राम और कृष्ण की तरह भगवान के अवतार हैं प्रधानमंत्री मोदी : कमल पटेल

Date:

भोपाल। मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री और भाजपा नेता कमल पटेल ने कहा कि कांग्रेस द्वारा किए गए अत्याचार, भ्रष्टाचार और देश की संस्कृति के विनाश से बने निराशा के माहौल को खत्म करने के लिए भगवान राम और कृष्ण की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘भगवान के अवतार’ के रूप में जन्म हुआ है।

सोमवार को हरदा में पत्रकारों से बात करते हुए पटेल ने कहा प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पूरे किए गए कार्य जैसे भारत को विश्व गुरु बनने की राह पर ले जाना, देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करना और लोक कल्याण सुनिश्चित करना, एक सामान्य व्यक्ति द्वारा पूरे नहीं किए जा सकते।

पटेल ने कहा, ‘‘हमारे धर्म और संस्कृति में कहा गया है कि जब भी भारत पर कोई संकट आया और अत्याचार बढ़े तो भगवान मानव के रूप में अवतार लेते हैं।’’ उन्होंने कहा कि भगवान राम ने मानव के रूप में अवतार लिया था और राक्षस रावण को मारकर व अन्य बुरी शक्तियों को हराकर लोगों की रक्षा कर ‘‘रामराज्य’’ की स्थापना की थी। मंत्री ने कहा कि कंस के अत्याचार बढ़े तो भगवान कृष्ण ने जन्म लिया और कंस की क्रूरताओं को समाप्त कर आम लोगों को राहत दिलाई।

पटेल ने कहा, ‘‘ इसी तरह जब कांग्रेस के अत्याचार बढ़े..भ्रष्टाचार बढ़ा, जातिवाद बढ़ा, देश की संस्कृति नष्ट हो गई और चारों और निराशा का माहौल व्याप्त था, तब इसे समाप्त करने के लिए नरेंद्र मोदी का जन्म हुआ।’’ उन्होंने कहा कि भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बन रहा है, जिन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी और आम लोगों का कल्याण भी सुनिश्चित किया है।

- Advertisement -

पटेल ने कहा, ‘‘ये असंभव कार्य हैं जिन्हें एक आम आदमी पूरा नहीं कर सकता है। यदि संभव होतो तो यह 60 वर्षों में हो सकता था। इसलिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एक अवतारी पुरुष हैं और उन्होंने असंभव कार्य किए हैं। वह भगवान के अवतार हैं।’’ मालूम हो कि पटेल ने पिछले नवंबर माह में कहा था कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आदिवासी नायक टंट्या भील के अवतार है। आदिवासी दंतकथाओं में टंट्या भील को भारतीय ‘‘रॉबिन हुड’’ के तौर पर जाना जाता है।

[tnp_form id="1"]

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

एक नजर इन पर भी...

बेंगलूरु के एसएचआर लेआउट सीरवी समाज बडेर में शीतला माता का बासौड़ा पूजन किया...

बेंगलूरु। बेंगलूरु के एसएचआर लेआउट स्थित सीरवी समाज बडेर में शीतला माता के बासौड़ा पूजन के लिए सोमवार को सुबह से ही शीतला माता...
इन 4 तरीको को अपनाकर गर्मियों में तेजी से वजन घटाइए Weight Loss Tips for Summer

इन 4 तरीको को अपनाकर गर्मियों में तेजी से वजन घटाइए Weight Loss Tips...

इस गर्मी के मौसम में अगर आपको जिम में जाना अच्‍छा नहीं लगता तो, आप कुछ ऐसे हैक्‍स अपना सकते हैं, जिससे आपका वजन...

सबको साथ लेकर चलना ही संगठन की पहली कड़ी है : दीवान माधवसिंह

मनावर (संवाददाता : मुकेश गेहलोत)। मनावर तहसील के ग्राम कलवानी में अखिल भारतीय सिर्वी महासभा के नव मनोनीत चयनित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए...

कपिल शर्मा का नेटफ्लिक्स कॉमेडी स्पेशल 28 जनवरी से

मुंबई। लोकप्रिय हास्य कलाकार और टीवी शो होस्ट कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘कपिल शर्मा : आई एम नॉट डन येट’ का प्रीमियर 28...

अपार्टमेंट की तुलना में रिहायशी जमीन में निवेश पर मिलता है ऊंचा ‘रिटर्न’ :...

नई दिल्ली। निवेश के लिहाज से रिहायशी भूखंड अब भी अपार्टमेंट खरीदने से बेहतर है। यह बात देश के आठ बड़े शहरों में वर्ष...
गौसेवार्थ के लिए सोलंकी परिवार ने टैक्टर भेंट किया

गौ सेवार्थ के लिए सोलंकी परिवार ने टैक्टर भेंट किया

सोजत/मंडला। बाबुलाल ,सोहनलाल ,तेजाराम भावेश सुपुत्र स्व. मंगला राम सुपुत्र स्व. श्री घीसाराम सोलंकी बेरा पिपलिया हाल चैन्नई के परिवार ने श्री कालका माता...

हर फिल्म से कुछ नया सीख रही हूं : दीपिका पादुकोण

नयी दिल्ली। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के हिंदी सिनेमा जगत में 15 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन उनका मानना है कि वह अब भी...
आईमाता भैल रथ के सिरियारी गांव में आगमन पर पर समाज बंधुओ ने किया भव्य बधावा

आईमाता भैल रथ के सिरियारी गांव में आगमन पर पर समाज बंधुओ ने किया...

पाली : सोजत के निकटवर्ती ग्राम सिरियारी के पश्चिम में लगभग 3 किलोमीटर दूर सीरवी बाहुल्य गांव आया हुआ है सिंचाणा। दीपाराम काग ने...
FIND ANIMAL

अगर आंखें चकाचक हैं तो इस फोटो में तेंदुआ ढूंढ़ कर दिखाओ

जंगली जानवर कई बार हमारे इतने पास होते हैं लेकिन फिर भी हमारी बेचारी आंखें उन्हें देख नहीं पाती। तेंदुआ तो ऐसा ही एक...

जनता ने ईमानदार राजनीति की शुरुआत का मन बना लिया : केजरीवाल

नई दिल्ली। चुनाव आयोग द्वारा पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किए जाने का आम आदमी पार्टी (आप) ने स्वागत करते...

इस तरह की और खबरें
इस तरह की और खबरें

जनता ने ईमानदार राजनीति की शुरुआत का मन बना लिया : केजरीवाल

नई दिल्ली। चुनाव आयोग द्वारा पांच राज्यों में विधानसभा...

गोरखपुर शहर: वीर बहादुर सिंह के निधन से खाली हुई जगह की भरपाई कर रहे हैं योगी

गोरखपुर (उप्र)। उत्‍तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने से पहले...

चिराग ने लगाया अपने चाचा पारस पर राजग की छवि खराब करने का आरोप

पटना, 23 जुलाई (भाषा) लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व...

बसपा सुप्रीमो मायावती उत्तर प्रदेश का अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा...

उत्तरप्रदेश में आश्चर्यजनक चुनाव परिणाम आएंगे : कमलनाथ

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री...

राजनीतिक मतभेद इतना कैसा कि प्रधानमंत्री मोदी की जान से खेल जाए कांग्रेस : शिवराज

भोपाल/वार्ता। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस...

कुछ लोग पंजाब में अराजकता फैलाना चाहते हैं : पुरी

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता...

भाजपा सरकार ने सुधारी उत्तर प्रदेश छवि : योगी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) समेत अन्य विपक्षी दलों पर उत्तर...