रोहित और बुमराह बने विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर

Date:

लंदन। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। उनके साथ डेवोन कॉन्वे, डेन वान निकर्क और ओली रॉबिन्सन को भी विजडन अवार्ड के लिए चुना गया है ।

बोहित और बुमराह ने इंग्लैंड के पिछले दौरे में क्रमशः बल्लेबाजी और गेंदबाजी औसत में टॉप किया था । यह सीरीज भारत के 2-1 से आगे रहते एक मैच पहले कोविड 19 के खतरे के मद्देनजर समाप्त हो गयी थी। बचा हुआ एक टेस्ट जुलाई में खेला जाना है।

प्रतिष्ठित क्रिकेट पत्रिका विज़डन ने साल 2021 के लिए पांच सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों की घोषणा की है। विज़डन के संपादक लॉरेंस बूथ ने यह सूची जारी करते हुए कहा, “इंग्लैंड की गर्मियों में भारत ने दो टेस्ट मैच जीते। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह इसकी प्रमुख वजह थे। उन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट के अंतिम दिन एक ही सत्र में तीन विकेट लिए और फिर ओवल टेस्ट में भी ऑली पोप और जॉनी बेयरस्टो का लगातार ओवरों में विकेट लेकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। ट्रेंटब्रिज़ में अगर आख़िरी दिन बारिश नहीं होती तो उस मैच में भी भारत जीत सकता था। उस मैच में भी बुमराह ने नौ विकेट लिए थे। कुल मिलाकर उन्होंने चार टेस्ट में 20 के शानदार औसत से 18 विकेट लिए और निचले क्रम में आकर अप्रत्याशित ढंग से रन भी बनाए।”

बूथ ने कहा, “टेस्ट सीरीज़ में भारत 2-1 से आगे है, तो इसकी एक और प्रमुख वज़ह रोहित शर्मा भी हैं। उन्होंने लॉर्ड्स की कठिन परिस्थितियों में 83 रन बनाए, जबकि ओवल में उन्होंने 127 रन की शतकीय पारी खेल अपनी टीम को पहली पारी के कम स्कोर से उबारा। उन्होंने 52 की औसत से सीरीज़ में 368 रन बनाए, जो कि सर्वाधिक था।”

- Advertisement -

विज़डन ने इंग्लैंड के निवर्तमान टेस्ट कप्तान जो रुट को साल 2021 का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना है। रुट ने पिछले साल 15 टेस्ट में 61 की औसत से 1708 रन बनाए थे। बूथ ने कहा, “इस कैलेंडर ईयर में रुट ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसे इतिहास के सार्वकालिक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक कहा जा सकता है।”

विज़डन की इस सूची में न्यूज़ीलैंड के सलामी बल्लेबाज़ डेवोन कॉन्वे का नाम भी शामिल है, जिन्होंने लॉर्ड्स के अपने डेब्यू टेस्ट में शानदार दोहरा शतक लगाया था। वहीं साउथ अफ़्रीका की आलराउंडर डेन वान नीकर्क इस सूची में शामिल एकमात्र महिला हैं। वह द हंड्रेड टूर्नामेंट में ओवल इंविंसिबल्स की कप्तान थीं, जिन्होंने टूर्नामेंट जीता।

इस सूची में इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ ऑली रॉबिंसन का नाम भी है, जिन्होंने अपने डेब्यू घरेलू सीज़न में 19.60 की औसत से न्यूज़ीलैंड तथा भारत के खिलाफ अपने पहले चार मैचों में 28 विकेट झटके थे। पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को टी 20 क्रिकेटर चुना गया है।

[tnp_form id="1"]

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

एक नजर इन पर भी...

इस साल 75 विमानों के साथ गणतंत्र दिवस फ्लाईपास्ट ‘भव्य’ होगा : वायुसेना

नई दिल्ली। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर इस साल राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में कुल 75 विमानों के साथ अब तक...

2022 आईपीएल सीजन 27 मार्च को हो सकता है शुरू

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईपीएल के 2022 सीजन को 27 मार्च से शुरू करने पर विचार कर रहा है जो टूर्नामेंट की...

सुंकदकट्टे में ‘एक शाम गौ माता के नाम’ भजन संध्या का हुआ आयोजन

बेंगलूरु। सोमवार को नवयुवक मंडल सुंकदकट्टे की ओर से तिम्माका कल्याण मंडप में एक शाम गौमाता के नाम सत्संग कीर्तन का आयोजन किया गया।...

श्री आईजी क्षत्रिय सीरवी विकास सेवा समिति का चतुर्थ महाधिवेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न

पुना। पुणे शहर की कासरवाडी वडेर में दिनांक 02.01.2022 को श्री आईजी क्षत्रिय सीरवी विकास सेवा समिति का चतुर्थ महाधिवेशन सफलतापूर्वक सम्पन हुआ्। आयोजन...

एक साल शिक्षा के नाम अभियान के लिए अपील

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में, सीरवी समाज भवन मय छात्रावास की स्थापना को लेकर एक साल शिक्षा के नाम अभियान का शुभारंभ दि. 02.04.2022 को...

प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को देसी गाय रखने पर मप्र सरकार देगी 900...

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को देसी गाय रखने के लिए प्रदेश सरकार 900...
सीरवी समाज सेवा संघ लिंगराजपुरम में मनाया स्वतंत्रता दिवस

सीरवी समाज सेवा संघ लिंगराजपुरम में मनाया स्वतंत्रता दिवस

बेंगलुरू । सेवा संघ के मंदिर प्रांगण पर आजादी के 77वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम अध्यक्ष नारायणलाल परिहार ने...

स्पेसएक्स चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन रवाना हुआ

केप केनवरल(अमेरिका)। स्पेसएक्स नासा के चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर बुधवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए रवाना हुआ। उल्लेखनीय है कि स्पेसएक्स ने...

मोदी सुरक्षा चूक मामले की जांच शुरू,पंजाब को सभी रिकॉर्ड जमा कराने के आदेश

नई दिल्ली। गृह मंत्रालय की जांच टीम ने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के समय उनके काफिले की सुरक्षा में हुई चूक...

लक्ष्य ने सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट से नाम वापिस लिया

नयी दिल्ली। इंडिया ओपन चैम्पियन लक्ष्य सेन ने सोमवार को थकान के कारण सैयद मोदी इंटरनेशनल सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट से नाम वापिस ले...

इस तरह की और खबरें
इस तरह की और खबरें

कोहली ने नेट्स पर अभ्यास किया, तीसरे टेस्ट मैच में वापसी की संभावना

केपटाउन। टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने रविवार को यहां...

इशांत को सिराज से मिलेगी कड़ी चुनौती

सेंचुरियन। सेंचुरियन में दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ रविवार से...

डिकॉक का शतक, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराकर श्रृंखला क्लीन स्वीप की

केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका ने विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक के...

फ़ाइनल फ्रंटियर फतह करने उतरेगी टीम इंडिया

सेंचुरियन। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में सीरीज जीत हासिल कर...

पारी की शुरुआत में धैर्य से खेलने का फायदा हुआ: धवन

मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग...

हर मैच नहीं जीत सकते, टीम इंडिया के लिये यह अस्थायी दौर है : रवि शास्त्री

मस्कट। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री...

वीवो की जगह टाटा समूह आईपीएल का प्रायोजक होगा

नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े व्यवसाय समूह में...

शार्दुल के 7 विकेट, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को बड़ी बढ़त से रोका

जोहान्सबर्ग। मध्यम तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर (61 रन पर...

मौका मिला तो भारतीय टीम की कप्तानी करना सम्मान होगा : बुमराह

पार्ल (दक्षिण अफ्रीका)। भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत...

सीरवी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों की हुई नीलामी

बेंगलूरु| बलेपेट सीरवी यूथ ऐसोसिएशन बलेपेट के तत्वावधान में...