मौका मिला तो भारतीय टीम की कप्तानी करना सम्मान होगा : बुमराह

Date:

पार्ल (दक्षिण अफ्रीका)। भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह ने सोमवार को कहा कि यदि भविष्य में उन्हें राष्ट्रीय टीम की कप्तानी करने का मौका मिलता है तो वह यह जिम्मेदारी निभाने से कभी पीछे नहीं हटेंगे।

विराट कोहली का टेस्ट कप्तानी से त्यागपत्र देने के बाद उनका तीनों प्रारूपों में कप्तानी करियर समाप्त हो गया है, जबकि रोहित शर्मा अगले साल 35 वर्ष के हो जाएंगे और ऐसे में सवाल उठता है कि ऐसा कौन सा खिलाड़ी हो सकता है जो कि लंबी अवधि तक टीम की कमान संभाल सकता है। इस लिहाज से बुमराह को भी कप्तानी के दावेदारों में माना जा रहा है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला में केएल राहुल कप्तान जबकि बुमराह उप कप्तान की भूमिका निभाएंगे।

बुमराह ने श्रृंखला से पूर्व संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यदि यह मौका मिलता है तो यह सम्मान होगा और मुझे नहीं लगता कि कोई भी खिलाड़ी इसके लिये मना करेगा और मैं भी अपवाद नहीं हूं। चाहे वह कोई भी नेतृत्व समूह हो, मैं हमेशा अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता से उसमें योगदान देना चाहता हूं।’’

- Advertisement -

इस तेज गेंदबाज ने कहा कि जिम्मेदारी लेना और टीम के साथियों की मदद करना उनका स्वाभाविक गुण है।

बुमराह ने कहा, ‘‘मैं इस स्थिति को उसी तरह से देखता हूं। जिम्मेदारी लेना और खिलाड़ियों से बात करना और उनकी मदद करना हमेशा से मेरा दृष्टिकोण रहा है और स्थिति कैसी भी हो यह हमेशा मेरा दृष्टिकोण रहेगा।’’

बुमराह ने कहा कि अब वह भले ही उपकप्तान हैं लेकिन उनकी भूमिका में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘पद का होना या न होना मायने नहीं रखता। मैं हमेशा इस पर ध्यान केंद्रित करता हूं कि मैं कैसे योगदान दे सकता हूं।’’

- Advertisement -

बुमराह ने कहा, ‘‘मेरे लिये भूमिका बिल्कुल नहीं बदलेगी। मुझे पहले अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभानी है। अपनी तरफ से अधिक से अधिक योगदान देना और यदि केएल (राहुल) को जरूरत पड़ती तो मैदान पर उसकी मदद करना। ’’

बुमराह ने कहा कि जब वह उप कप्तान नहीं थे तब भी ऐसा करते थे।

उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक कि जब मैं उप कप्तान नहीं था तब भी मैं किसी युवा खिलाड़ी से बात करने की कोशिश करता था। क्षेत्ररक्षण कैसे सजाना है इस पर काफी चर्चा होती थी और आगे भी मैं यही भूमिका निभाने की कोशिश करूंगा।’’

कोहली के तीनों प्रारूपों की कप्तानी छोड़ने के बाद भारतीय टीम प्रबंधन पूरी तरह से नया होगा लेकिन बुमराह को इसमें कुछ अजीब नहीं लगता।

- Advertisement -

उन्होंने कहा, ‘‘मैं हर किसी से बात नहीं कर सकता लेकिन मैं यह कह सकता हूं कि इससे (टीम प्रबंधन में बदलाव) कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं यहां हर किसी की मदद करने के लिये हूं। प्रत्येक खिलाड़ी बदलाव की प्रक्रिया का सम्मान करता है।’’

बुमराह ने इसके साथ ही कहा कि अगर जिम्मेदारी नहीं है तो उसमें कोई मजा भी नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि जिम्मेदारी या दबाव नहीं है तो फिर मजा ही कहां है। मैं अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाने के लिये तैयार हूं।’’

[tnp_form id="1"]

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

एक नजर इन पर भी...

Ladli Behna Yojana : बहनों के लिए खुशखबरी, हर महीने मिलेंगे 1 हजार, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू

Ladli Behna Yojana : बहनों के लिए खुशखबरी, हर महीने मिलेंगे 1 हजार, आज...

भोपाल। मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए मध्य प्रदेश की...

जैसलमेर जिले में मालगाड़ी पटरियों से उतरी

जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक मालगाड़ी के 15 डिब्बे मंगलवार को पटरी से उतर गए। इनमें चूना पत्थर लदा था। हादसे के...

शिक्षा से व्यक्ति का जीवन सहज और सुगम होता है : जोशी

जयपुर। राजस्थान के जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी ने कहा है कि शिक्षा से व्यक्ति का जीवन सहज और सुगम होता है, ऐसे में...

आईमाता की दिव्य झांकी देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

कृष्ण-सुदामा की मैत्री मित्रता की अनूठी मिसाल - मनोहरदास बेंगलूरु। सीरवी सेवा संघ ट्रस्ट (रजि.) लिंगराजपुरम के तत्वावधान में शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में केएसएफसी....

राज्य सरकार की प्राथमिकता सभी वर्गों को अधिकार संपन्न बनाना : शिवराज

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संत रविदास अद्भुत संत थे। उनके द्वारा समाज को जोड़ने के लिए किए गए...
स्थानीय सीरवी समाज कर्नाटक ट्रस्ट बलेपेट वडेर के तत्वावधान में चातुर्मास विराजित संत रामप्रकाशजी महाराज ने कहा कि हर मानव के जीवन में दुख है| दुख का कारण हमारी नादानी, नासमझ, अविवेक है|

नादानी, नासमझ, अविवेक ही दुख के कारण हैं : संत रामप्रकाशजी महाराज

बेंगलूरु| स्थानीय सीरवी समाज कर्नाटक ट्रस्ट बलेपेट वडेर के तत्वावधान में चातुर्मास विराजित संत रामप्रकाशजी महाराज ने कहा कि हर मानव के जीवन में...
FIND ANIMAL

अगर आंखें चकाचक हैं तो इस फोटो में तेंदुआ ढूंढ़ कर दिखाओ

जंगली जानवर कई बार हमारे इतने पास होते हैं लेकिन फिर भी हमारी बेचारी आंखें उन्हें देख नहीं पाती। तेंदुआ तो ऐसा ही एक...

कोयम्बटूर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव

कोयम्बटूर/सीरवी न्यूज़। कोयम्बटूर सिटी के एडीयार स्ट्रीट स्थित श्री बाबा रामदेव सेवा संघ ट्रष्ट मंदिर में 6 अप्रेल 2023 को गुरुवार को श्री हनुमान...

तनाव के बावजूद कैसे बने रहें जवान और ऊर्जावान

थोड़ा तनाव आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा हो सकता है, लेकिन बहुत अधिक तनाव से घबराहट, अवसाद और स्वास्थ्य संबंधी अन्य...

वर्ष 2021-22 के लिए आयकर रिटर्न भरने की तिथि 15 मार्च तक बढ़ी

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने आंकलन वर्ष 2021-22 के लिए रिटर्न भरने के साथ ही विभिन्न प्रकार की आडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम...

इस तरह की और खबरें
इस तरह की और खबरें

फ़ाइनल फ्रंटियर फतह करने उतरेगी टीम इंडिया

सेंचुरियन। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में सीरीज जीत हासिल कर...

रोहित और बुमराह बने विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर

लंदन। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत...

कानपुर की त्रिमूर्ति फ्रेगरेंस के यहां 150 करोड़ की नकदी बरामद

नयी दिल्ली। पान मसाला और तंबाकू उत्पाद बनाने वाली...

विक्रम वेधा में तीन लुक में नजर आएंगे ऋतिक रौशन

मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो ऋतिक रौशन अपनी आने...

गुरुओं के आशीर्वाद से भारत अपने गौरव के शिखर पर पहुंचेगा: मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि...

कोविड वैक्सीन लेने से बचने के लिए नारियल के पेड़ पर चढ़ा आदमी

पुड्डुचेरी/दक्षिण भारत। पुड्डुचेरी के पास कोनेरीकुप्पम गांव में उस...

हम भविष्य के संघर्षों की कुछ झलकियां देख रहे हैं : सेना प्रमुख

नयी दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने चीन...

चंद्रमा की सतह पर उतरने और इतिहास रचने की तैयारी में चंद्रयान-3

बेंगलुरु, 23 अगस्त (भाषा)। भारत इतिहास रचने के करीब...

हर मैच नहीं जीत सकते, टीम इंडिया के लिये यह अस्थायी दौर है : रवि शास्त्री

मस्कट। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री...

धनुष-ऐश्‍वर्या रजनीकांत अलग राह पर

चेन्नई। सेलिब्रिटी जोड़ी धनुष और ऐश्‍वर्या रजनीकांत ने 18...

जल्दी से जल्दी वजन कम करने के तरीके | Weight loss tips in hindi

आज के समय में मोटापा कई बीमारियों का मुख्य...