शार्दुल के 7 विकेट, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को बड़ी बढ़त से रोका

Date:

जोहान्सबर्ग। मध्यम तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर (61 रन पर 7 विकेट) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन मंगलवार को पहली पारी में 229 रन पर निपटाकर पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल करने से रोक दिया। भारतने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 85 रन बना लिए हैं और उसके पास 58 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हो गयी है। दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 27 रन की बढ़त मिली थी।

शार्दुल ने अपने करियर में पहली बार पारी में पांच विकेट हासिल किये। शार्दुल ने किसी भारतीय गेंदबाज का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर डाला। शार्दुल ने हरभजन सिंह के 2010-11 में केप टाउन में 120 रन पर सात विकेट और रविचंद्रन अश्विन के नागपुर में 2015-16 में 66 रन पर सात विकेट लेने के प्रदर्शन में सुधार कर डाला। यह वांडरर्स में किसी गेंदबाज का संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। मैथ्यू होगार्ड ने 2004-05 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 61 रन पर सात विकेट लिए थे।

भारत ने अपनी दूसरी पारी में दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवाकर 85 रन बना लिए हैं। कप्तान लोकेश राहुल को मार्को यानसन ने आठ रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। भारत का पहला विकेट 24 के स्कोर पर गिरा। भारत का स्कोर 44 रन पहुंचा था कि मयंक अग्रवाल ने डुएन ओलिवियर की गेंद पर बल्ला हवा में उठा दिया लेकिन गेंद अंदर आकर उनके पैड से टकरा गयी और अम्पायर ने अपनी उंगली हवा में उठा दी।

मयंक ने 37 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 23 रन बनाये। मयंक के आउट होने के बाद चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्या रहाणे के रूप में दो ऐसे बल्लेबाज मैदान में थे जो पहली पारी में सस्ते में निपट गए थे और खराब दौर से गुजर रहे थे। लेकिन दोनों ने तीसरे विकेट की अविजित साझेदारी में 41 रन जोड़ डाले और भारत को कोई नुकसान नहीं होने दिया। स्टंप्स के समय पुजारा 42 गेंदों में सात चौकों के सहारे 36 रन और रहाणे 22 गेंदों में 11 रन बनाकर क्रीज पर थे।

- Advertisement -

भारत के सभी तेज गेंदबाजों में शार्दुल ही सबसे ज्यादा प्रभावशाली दिखाई दिए। मोहम्मद शमी को 52 रन पर दो विकेट और जसप्रीत बुमराह को 49 रन पर एक विकेट मिला। शार्दुल ने घातक गेंदबाजी करते हुए भारत की वापसी कराई और दक्षिण अफ्रीका पर दबाव बनाया।

दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट पर 35 रन से आगे खेलना शुरू किया । कप्तान डीन एल्गर ने 11 रन और कीगन पीटरसन ने 14 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। दोनों स्कोर को 88 रन तक ले गए। शार्दुल ने एल्गर को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराकर भारत को दिन की पहली और दक्षिण अफ्रीका की पारी में दूसरी सफलता दिलाई। एल्गर ने 120 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 28 रन बनाये।

शार्दुल ने अर्धशतक पूरा कर चुके कीगन पीटरसन को टीम के 101 के स्कोर पर आउट कर दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका दिया। पीटरसन ने 118 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 62 रन बनाये।

शार्दुल यहीं नहीं थमे। उन्होंने रैसी वान डेर डुसेन को मात्र एक रन पर विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराकर अपना तीसरा और मेजबान टीम का चौथा विकेट निकाल दिया। दूसरे दिन लंच से पहले गिरे तीनों विकेट शार्दुल के हिस्से में गए। लंच के समय तेम्बा बावुमा खाता खोले बिना क्रीज पर थे। लंच तक तीन विकेट निकालने के बाद शार्दुल ने चायकाल तक शानदार गेंदबाजी की और दो और विकेट निकालते हुए दक्षिण अफ्रीका को बैकफुट पर धकेल दिया। शार्दुल ने शीर्ष क्रम और मध्य क्रम की कमर तोड़ दी। मोहम्मद शमी ने भी चाय तक एक विकेट निकाला और दक्षिण अफ्रीका पर दोनों छोर से दबाव बनाया।

- Advertisement -

दक्षिण अफ्रीका ने लंच के बाद चार विकेट पर 102 रन से आगेे खेलना शुरू किया और चाय तक तीन विकेट गंवा कर 89 रन और जोड़े। लंच के बाद कोई भी बल्लेबाज साझेदारी नहीं कर पाया। केवल तेम्बा बावुमा और काइल वेरेने के बीच पांचवें विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी हुई, लेकिन 162 के स्कोर पर वेरेने के आउट होने से यह साझेदारी टूट गई। इसके बाद 177 के स्कोर बावुमा के रूप में छठा और 179 के स्कोर पर कैगिसो रबादा के रूप में दक्षिण अफ्रीका का सातवां विकेट गिरा। बावुमा छह चौकों और एक छक्के की मदद से 60 गेंदों पर 51 और वेरेने दो चौकों के सहारे 72 गेंदों पर 21 रन बना कर आउट हुए। दोनों बल्लेबाजों को शार्दुल ने निपटाया। रबादा शून्य पर आउट हुए। रबादा को शमी ने पवेलियन भेजा।

चायकाल के समय मार्को यानसन और केशव महाराज क्रीज पर थे और क्रमश: छह गेंदों पर दो और 12 गेंदों पर 11 रन पर खेल रहे थे। चायकाल के बाद यानसन को शार्दुल ने पवेलियन भेजा। यानसन ने 34 गेंदों पर 21 रन बनाये। बुमराह ने केशव महराज को बोल्ड किया। केशव ने 21 रन बनाये। शार्दुल ने लुंगी एनगिदी को पंत के हाथों कैच कराकर दक्षिण अफ्रीका की पारी 229 रन पर समेट दी।

[tnp_form id="1"]

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

एक नजर इन पर भी...

समाज की होनहार प्रतिभा उत्तरप्रदेश में आयुषी मूलेवा ने जीता सिल्वर व ब्रांन्ज मेडल

लखनऊ/इंदौर। कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ऑल इंडिया आमंत्रित नेशनल कराटे चैंपियनशिप अक्टूबर 2022 / 6वी वॉरियर चैम्पियनशिप 8 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2022...
Galaxy

बहुत दूर की आकाशगंगाओं को नजदीक से कैसे देख जा सकता है

मेलबर्न। अब तक एक खगोलविद् के रूप में मेरे काम के बारे में मेरी पसंदीदा चीज वे दुर्लभ क्षण हैं जब मुझे दूर बहुत...
एक साल शिक्षा के नाम अभियान के बढते कदम | Steps taken for one year education campaign

एक साल शिक्षा के नाम अभियान के बढते कदम | Steps taken for one...

धर्मगुरु श्रीमान दीवान साहब का आशीर्वाद बिलाड़ा। श्री आईमाता मंदिर परिसर बिलाड़ा में गुरुवार दिनांक 23.03.2023 को चैत्री बीज के उपलक्ष में आयोजित धर्मसभा में...

पुलिस अपना काम बिना किसी दबाव के निष्पक्षता और सकारात्मक सोच के साथ करे...

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस का प्रयास हो कि किसी भी अपराध में कम से कम समय में गहनता से तफ्तीश...
भाजपा के युवा नेता पूनाराम सीरवी का चेन्नई में भव्य स्वागत

भाजपा के युवा नेता पूनाराम सीरवी का चेन्नई में भव्य स्वागत

चेन्नई : मगंलवार सुबह को जिला परिषद् सदस्य पाली वार्ड नंबर 24 भाजपा नेता पूनाराम भायल दो दिवसीय दौरे पर चेन्नई पधारे । इस...

व्यवसाय प्रौद्योगिकी पर जोर देकर उत्पादकता, किफायत को बढ़ा सकते हैं: नडेला

नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने कहा कि विभिन्न स्तर के व्यवसाय प्रौद्योगिकी को अपनाने पर जोर देकर अपने उत्पादों और सेवाओं...

राजस्थान में कोरोना टीकाकरण का प्रतिशत राष्ट्रीय औसत से अधिक : गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना के विरूद्ध इस संघर्ष में टीकाकरण को बचाव का अहम हथियार बताते हुए कहा है कि...
गुड़ा रुघनाथ सिंह में सीरवी समाज द्वारा आईमाता धर्म रथ भैल वधावा व धर्म सभा

गुड़ा रुघनाथ सिंह में सीरवी समाज द्वारा आईमाता धर्म रथ भैल वधावा व धर्म...

पाली। सीरवी समाज का इतिहास श्री आई माताजी का इतिहास, चमत्कार, दीवान रोहित दास जी और दीवान हरि दास जी के परचे,सती कागण माताजी,जति...

चीन में कैंटिन में विस्फोट में 16 की मौत, 10 घायल

चोंग्किंग (चीन)। दक्षिण-पश्चिम चीन के चोंग्किंग नगर पालिका के वूलोंग जिले में एक उप-जिला कार्यालय की कैंटीन में शुक्रवार दोपहर को हुए विस्फोट में...

इस तरह की और खबरें
इस तरह की और खबरें

पंजाब में मोदी की सुरक्षा में गंभीर चूक

नई दिल्ली/चंडीगढ़। देश के नेतृत्व की सुरक्षा व्यवस्था में...

कोविड वैक्सीन लेने से बचने के लिए नारियल के पेड़ पर चढ़ा आदमी

पुड्डुचेरी/दक्षिण भारत। पुड्डुचेरी के पास कोनेरीकुप्पम गांव में उस...

भाजपा सरकार ने सुधारी उत्तर प्रदेश छवि : योगी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) समेत अन्य विपक्षी दलों पर उत्तर...

इशांत को सिराज से मिलेगी कड़ी चुनौती

सेंचुरियन। सेंचुरियन में दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ रविवार से...

जल्दी से जल्दी वजन कम करने के तरीके | Weight loss tips in hindi

आज के समय में मोटापा कई बीमारियों का मुख्य...

कानपुर की त्रिमूर्ति फ्रेगरेंस के यहां 150 करोड़ की नकदी बरामद

नयी दिल्ली। पान मसाला और तंबाकू उत्पाद बनाने वाली...
00:09:39

श्री आई चालीसा Shree Aai Chalisa by PAKHI SHARMA AND VINOD MUKATI

श्री आई चालीसा (I-45SA) गायिका: पाखी शर्मा और विनोद मुकाती...

भारत जल्द ही पांच लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा : मोदी

जोहानिसबर्ग, 22 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार...

पारी की शुरुआत में धैर्य से खेलने का फायदा हुआ: धवन

मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग...

अमित शाह ने भगवान राम की 108 फुट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला रखी

कुरनूल (आंध्र प्रदेश), 23 जुलाई (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री...

लूट का पैसा अब दीवारों से निकल रहा है : योगी आदित्यनाथ

प्रयागराज। हाल में समाजवादी पार्टी (सपा) से कथित तौर...