जनता ने ईमानदार राजनीति की शुरुआत का मन बना लिया : केजरीवाल

Date:

नई दिल्ली। चुनाव आयोग द्वारा पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किए जाने का आम आदमी पार्टी (आप) ने स्वागत करते हुए कहा कि पांचों राज्यों के मतदाता चुनाव की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और उन्होंने ईमानदार राजनीति की शुरुआत का मन बना लिया है।

आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनावों की तारीख़ों का एलान हो चुका है और उनकी पार्टी तैयार है। पांचों राज्यों के मतदाता चुनाव की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और उन्होंने ईमानदार राजनीति की शुरुआत का मन बना लिया है। आप हर एक को अच्छी शिक्षा- स्वास्थ्य, बिजली-पानी, रोजगार देने समेत सभी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के संकल्प के साथ जनता के बीच खड़ी है।

उन्होंने कहा , “ मुझे पूरा यकीन है, जनता इस बार अपने बुनियादी मुद्दों पर वोट करेगी और जाति-धर्म एवं बंटवारे पर आधारित नफरती राजनीति को नकार देगी।”

यह भी पढ़े : विधानसभा चुनाव: पांच राज्यों में सात चरणों में मतदान, 10 मार्च को मतगणना

- Advertisement -

आप के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि पांचों राज्यों के मतदाता चुनाव की घोषणा का शिद्दत से इंतजार कर रहे थे कि जो राजनीति उन्हें धोखा दे चुकी है, उनको हटाकर अब ‘काम करने वाली अरविंद केजरीवाल की राजनीति’ को मौका दें। उन्हाेंने कहा , “ मैं सभी राज्यों के मतदाताओं से अपील करना चाहता हूं कि कांग्रेस को वोट न दें, क्योंकि कांग्रेस को वोट देने का मतलब बीजेपी की सरकार बनाना है। हमें पूरा भरोसा है कि इन राज्यों की जनता, धोखा देने वाली और उनके पैसा को लूटने वाली सरकारों को हटाकर अरविंद केजरीवाल की राजनीति में भरोसा करेगी और आम आदमी पार्टी को चुनेगी।”

सिसोदिया ने एक बयान जारी कर कहा कि इन सभी पांच राज्यों में सिर्फ आप ही नहीं,बल्कि वहां के लोग और मतदाता बहुत शिद्दत से इस बात का इंतजार कर रहे थे कि जो राजनीति उन्हें धोखा दे चुकी है, उनको हटाकर अब ‘काम करने वाली राजनीति’ को लेकर आएं। केजरीवाल को मौका दें, केजरीवाल की राजनीति को मौका दें।

उन्होंने कहा , “ आज पंजाब के लोग, उत्तराखंड के लोग, गोवा के लोग और उत्तर प्रदेश के लोग केजरीवाल के राजनीति से बहुत प्रभावित हैं। उनके कामकाज से बहुत प्रभावित हैं और बहुत शिद्दत से इंतजार कर रहे थे कि चुनाव की तारीखों का ऐलान हो, तो फिर यह धोखा देने वाली जो सरकारें हैं, उनको हटाएं और काम करने वाली सरकार लेकर आएं। तो जो यह चुनाव होंगे, आने वाले समय में आम आदमी पार्टी के लिए ही नहीं, बल्कि इन राज्यों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण होंगे, क्योंकि वहां के लोगों पर हमें पूरा भरोसा है कि वह काम करने वाली सरकार चुनेंगे। हम पूरी तैयारी के साथ जा रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि लोग बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर वोट करेंगे। आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ने के लिए पूरी शिद्दत के साथ तैयारी कर रही थी। पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में हमारे कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं। राजनीतिक इतिहास में 14 फरवरी तो आम आदमी पार्टी के लिए हमेशा ही अच्छा दिन रहा है। तो जो तीन राज्यों की बात हो रही है, यहां बहुत अच्छे परिणाम आएंगे और इन चारों राज्यों में काम करने वाली सरकार बनेंगी। धोखा देने वाली सरकारें और जनता के पैसे को लूटने वाली सरकार हट जाएंगी। और आम आदमी पार्टी की, केजरीवाल जी की राजनीति में भरोसा करने वाली सरकार में वहां की जनता को भी भरोसा होगा और वहां की जनता आम आदमी पार्टी को चुनेगी।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि 15 जनवरी तक वर्चुअल रैली के संदर्भ में चुनाव आयोग का यह फैसला, चुनाव आयोग के लिए भी कठिन था, राजनीतिक दलों के लिए भी कठिन था, कार्यकर्ताओं के लिए भी कठिन है, लेकिन कोविड के मद्देनजर लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला जरूरी था। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जो फैसला लिया जाता है, उसमें सब को साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा , “ हम लोग वर्चुअल रैली की तैयारी कर रहे हैं। हम डोर टू डोर कैंपेन करेंगे और मुझे पूरी उम्मीद है कोविड के कम होते ही चुनाव आयोग इसकी समीक्षा करेगा और फिर अपने निर्णय लेगा।”

सिसोदिया ने कहा कि चंड़ीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को 14 सीटें मिली, बीजेपी को 12 सीटें मिली और कांग्रेस को आठ सीटें मिलीं। चंडीगढ़ की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को बहुत बुरी तरह से हराया, लेकिन एक गलती हो गई कि लोगों ने कांग्रेस को वोट दे दिया, तो आज यह सिद्ध हो गया कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब है, भाजपा की सरकार बनाना। यह लोग उत्तराखंड में भी देख चुके हैं, गोवा में भी देख चुके हैं और अब यह चंडीगढ़ में भी आज साबित हो गया। पंजाब के लोगों ने खुद देख लिया कि कैसे चंडीगढ़ में कांग्रेस को वोट देने का मतलब बीजेपी की सरकार बनाना साबित हो गया है।

उन्होंने कहा , “ मैं पंजाब के लोगों से अपील करना चाहूंगा और बाकी राज्यों के लोगों से भी कि कांग्रेस को एक भी वोट देने का मतलब है भाजपा को सरकार बनाने के लिए वोट देना। इससे पंजाब सहित बाकी राज्यों की जनता और सतर्क हो जाएगी, जो लोग थोड़ी बहुत कांग्रेस से सहानुभूति रख रहे होंगे, उनको भी आज पता चल गया कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब है, भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना और अब लोग उस चक्कर में नहीं फंसेंगे और कांग्रेस को वोट नहीं देंगे।”

[tnp_form id="1"]

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

एक नजर इन पर भी...

नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में गायत्री सेपटा ने जीता स्वर्ण

पंजाब। सीरवी समाज की होनहार प्रतिभा वह महिला टेबलटेनिस खिलाड़ी सुश्री गायत्री सुपुत्री शोभाराम जी सेपटा मध्यप्रदेश ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में...
पूनमल्ली सीरवी समाज में अफीम मनुहार पर रोक का निर्णय

पूनमल्ली सीरवी समाज में अफीम मनुहार पर रोक का निर्णय

चेन्नई। सीरवी समाज ट्रस्ट पूनमल्ली, चैन्नई की मिटिंग बडेर भवन में अध्यक्ष मगाराम बर्फा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सामाजिक कुरीतियां को...
अखिल भारतीय सीरवी समाज महासभा खेल महाकुंभ का हुआ आगाज

चतुर्थ अखिल भारतीय सीरवी समाज महासभा खेल महाकुंभ का हुआ आगाज

सोजत/गांव अटबड़ा। चतुर्थ अखिल भारतीय सीरवी समाज महासभा खेल महाकुंभ का आगाज गांव अटबड़ा से, 29 जुलाई 2023 शनिवार को धर्मगुरु दिवान साहब माधव...

सीरवी समाज कोयम्बटूर के कानाराम गहलोत बने अध्यक्ष

कोयम्बटूर। यहां रविवार को सीरवी समाज कोयम्बटूर की साधारण सभा की बैठक हुई। इस मीटिंग के पहले माताजी का दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना...
इन 4 तरीको को अपनाकर गर्मियों में तेजी से वजन घटाइए Weight Loss Tips for Summer

इन 4 तरीको को अपनाकर गर्मियों में तेजी से वजन घटाइए Weight Loss Tips...

इस गर्मी के मौसम में अगर आपको जिम में जाना अच्‍छा नहीं लगता तो, आप कुछ ऐसे हैक्‍स अपना सकते हैं, जिससे आपका वजन...
वैदिक ज्योतिष से जान सकते हैं कि भाग्योदय कैसे और कब होगा

वैदिक ज्योतिष से जान सकते हैं कि भाग्योदय कैसे और कब होगा

प्रत्येक व्यक्ति को कभी ना कभी यह जरूर लगता है कि वह जितनी मेहनत कर रहा है, उसके अनुसार उसे परिणाम नहीं मिल रहे...
दुश्मन को जवाब देने में करेंगे ब्रह्मोस का इस्तेमाल : राजनाथ

दुश्मन को जवाब देने में करेंगे ब्रह्मोस का इस्तेमाल : राजनाथ

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विश्व में शांति दूत की भूमिका में रहने वाला भारत ब्रह्मोस का इस्तेमाल आक्रमण के लिये...

मैसूरु सीरवी समाज बडेर में नवरात्रि डांडिया गरबा की धूम

मैसूरु। शहर के केआरएस रोड़ स्थित सीरवी समाज मैसूरु के तत्वावधान में नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं। नवरात्रि पर्व को लेकर...

राजस्थान में बुधवार को ओमिक्रोन के 62 नये मामले सामने आए

जयपुर। राजस्थान में कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रोन के बुधवार को 62 नये मामले सामने आए हैं। चिकित्सा विभाग के अनुसार इससे राज्य में इसके...
Best Wireless YouTube Microphone for Youtubers

Best Wireless YouTube Microphone for Youtubers (2023) यूट्यूबर्स के लिए सर्वश्रेष्ठ वायरलेस यूट्यूब माइक्रोफोन

जैसे-जैसे YouTube की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, YouTuber's निरंतर अपने वीडियोज़ की गुणवत्ता को सुधारने और अपने दर्शकों को अपने Content के साथ...

इस तरह की और खबरें
इस तरह की और खबरें

बसपा सुप्रीमो मायावती उत्तर प्रदेश का अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा...

कुछ लोग पंजाब में अराजकता फैलाना चाहते हैं : पुरी

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता...

राहुल ने सत्य कहा कि केन्द्र सरकार का राज्यों से संवाद में विश्वास नहीं : गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता...

गोरखपुर शहर: वीर बहादुर सिंह के निधन से खाली हुई जगह की भरपाई कर रहे हैं योगी

गोरखपुर (उप्र)। उत्‍तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने से पहले...

लूट का पैसा अब दीवारों से निकल रहा है : योगी आदित्यनाथ

प्रयागराज। हाल में समाजवादी पार्टी (सपा) से कथित तौर...

चिराग ने लगाया अपने चाचा पारस पर राजग की छवि खराब करने का आरोप

पटना, 23 जुलाई (भाषा) लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व...

राजनीतिक मतभेद इतना कैसा कि प्रधानमंत्री मोदी की जान से खेल जाए कांग्रेस : शिवराज

भोपाल/वार्ता। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस...

भाजपा सरकार ने सुधारी उत्तर प्रदेश छवि : योगी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) समेत अन्य विपक्षी दलों पर उत्तर...