बिलाड़ा के बाद अब तिरुपति में बनेगा सीरवी समाज का दूसरा धाम

Date:

चेन्नई (पत्रिका/अशोकसिंह राजपुरोहित)। सीरवी समाज का सबसे बड़ा धाम राजस्थान के जोधपुर जिले के बिलाड़ा में हैं। अब दक्षिणी भारत के तिरुपति में दूसरा बड़ा धाम बनेगा। तिरुपति में जमीन की खरीद कर ली गई है और इसके लिए नई कार्यकारिणी का गठन भी कर लिया गया है। तिरुपति में आईमाता वडैर एवं भवन बनाया जाएगा। इससे दक्षिणी भारत के राज्यो में निवास कर रहे सीरवी समाज के लोगों को सुविधा होगी। अगले दो से तीन साल में यहां मंदिर एवं भवन का निर्माण पूरा किया जाएगा।

सीरवी समाज के धर्मगुरु दीवान माधोसिंह ने राजस्थान पत्रिका के साथ विशेष बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आईपंथ के अनुयायी सीरवी समाज के लोग आज करीब आधे भारत में फैले हुए हैं। देशभर में आईमाता की आठ सौ वढ़ेर (मंदिर) है। सीरवी समाज के लोग दक्षिण भारत के राज्यों तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, आन्ध्रप्रदेश एवं तेलंगाना में बड़ी संख्या में निवास कर रहे हैं। समाज का हर व्यक्ति बिलाड़ा धाम तक नहीं पहुंच पाता हैं। ऐसे में तिरुपति में नया धाम बनने से समाज के लोगों को सुविधा हो सकेगी।

पांच सौ वर्ष से धर्म के लिए लोग योगदान

सीरवी समाज के धर्मगुरु दीवान माधोसिंह ने कहा कि जहां भी सीरवी समाज के लोगों की 15-20 दुकानें हुईं। वहां जमीन लेकर वढ़ेर का निर्माण करवाया जाता है। यह परम्परा वर्षों से चल रही है। यही वजह है कि देश में आज आठ सौ से अधिक आई माता वढ़ेर बन चुकी है। यह सिलसिला लगातार जारी है। यह एक तरह का वेजेटेरियन क्लब की तरह है। सभी वढेर में सामूहिक योगदान रहा है। पांच सौ वर्ष से धर्म के लिए लोग योगदान करते रहे हैं। आई माता आगे बढ़ने का रास्ता अपने आप बनाती है।

पांच गुण सीरवी समाज की पहचान

दीवान माधोसिंह ने कहा कि सीरवी समाज पांच गुणों ईमानदारी, सहनशीलता, मेहनत, धर्म के प्रति आस्था तथा मां-बाप का आशीर्वाद को अंगीकार करते हुए आगे बढ़ रहा है। यह पांच गुण सीरवी समाज की पहचान है। इनका पालन समाज के लोग निरन्तर कर रहे हैं। सीरवी समाज का धर्म यही सिखाता है और इन्हीं उसूलों पर समाज के लोग चलने का प्रयास करते हैं। पांच सौ साल से सीरवी समाज को यही पांच बातें सिखाई गई।

- Advertisement -

बिजनस के क्षेत्र में सफलता हासिल की

दीवान ने कहा कि सीरवी समाज के लोग बिना पैसे, बिना पढ़ाई एवं बिना तजुर्बे के दक्षिण भारत में आए और बिजनस के क्षेत्र में सफलता हासिल की। समाज में ऐसे गुण पैदा होने का ही यह परिणाम रहा कि वे सफलता के पायदान पर चढ़ पाए। हमें लोगों को कामयाबी की राह पर ले जाना है। व्यापार के क्षेत्र में आज समाज आगे बढ़ रहा है। इसी गुण को अपनाकर न केवल बिजनेस में सफलता हासिल हो सकती है बल्कि राजनीति या अन्य क्षेत्र में भी यह गुण काफी मायने रखते है। यदि आई पंथ के गुण देश के हर व्यक्ति में आ जाएं तो देश को बहुत आगे ले जाया जा सकता है। अब समाज के होनहार छात्रों को आगे ले जाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। समाज के छात्रों को गाइडेंस देने एवं उन्हें कम्पीटिशन की तरफ मोड़ा जा रहा है।

राजनीति में लम्बे समय तक सक्रिय

दीवान माधोसिहं ने बिट्स पिलानी से इंजीनियरिंग की शिक्षा हासिल की। बाद में कुछ समय तक जापान में रहे। राजस्थान की राजनीति में लम्बे समय तक सक्रिय रहे। पांच बार विधायक रहे। यानी 25 वर्ष तक विधायक रहे। राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। अब गृहस्थी जीवन जीते हुए समाज को आगे बढ़ा रहे हैं। प्रतिष्ठा को कभी आंच नहीं आने दी। माता के सेवक के रूप में काम कर रहे हैं। हरेक के लिए सुझाव खुले हैं।

[tnp_form id="1"]

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

एक नजर इन पर भी...

दुनिया में पहली बार चिकित्सकों ने मनुष्य में सुअर के हृदय का प्रतिरोपण किया

बाल्टीमोर (अमेरिका)। मरीज का जीवन बचाने के आखिरी प्रयास के तहत अमेरिकी चिकित्सकों ने उसमें एक सुअर के हृदय का प्रतिरोपण किया, जो चिकित्सा...
अक्षत, कलश का हुआ स्वागत

अक्षत कलश का हुआ स्वागत

बेंगलूरु| भगवान श्री रामजी की पावन जन्मभूमि अयोध्या से आए अक्षत कलश का रविवार को सीरवी समाज सुकंदकट्टे आईमाता बडेर में भव्य स्वागत हुआ|...

एक साल शिक्षा के नाम अभियान के लिए अपील

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में, सीरवी समाज भवन मय छात्रावास की स्थापना को लेकर एक साल शिक्षा के नाम अभियान का शुभारंभ दि. 02.04.2022 को...

पारी की शुरुआत में धैर्य से खेलने का फायदा हुआ: धवन

मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में 59 गेंद में नाबाद 88 रन की शानदार पारी खेलकर पंजाब किंग्स...
चौकड़िया सीरवी समाज में अफीम मनुहार पर रोक का निर्णय

चौकड़िया सीरवी समाज में अफीम मनुहार पर रोक का निर्णय

पाली। समाज को अफीम व डोडा पोस्त मनुहार मुक्त करने के लिए नशा मुक्ति एवं समाज सुधार अभियान को 17 साल से अधिक समय...
सीरवी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के खिलाड़ियों की हुई नीलामी

सीरवी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों की हुई नीलामी

बेंगलूरु| बलेपेट सीरवी यूथ ऐसोसिएशन बलेपेट के तत्वावधान में सीरवी प्रीमियर लीग (एसपीएल) सीजन 3 का खिलाड़ियों की नीलामी कार्यक्रम का आयोजन एक होटल...

ट्रक से पुलिस ने 45 गोवंश कराए मुक्त

प्रतापगढ़। राजस्थान में प्रतापगढ जिले के धोलापानी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी तोड़कर आए एक ट्रक से 45 गोवंश को मुक्त कराया है।...
RBL BANK

आरबीएल को लेकर घबराने की जरूरत नहीं : आरबीआई

नई दिल्ली। आरबीएल बैंक की वित्तीय हालत को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगाई जा रही अटकलों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने...

उत्तरप्रदेश में आश्चर्यजनक चुनाव परिणाम आएंगे : कमलनाथ

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को कहा कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के शानदार प्रयासों एवं भाजपा...
चिराग ने लगाया अपने चाचा पारस पर राजग की छवि खराब करने का आरोप

चिराग ने लगाया अपने चाचा पारस पर राजग की छवि खराब करने का आरोप

पटना, 23 जुलाई (भाषा) लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को अपने चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस पर...

इस तरह की और खबरें
इस तरह की और खबरें

दुश्मन को जवाब देने में करेंगे ब्रह्मोस का इस्तेमाल : राजनाथ

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विश्व...

तमिलनाडु सैणचा परिवार का स्नेह मिलन का हुआ आयोजन

चेन्नई/सीरवी न्यूज़। सेंणचा परिवार तमिलनाडु का होली स्नेह मिलन...

श्री आईजी फिल्म का सीरवी समाज सैलीयुर वडेर में प्रसारण

चेन्नई। सीरवी समाज सैलीयुर आईमाता वडेर प्रांगण में श्री...

सीरवी स्पोर्ट्स चेन्नई बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

चेन्नई। यहां सीरवी समाज महासभा तमिलनाडु के तत्वावधान में...

‘नशा मुक्ति के लिए, जहां चाह, वहां राह’, वैलूर समाज एक सटीक उदाहरण

वैलूर। तमिलनाडु प्रान्त के प्रसिद्ध वैलूर शहर में सीरवी...

18 होनहार विद्यार्थियों को श्री जगदीश जी सिंदड़ा ने दी छात्रवृत्ति

पाली। राष्ट्रीय सीरवी किसान सेवा समिति के महासचिव श्री...