एलन मस्क : बड़े लोग बड़ी बातें

Date:

नई दिल्ली। कुछ लोग हमेशा खबरों में रहते हैं, वे जो कुछ भी करते हैं वह अपने आप में एक खबर होती है। स्पेस एक्स के संस्थापक और टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर आदमी होने के कारण अकसर खबरों में बने रहते हैं। इन दिनों वह सोशल मीडिया मंच ट्वीटर का अधिग्रहण करने की जिद को लेकर सुर्खियों में हैं।

हालांकि, किसी कंपनी या व्यक्ति द्वारा किसी दूसरी कंपनी का अधिग्रहण या विलय करना कोई नई बात नहीं है, लेकिन ट्वीटर के मामले में बड़ी बात यह है कि एलन मस्क उसे जबरन टेकओवर करना चाहते हैं और प्रबंधन उन्हें रोकने के लिए अपने स्तर पर अधिकतम प्रयास कर रहा है।

यहां यह जान लेना जरूरी है कि किसी कंपनी के टेकओवर को जबरन कार्य उन हालात में माना जाता है जब कंपनी को उसके प्रबंधन की मर्ज़ी के बिना अधिग्रहित करने की कोशिश की जाए और सोशल मीडिया मंच ट्वीटर के मामले में इसका एक्ज़िक्यूटिव बोर्ड इसके प्रबंधन की भूमिका में है।

मस्क की कोशिश कामयाब होगी या नहीं यह तो आने वाले दिनों में स्पष्ट हो जाएगा, लेकिन खरबों रुपए की संपत्ति के मालिक मस्क अब तक अपनी तमाम जायज-नाजायज जिदें अपनी दौलत के दम पर पूरी करते रहे हैं।

- Advertisement -

वह धरती को प्रदूषण मुक्त बनाने के नाम पर इलेक्ट्रिक कार बनाते हैं और दुनिया अगर इनसानों से खाली हो जाए तो उनका वजूद बनाए रखने के लिए अंतरिक्ष पर बस्तियां बसाने की बात करते हैं।

मस्क के शुरुआती दिनों की बात करें तो वह एक कनाडियन मां और दक्षिण अफ्रीकी श्‍वेत पिता की संतान हैं। उनका जन्म दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में हुआ था। शुरुआती पढ़ाई के बाद उन्होंने प्रिटोरिया विश्‍वविद्यालय में दाखिला लिया, लेकिन कुछ ही समय बाद 17 साल की उम्र में कनाडा चले गए। कुछ समय तक कनाडा में रहने के बाद उन्होंने अमेरिका का रूख किया और अपनी किस्मत के दरवाले खोल लिए।

पेंसिलवेनिया विश्‍वविद्यालय से उन्होंने अर्थशास्त्र और भौतिकी में बैचलर की डिग्री ली और 1995 में कैलिफोर्निया चले गए, जहां उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। लेकिन फिर पढ़ाई करने की बजाय काम धंधा करने का फैसला किया और अपने भाई के साथ मिलकर जिप2 नाम से वेब साफ्टवेयर कंपनी बना डाली।

यह कंपनी बनाने के चार साल के भीतर मस्क की किस्मत बदल गई और 1999 में काम्पैक ने इसे 30 करोड़ 70 लाख डॉलर में खरीद लिया। इसके बाद, उसी साल मस्क ने ऑनलाइन बैंक एक्सडॉटकॉम के नाम से कंपनी बनाई, जिसका वर्ष 2000 में कनफिनिटी में विलय हुआ और नई कंपनी बनी पेपल, जिसे वर्ष 2002 में ईबे ने डेढ़ अरब डॉलर में खरीद लिया।

- Advertisement -

परिकथाओं जैसी मस्क की कहानी इसी तरह आगे बढ़ती रही और कुछ ही बरसों में मस्क फोर्ब्स की दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल होने के बाद अगले कुछ बरसों में दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन बैठे। एक कहावत है कि ऊपर वाला जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है, लेकिन मस्क के मामले में तो ऐसा लगता है कि ऊपर वाले ने पूरे आसमान को ही छप्पर बना दिया है।

[tnp_form id="1"]

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

एक नजर इन पर भी...

दुश्मन को जवाब देने में करेंगे ब्रह्मोस का इस्तेमाल : राजनाथ

दुश्मन को जवाब देने में करेंगे ब्रह्मोस का इस्तेमाल : राजनाथ

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विश्व में शांति दूत की भूमिका में रहने वाला भारत ब्रह्मोस का इस्तेमाल आक्रमण के लिये...
FIND ANIMAL

अगर आंखें चकाचक हैं तो इस फोटो में तेंदुआ ढूंढ़ कर दिखाओ

जंगली जानवर कई बार हमारे इतने पास होते हैं लेकिन फिर भी हमारी बेचारी आंखें उन्हें देख नहीं पाती। तेंदुआ तो ऐसा ही एक...
नाश की जड़ है नशा : सोनू महाराज

नाश की जड़ है नशा : सोनू महाराज

बेंगलूरु। सीरवी समाज, केंगेरी की ओर से सोमवार को श्रावण महीने के उपलक्ष्य में एक शाम महादेव के नाम भक्ति संध्या का आयोजन संत...
Bigg Boss OTT 2 से बाहर आते ही Avinash ने Elvish के बारे में क्या कहा

Bigg Boss OTT 2 से बाहर आते ही Avinash ने Elvish के बारे में...

Bigg Boss OTT का दूसरा सीजन बहुत ही जल्द समाप्त होने वाला है पर आप सभी को जल्दी विजेता का पता भी होने वाला...
छात्रावास की जरूरत

आखिर समाज में छात्रावास की जरूरत ही क्यों है

दोस्तो आज सोच में बदलाव आने से समाज की बहुत सी प्रतिभाएं शिक्षा में भी आगे बढ़ रही है, उच्च पदों पर आसीन हो...

बकरी ने दिया इंसान जैसी शक्ल के बच्चे को जन्म

एक चौंका देने वाली घटना असम के कछार जिले की धौलाई विधानसभा इलाके के गंगा नगर गांव में हुई हैं। जहां एक किसान की...
भारत जल्द ही पांच लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा : मोदी

भारत जल्द ही पांच लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा : मोदी

जोहानिसबर्ग, 22 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत जल्दी ही पांच लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा और वह...

श्री आई चालीसा Shree Aai Chalisa by PAKHI SHARMA AND VINOD MUKATI

श्री आई चालीसा (I-45SA) गायिका: पाखी शर्मा और विनोद मुकाती (एम.नं. 9752168059) संगीत की व्यवस्था :- कृष्णा-पंवार (M.NO.9981886746 रिकॉर्डिंग स्टूडियो : -एचजे प्रोडक्शन इंदौर (म.नं. 8827708456 ) मिक्सिंग...

सीरवी महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन

चेन्नई। यहां के श्रीपेरंबदूर कस्बे में ग्राम तडंलम मे पार्श्व पद्मावती गौशाला में रविवार को सीरवी समाज सेवा संघ रामापुरम महिला मंडल के सदस्यों...

कहां और कैसे आप कोविड संक्रमण की पकड़ में आ सकते हैं

महामारी को अस्तित्व में आए दो साल हो चुके हैं और हम में से अधिकांश लोग इससे तंग आ चुके हैं। कोविड मामलों की...

इस तरह की और खबरें
इस तरह की और खबरें

एयरटेल पेमेंट्स बैंक को आरबीआई से अनुसूचित बैंक का दर्जा

नयी दिल्ली। एयरटेल पेमेंट्स बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक...

वर्ष 2021-22 के लिए आयकर रिटर्न भरने की तिथि 15 मार्च तक बढ़ी

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने आंकलन वर्ष 2021-22 के...

रुपया 31 पैसे की बढ़त के साथ 74.03 प्रति डॉलर पर

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के बीच विदेशी...

कानपुर का इत्र कारोबारी पीयूष जैन गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में त्रिमूर्ति फ्रेगरेंस प्राइवेट...

आरबीएल को लेकर घबराने की जरूरत नहीं : आरबीआई

नई दिल्ली। आरबीएल बैंक की वित्तीय हालत को लेकर...

बकरी ने दिया इंसान जैसी शक्ल के बच्चे को जन्म

एक चौंका देने वाली घटना असम के कछार जिले...

कानपुर की त्रिमूर्ति फ्रेगरेंस के यहां 150 करोड़ की नकदी बरामद

नयी दिल्ली। पान मसाला और तंबाकू उत्पाद बनाने वाली...

तीन आंखों के साथ जन्मी बछिया, लोग कर रहे पूजा

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में तीन आंख और...