दुनिया में पहली बार चिकित्सकों ने मनुष्य में सुअर के हृदय का प्रतिरोपण किया

Date:

बाल्टीमोर (अमेरिका)। मरीज का जीवन बचाने के आखिरी प्रयास के तहत अमेरिकी चिकित्सकों ने उसमें एक सुअर के हृदय का प्रतिरोपण किया, जो चिकित्सा जगत में पहली बार किया गया प्रयोग है।

मैरीलैंड के एक अस्पताल ने सोमवार को बताया कि अत्यधिक प्रयोगात्मक इस ऑपरेशन के तीन दिन बाद भी मरीज की तबियत ठीक है।

हालांकि ऑपरेशन की सफलता के बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन जीवन रक्षक प्रतिरोपणों में किसी जानवर के अंगों का इस्तेमाल करने को लेकर जारी दशकों पुराने अनुसंधान की दिशा में यह एक कदम है।

‘यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिकल सेंटर’ के चिकित्सकों ने कहा कि यह प्रतिरोपण दर्शाता है कि आनुवंशिक बदलाव के साथ जानवर का हृदय तत्काल अस्वीकृति के लक्षण दिखाए बिना मानव शरीर में कार्य कर सकता है।

- Advertisement -

मरीज डेविड बेनेट (57) के बेटे ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को बताया कि डेविड को पता था कि इस प्रयोग के सफल होने की कोई गारंटी नहीं थी, लेकिन वह मरणासन्न अवस्था में थे, वह मनुष्य के हृदय के प्रतिरोपण के योग्य नहीं थे और उनके पास कोई और विकल्प नहीं था।

‘यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिकल सेंटर’ द्वारा मुहैया कराए गए एक बयान के अनुसार ऑपरेशन से एक दिन पहले बेनेट ने कहा, ‘‘यह प्रतिरोपण मेरे लिए करो या मरो की स्थिति थी। मैं जीना चाहता हूं। मैं जानता हूं कि यह अंधेरे में तीर चलाने के समान है, लेकिन मेरे पास यही अंतिम विकल्प है।’’

बेनेट सोमवार को स्वयं सांस ले पा रहे थे, लेकिन वह अब भी हृदय और फेफड़ों संबंधी मशीनों की मदद ले रहे हैं। उनके स्वास्थ्य के लिहाज से आगामी कुछ दिन अहम होंगे।

मैरीलैंड यूनीवर्सिटी के पशुओं-से-मानवों में प्रतिरोपण कार्यक्रम के वैज्ञानिक निदेशक डॉ. मोहम्मद मोहिउद्दीन ने कहा, ‘‘अगर यह ऑपरेशन सफल रहता है, तो पीड़ित मरीजों के लिए इन अंगों की अंतहीन आपूर्ति होगी।’’

- Advertisement -

इससे पहले इस प्रकार के प्रतिरोपण की कोशिशें नाकाम रही हैं और इनका मुख्य कारण यह रहा कि इंसानी शरीरों ने जानवरों के अंगों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

[tnp_form id="1"]

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

एक नजर इन पर भी...

ट्रॉफी फाइटर टीम बनीं केसीपीएल प्रीमियर लीग चैम्पियन

बेंगलूरु। स्थानीय कर्नाटक सीरवी समाज टूर्नामेंट केसीपीएल प्रीमियर लीग का आयोजन बुधवार को होसूर रोड़ स्थित बीके मैदान पर हुआ, जिसमें कुल 12 टीमों...

जरगनाहल्ली बडेर में नवरात्र महोत्सव व कथा सम्पन्न

बेंगलूरु। शहर के कनकपुरा रोड़ स्थित सीरवी समाज जरगनाहल्ली के तत्वावधान में नौ दिवसीय नवरात्रि महोत्सव का समापन हर्षोल्लास से हुआ, जिसमें कथा वाचक...
चौकड़िया सीरवी समाज में अफीम मनुहार पर रोक का निर्णय

चौकड़िया सीरवी समाज में अफीम मनुहार पर रोक का निर्णय

पाली। समाज को अफीम व डोडा पोस्त मनुहार मुक्त करने के लिए नशा मुक्ति एवं समाज सुधार अभियान को 17 साल से अधिक समय...

एयरटेल पेमेंट्स बैंक को आरबीआई से अनुसूचित बैंक का दर्जा

नयी दिल्ली। एयरटेल पेमेंट्स बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक ने अनुसूचित बैंक की सूची में स्थान दिया है। एयरटेल पेमेंट्स बैंक की मंगलवार को जारी...

वाशिंगटन सुंदर कोविड-19 पॉजिटिव, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में खेलना संदिग्ध

चेन्नई। भारतीय आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं और उनका 19 जनवरी से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही...
student motivational quotes in hindi

Top 100 Student Motivational Quotes in Hindi टॉप 100 स्टूडेंट मोटिवेशनल कोट्स हिंदी में

It is felt that there are many such turning points in a student's life where he feels depressed. At this time he needs a...

शिक्षा से व्यक्ति का जीवन सहज और सुगम होता है : जोशी

जयपुर। राजस्थान के जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी ने कहा है कि शिक्षा से व्यक्ति का जीवन सहज और सुगम होता है, ऐसे में...

जिगनी बडेर भवन में बाल संस्कार व योग शिविर का हुआ आयोजन

बेंगलूरु। सीरवी समाज जिगनी बडेर परिसर मे प्रथम बार बालक, बालिकाओं के लिए बाल संस्कार ज्ञानशाला व योग का आयोजन किया गया। भानाराम गेहलोत ने...

तमिलनाडु में लॉकडाउन के बीच बंद मंदिर के सामने शादियां संपन्न हुई

चेन्नई। तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में एक प्रसिद्ध मंदिर के सामने सड़कों पर पुजारियों ने रविवार को शादियां संपन्न कराई। कोविड-19 ​संबंधित प्रतिबंधों के...

स्वतंत्रता के बाद नेताजी के प्रति न्यायपूर्ण ढंग से सम्मान व्यक्त नहीं किया गया...

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को आरोप लगाया कि स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस नीत सरकारों ने नेताजी सुभाष चंद्र...

इस तरह की और खबरें
इस तरह की और खबरें

कानपुर की त्रिमूर्ति फ्रेगरेंस के यहां 150 करोड़ की नकदी बरामद

नयी दिल्ली। पान मसाला और तंबाकू उत्पाद बनाने वाली...

धनुष-ऐश्‍वर्या रजनीकांत अलग राह पर

चेन्नई। सेलिब्रिटी जोड़ी धनुष और ऐश्‍वर्या रजनीकांत ने 18...

चंद्रमा की सतह पर उतरने और इतिहास रचने की तैयारी में चंद्रयान-3

बेंगलुरु, 23 अगस्त (भाषा)। भारत इतिहास रचने के करीब...

पद छोड़ने पर मजबूर किया गया तो और भी खतरनाक हो जाऊंगा: इमरान खान

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को...

ओमिक्रान के बढ़ते मामलों के बीच कब लगवाएं वैक्सीन या बूस्टर

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट के इर्द गिर्द के...

शिक्षा से व्यक्ति का जीवन सहज और सुगम होता है : जोशी

जयपुर। राजस्थान के जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी ने...

हम भविष्य के संघर्षों की कुछ झलकियां देख रहे हैं : सेना प्रमुख

नयी दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने चीन...