेत अन्य भिन्नताओं को लेकर जन्मी इस ​बछिया को लोग भगवान का अवतार मान पूजा कर रहे हैं।”​चंदेल ने बताया कि बछिया के असामान्य होने के बाद उन्होंने स्थानीय पशु चिकित्सक से उसकी जांच कराई थी। चिकित्सक ने बछिया के स्वास्थ्य को संतोषजनक बताया है। हालांकि लंबी जीभ होने के कारण उसे मां का दूध पीने में परेशानी हो रही है।

उन्होंने बताया कि परिवार के लोग बछिया को दूध पिलाने में मदद कर रहे हैं।

- Advertisement -

किसान चंदेल ने बताया कि एचएफ जर्सी नस्ल की गाय पिछले कुछ वर्षों से इनके घर में है और पहले भी उसने तीन बछड़ों को जन्म दिया है, जो सामान्य थे। लेकिन इस बार जन्मी बछिया ने सभी को चौंका दिया है। उसने कहा, “हम मानते हैं कि ईश्वर ने हमारे यहां जन्म ​लिया है।” उन्होंने बताया कि जब आसपास के लोगों को बछिया के जन्म की जानकारी मिली तब बछिया की एक झलक पाने के लिए वह घर पहुंच गए और उसे भगवान का अवतार मानते हुए पूजा शुरू कर दी। लोग बछिया पर फूल और नारियल चढ़ा रहा हैं।

अलौकिक घटना से इंकार

इधर पशु चिकित्सकों ने इसे भ्रूण की असामान्य वृद्धि बताते हुए किसी अलौकिक घटना से इंकार किया है।

क्षेत्र के पशु चिकित्सक कमलेश चौधरी ने बताया, “इस तरह कि विकृतियां भ्रूण के असामान्य विकास के कारण होती है। आमतौर पर जानवर के ऐसे बच्चे शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं। इसे चमत्कार नहीं माना जाना चाहिए।” वहीं छत्तीसगढ़ में अंधविश्वास के खिलाफ वर्षों से आंदोलन चलाने वाले क्षेत्र के प्रसिद्ध चिकित्सक तथा अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के प्रमुख डॉक्टर दिनेश मिश्रा ने कहा है कि ऐसे मामले जन्मजात विसंगतियों के कारण होते हैं। उन्होंने कहा, “लोगों को इसे आस्था या अंधविश्वास से नहीं जोड़ना चाहिए। कई घटनाओं में यह देखा गया है कि विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लोग जागरूकता की कमी के कारण ऐसे जानवरों की पूजा करते हैं।” मिश्रा ने कहा है कि जानवरों में इस तरह की विकृति के बारे में लोगों को वैज्ञानिक रूप से समझाने की जरूरत है, जिससे वह अपने पशुओं की ठीक से देखभाल कर सकें।

[tnp_form id="1"]

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

एक नजर इन पर भी...

श्री आईजी शिक्षण संस्थान, रानी द्वारा संचालित स्कूल में हुआ 77 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह

श्री आईजी शिक्षण संस्थान, रानी द्वारा संचालित स्कूल में हुआ 77 वें स्वतंत्रता दिवस...

रानी। 77 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह पर श्री आईजी शिक्षण संस्थान, रानी द्वारा संचालित एसएमबी इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के...

बेंगलूरु के एसएचआर लेआउट सीरवी समाज बडेर में शीतला माता का बासौड़ा पूजन किया...

बेंगलूरु। बेंगलूरु के एसएचआर लेआउट स्थित सीरवी समाज बडेर में शीतला माता के बासौड़ा पूजन के लिए सोमवार को सुबह से ही शीतला माता...

स्वतंत्रता के बाद नेताजी के प्रति न्यायपूर्ण ढंग से सम्मान व्यक्त नहीं किया गया...

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को आरोप लगाया कि स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस नीत सरकारों ने नेताजी सुभाष चंद्र...

चीन में कैंटिन में विस्फोट में 16 की मौत, 10 घायल

चोंग्किंग (चीन)। दक्षिण-पश्चिम चीन के चोंग्किंग नगर पालिका के वूलोंग जिले में एक उप-जिला कार्यालय की कैंटीन में शुक्रवार दोपहर को हुए विस्फोट में...

प्रथम भादवी बीज का महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

चेन्नई। यहां सीरवी समाज ट्रस्ट चैयूर द्वारा आई माता जी का अवतरण दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रविवार शाम को श्री...

बिलाड़ा के बाद अब तिरुपति में बनेगा सीरवी समाज का दूसरा धाम

चेन्नई (पत्रिका/अशोकसिंह राजपुरोहित)। सीरवी समाज का सबसे बड़ा धाम राजस्थान के जोधपुर जिले के बिलाड़ा में हैं। अब दक्षिणी भारत के तिरुपति में दूसरा...

कानपुर की त्रिमूर्ति फ्रेगरेंस के यहां 150 करोड़ की नकदी बरामद

नयी दिल्ली। पान मसाला और तंबाकू उत्पाद बनाने वाली कानपुर की कंपनी त्रिमूर्ति फ्रेगरेंस प्राइवेट लिमिटेड ने यहां वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) सतर्कता महानिदेशालय...

कपिल शर्मा का नेटफ्लिक्स कॉमेडी स्पेशल 28 जनवरी से

मुंबई। लोकप्रिय हास्य कलाकार और टीवी शो होस्ट कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘कपिल शर्मा : आई एम नॉट डन येट’ का प्रीमियर 28...

हर हफ्ते पौधों पर आधारित चार खाद्य पदार्थ खाएं, सेहत अच्छी रहेगी

पोषण और आहार विज्ञान में एक पुरस्कार विजेता प्रोफेसर होने के नाते लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं - आप क्या खाते हैं? पौधे आधारित खाद्य...
क्रिकेटर उषा परिहारिया का शमशाबाद में किया सम्मान

क्रिकेटर उषा परिहारिया का शमशाबाद में किया सम्मान

हैदराबाद। सीरवी समाज की होनहार प्रतिभा और समाज की प्रथम महिला क्रिकेटर, पाली जिले की सोजत तहसील के बिलावास गांव की सुश्री उषा परिहारिया...

इस तरह की और खबरें
इस तरह की और खबरें

कोविड वैक्सीन लेने से बचने के लिए नारियल के पेड़ पर चढ़ा आदमी

पुड्डुचेरी/दक्षिण भारत। पुड्डुचेरी के पास कोनेरीकुप्पम गांव में उस...

बकरी ने दिया इंसान जैसी शक्ल के बच्चे को जन्म

एक चौंका देने वाली घटना असम के कछार जिले...

एलन मस्क : बड़े लोग बड़ी बातें

नई दिल्ली। कुछ लोग हमेशा खबरों में रहते हैं,...