हर मैच नहीं जीत सकते, टीम इंडिया के लिये यह अस्थायी दौर है : रवि शास्त्री

Date:

मस्कट। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका की कमजोर टीम से टेस्ट और वनडे श्रृंखला हारने के बावजूद घबराने की जरूरत नहीं है और इस ‘अस्थायी दौर’ से टीम जल्दी ही उबर जायेगी ।

तीनों प्रारूपों से विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल के साथ भारतीय टीम को वनडे श्रृंखला में 0 . 3 से पराजय झेलनी पड़ी । इसके पहले टेस्ट श्रृंखला में उसे 1 . 2 से पराजय मिली ।

 ने यहां लीजैंड्स लीग क्रिकेट से इतर पीटीआई से बातचीत में कहा ,‘‘ एक श्रृंखला हारने के बाद लोग आलोचना करने लगते हैं । आप हर मैच नहीं जीत सकते । जीत . हार चलती रहती है ।’’

पिछले साल टी20 विश्व कप के बाद शास्त्री का कार्यकाल समाप्त हो गया था ।

- Advertisement -

शास्त्री ने कहा कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला की एक गेंद भी नहीं देखी लेकिन उन्होंने यह मानने से इनकार किया कि टीम के प्रदर्शन के स्तर में गिरावट आई है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ अचानक प्रदर्शन कैसे गिर सकता है । पांच साल तक आप दुनिया की नंबर एक टीम रहे हैं ।’’

शास्त्री ने कहा कि चिंता की कोई जरूरत नहीं है और यह नाकामी एक अस्थायी दौर है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ पिछले पांच साल से जीत का अनुपात 65 प्रतिशत रहा है तो चिंता की क्या बात है । विरोधी टीमों को चिंता करनी चाहिये ।’

- Advertisement -

कोहली ने टेस्ट श्रृंखला में हार के एक दिन बाद टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया । शास्त्री ने कहा कि यह व्यक्तिगत निर्णय है और ऐसे फैसलों का सम्मान किया जाना चाहिये ।

उन्होंने कहा ,‘‘ यह उसका फैसला है । उसके फैसले का सम्मान किया जाना चाहिये । हर चीज का एक समय होता है । अतीत में भी कई बड़े खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करने के लिये कप्तानी छोड़ी है । चाहे सचिन तेंदुलकर हों, सुनील गावस्कर या एम एस धोनी और अब विराट कोहली ।’’

यह पूछने पर कि कप्तानी प्रकरण के बाद क्या उनके शारीरिक हाव भाव बदल गए हैं , शास्त्री ने कहा ,‘‘ मैने इस श्रृंखला की एक गेंद भी नहीं देखी लेकिन मुझे नहीं लगता कि विराट कोहली में बहुत बदलाव आयेगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने सात साल बाद क्रिकेट से ब्रेक लिया है । एक बात तो तय है कि मैं सार्वजनिक तौर पर आपसी मतभेदों के बारे में बात नहीं करता । जिस दिन मेरा कार्यकाल समाप्त हुआ, उसी दिन से मैने साफ कर दिया था कि मैं सार्वजनिक मंच पर अपने खिलाड़ियों के बारे में बात नहीं करूंगा ।’’

- Advertisement -

कोहली 68 में से 40 टेस्ट जीतकर भारत के सफलतम टेस्ट कप्तान रहे लेकिन सीमित ओवरों के क्रिकेट में उनकी कप्तानी में भारतीय टीम कोई आईसीसी खिताब नहीं जीत सकी।

शास्त्री ने कहा कि एक कप्तान का आकलन इस आधार पर नहीं होना चाहिये । उन्होंने कहा ,‘‘कई बड़े खिलाड़ियों ने विश्व कप नहीं जीता । इससे क्या हुआ । सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले ने भी नहीं जीता तो क्या उन्हें खराब खिलाड़ी कहेंगे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘हमारे पास कितने विश्व कप विजेता कप्तान हैं । सचिन तेंदुलकर ने छह विश्व कप खेलने के बाद जीता । आखिर में आपका आकलन आपके खेल और खेल के दूत के रूप में भूमिका से होता है । आपने कितनी ईमानदारी से खेला और कितने लंबे समय तक खेला ।’’

कप्तानी के मसले पर बीसीसीआई से कोहली की ठनने के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ संवाद महत्वपूर्ण है । मुझे नहीं पता कि उनके बीच क्या बात हुई । मैं उसका हिस्सा नहीं था । दोनों पक्षों से बात किये बिना मैं कुछ नहीं कह सकता । सूचना के अभाव में मुंह बंद रखना ही अच्छा होता है ।’’

[tnp_form id="1"]

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

एक नजर इन पर भी...

मप्र सरकार नर्मदा नदी के किनारे जैविक खेती करने का अभियान चलाएगी

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने गंगा नदी के किनारे रसायन मुक्त खेती शुरु करने के केंद्रीय बजट प्रस्ताव से प्रेरणा लेते हुए प्रदेश की जीवन...

लक्ष्य ने सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट से नाम वापिस लिया

नयी दिल्ली। इंडिया ओपन चैम्पियन लक्ष्य सेन ने सोमवार को थकान के कारण सैयद मोदी इंटरनेशनल सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट से नाम वापिस ले...
तमिलनाडु सैणचा परिवार का स्नेह मिलन का हुआ आयोजन

तमिलनाडु सैणचा परिवार का स्नेह मिलन का हुआ आयोजन

चेन्नई/सीरवी न्यूज़। सेंणचा परिवार तमिलनाडु का होली स्नेह मिलन का आयोजन रविवार को सीरवी समाज पोरूर बडेर के परिसर में किया गया। सभा का...

सीरवी विकास संस्था, परगना सुमेरपुर का दुसरा कैरियर काउंसलिंग, गाइडेंस एवं मोटिवेशनल सेमिनार संपन्न

पाली। अपने देश भारत (India) में प्रतिभा की कमी नहीं है। विशिष्ट प्रतिभाओं की जन्म स्थली भारत देश ऐसे ही विश्व गुरु नहीं कहलाता है।...

स्कोडा ने नई कोडिएक उतारी, कीमत 34.99 लाख रुपये से शुरू

नई दिल्ली। वाहन विनिर्माता कंपनी स्कोडा ने सोमवार को अपनी प्रीमियम श्रेणी की एसयूवी कोडिएक का नया संस्करण घरेलू बाजार में उतार दिया। दिल्ली...
सीरवी समाज उदयपुर की छात्रावास का निर्माण कार्य संबंधित बैठक संपन्न

सीरवी समाज उदयपुर की छात्रावास का निर्माण कार्य संबंधित बैठक संपन्न

आप सभी समाज बन्धुओं को बहुत ही हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि उदयपुर सिरवी छात्रावास हेतु खरीदी गई जमीन का भू...

होसुर में सोजत की विधायक शोभा चौहान का हुआ सम्मान

होसुर। यहां सीरवी समाज बडेर में सोजत के विधायक शोभा चौहान का समाज के सभी सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। विधायक शोभा चौहान ने...
श्री जीजी माता पाल मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव | Shri Jiji Mata pal Mandir Pran Pratishtha Mahothsav

श्री जीजी माता पाल मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव | Shri Jiji Mata pal Mandir...

बिलाड़ा। सीरवी समाज जीजी माता पाल मंदिर विकास समिति पतालियावास बिलाड़ा द्वारा आयोजित हुए चार दिवसीय धार्मिक आयोजन के सफल क्रियांवयन को लेकर दीवान...

एयरटेल पेमेंट्स बैंक को आरबीआई से अनुसूचित बैंक का दर्जा

नयी दिल्ली। एयरटेल पेमेंट्स बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक ने अनुसूचित बैंक की सूची में स्थान दिया है। एयरटेल पेमेंट्स बैंक की मंगलवार को जारी...
चौकड़िया सीरवी समाज में अफीम मनुहार पर रोक का निर्णय

चौकड़िया सीरवी समाज में अफीम मनुहार पर रोक का निर्णय

पाली। समाज को अफीम व डोडा पोस्त मनुहार मुक्त करने के लिए नशा मुक्ति एवं समाज सुधार अभियान को 17 साल से अधिक समय...

इस तरह की और खबरें
इस तरह की और खबरें

पारी की शुरुआत में धैर्य से खेलने का फायदा हुआ: धवन

मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग...

भाजपा सरकार ने सुधारी उत्तर प्रदेश छवि : योगी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) समेत अन्य विपक्षी दलों पर उत्तर...

बिलाड़ा के बाद अब तिरुपति में बनेगा सीरवी समाज का दूसरा धाम

चेन्नई (पत्रिका/अशोकसिंह राजपुरोहित)। सीरवी समाज का सबसे बड़ा धाम...

पंजाब में मोदी की सुरक्षा में गंभीर चूक

नई दिल्ली/चंडीगढ़। देश के नेतृत्व की सुरक्षा व्यवस्था में...

बलेपेट बडेर में उत्साहपूर्वक मनाया गया होली महोत्सव

बेंगलूरु। सीरवी समाज बलेपेट बडेर परिसर में गुरूवार रात...
00:09:39

श्री आई चालीसा Shree Aai Chalisa by PAKHI SHARMA AND VINOD MUKATI

श्री आई चालीसा (I-45SA) गायिका: पाखी शर्मा और विनोद मुकाती...

चंद्रमा की सतह पर उतरने और इतिहास रचने की तैयारी में चंद्रयान-3

बेंगलुरु, 23 अगस्त (भाषा)। भारत इतिहास रचने के करीब...

इशांत को सिराज से मिलेगी कड़ी चुनौती

सेंचुरियन। सेंचुरियन में दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ रविवार से...

विक्रम वेधा में तीन लुक में नजर आएंगे ऋतिक रौशन

मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो ऋतिक रौशन अपनी आने...

तूफानों से भरा है बृहस्पति, क्या कभी थमेगा ग्रेट रेड स्पॉट

मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया)। बृहस्पति हमारे सौर मंडल में सबसे बड़ा...