लूट का पैसा अब दीवारों से निकल रहा है : योगी आदित्यनाथ

Date:

प्रयागराज। हाल में समाजवादी पार्टी (सपा) से कथित तौर पर जुड़े एक व्यक्ति के परिसरों पर पड़े आयकर के छापे को लेकर सपा पर निशाना साधते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि लूट का पैसा अब दीवारों से कैसे निकल रहा है यह सबके सामने है।

यहां लूकरगंज क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, पिछले दो तीन दिनों से लगातार सपा से जुड़े एक व्यक्ति के परिसरों पर छापे की कार्रवाई हो रही है जिसमें पैसा दीवारों से निकल रहा है। यहां 257 करोड़ रुपए और कई किलो सोना और चांदी निकला। आज भी लगभग 100 करोड़ रुपए और कई किलो सोना-चांदी निकल रहा है।

यह भी पढ़े : कानपुर की त्रिमूर्ति फ्रेगरेंस के यहां 150 करोड़ की नकदी बरामद

पूर्व सपा सांसद अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई भूमि पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के लिए 4.58 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले मकानों के शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, यह गरीब का पैसा है और यह पैसा सत्ता के संरक्षण में कैसे लूटा जाता था, इस बात का भी प्रमाण है। उन्होंने 157.78 करोड़ रुपए की 31 विकास परियोजनाओं का भी लोकार्पण एवं शिलान्यास किया और अलग अलग योजनाओं के लाभार्थियों को लैपटाप, प्रमाणपत्र, मकान की चाबी आदि सौंपी।

- Advertisement -

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब किसी माफिया की हैसियत नहीं है कि वह किसी गरीब व्यक्ति, व्यापारी की संपत्ति पर कब्जा कर सके और यदि उसने किसी समय किसी सार्वजनिक संपत्ति पर कब्जा किया है तो उस अवैध कब्जे पर सरकार का बुल्डोजर चलना तय है। उन्होंने कहा, हमारी सरकार ने साढ़े चार वर्ष में उत्तर प्रदेश में 43 लाख लोगों को आवास की सुविधा दी है जिसमें प्रयागराज में सवा लाख लोगों को आवास मिले हैं। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में 2 करोड़ 61 लाख परिवारों को एक-एक शौचालय बनाकर दिया गया।

इस अवसर पर शहर पश्चिमी के विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, माफियाओं के कब्जे से जमीन को मुक्त कराने का सपना मैं 2017 में नहीं देख सकता था। शहर पश्चिमी में मैं कल्पना भी नहीं कर सकता था कि माफियाओं के आलीशान मकानों को ध्वस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा, शहर पश्चिम में असरावल में सैकड़ों बीघा जमीन को माफिया के कब्जे से मुक्त कराकर वहां भी गरीबों के लिए मकान बनाया जाएगा।

[tnp_form id="1"]

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

एक नजर इन पर भी...

आयुर्वेद के इन उपायों से किसी भी उम्र में तेज होगा आपका दिमाग

आयुर्वेद के इन उपायों से किसी भी उम्र में तेज होगा आपका दिमाग

वर्तमान समय में लाइफस्टाइल (lifestyle), रहन-सहन और भोजन के साथ ही सोचने का तरीका भी बदल चुका है। चाहे नौकरी पेशा लोग हो या...
Ladli Behna Yojana : बहनों के लिए खुशखबरी, हर महीने मिलेंगे 1 हजार, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू

Ladli Behna Yojana : बहनों के लिए खुशखबरी, हर महीने मिलेंगे 1 हजार, आज...

भोपाल। मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए मध्य प्रदेश की...
माताजी स्पोर्ट्स क्लब टीम बनी सीरवी समाज वॉलीबॉल चैंपियन

माताजी स्पोर्ट्स क्लब टीम बनी सीरवी समाज वॉलीबॉल चैंपियन

चेन्नई| स्थानीय सीरवी समाज मनली द्वारा प्रायोजित सीरवी समाज का पहला टूर्नामेंट माधावरम स्थित वासुदेव मन्दिर के खेल परिसर में संपन्न हुआ| मुख्य अतिथि...
छात्रावास की जरूरत

आखिर समाज में छात्रावास की जरूरत ही क्यों है

दोस्तो आज सोच में बदलाव आने से समाज की बहुत सी प्रतिभाएं शिक्षा में भी आगे बढ़ रही है, उच्च पदों पर आसीन हो...
सीरवी महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन कर की गौमाता की सेवा

सीरवी महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन कर की गौमाता की सेवा

चेन्नई। श्रीपेरंबदूर कस्बे के ग्राम तडलम स्थित भगवान पार्श्व पद्मावती गौशाला में रविवार को सीरवी समाज सेवा संघ महिला मंडल रामापुरम द्वारा गौमाता की...

जरगनाहल्ली बडेर में नवरात्र महोत्सव व कथा सम्पन्न

बेंगलूरु। शहर के कनकपुरा रोड़ स्थित सीरवी समाज जरगनाहल्ली के तत्वावधान में नौ दिवसीय नवरात्रि महोत्सव का समापन हर्षोल्लास से हुआ, जिसमें कथा वाचक...

रूस ने यूक्रेन के पूर्वी हिस्से पर हमले तेज़ किए

कीव। यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल से हजारों लोगों को निकालने की उम्मीद जगने के बीच रूस ने इस पूर्वी औद्योगिक केंद्र पर नियंत्रण...

ट्रक से पुलिस ने 45 गोवंश कराए मुक्त

प्रतापगढ़। राजस्थान में प्रतापगढ जिले के धोलापानी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी तोड़कर आए एक ट्रक से 45 गोवंश को मुक्त कराया है।...

होसुर में सोजत की विधायक शोभा चौहान का हुआ सम्मान

होसुर। यहां सीरवी समाज बडेर में सोजत के विधायक शोभा चौहान का समाज के सभी सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। विधायक शोभा चौहान ने...

इस तरह की और खबरें
इस तरह की और खबरें

विधानसभा चुनाव: पांच राज्यों में सात चरणों में मतदान, 10 मार्च को मतगणना

नयी दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को पांच राज्यों...

चंद्रमा की सतह पर उतरने और इतिहास रचने की तैयारी में चंद्रयान-3

बेंगलुरु, 23 अगस्त (भाषा)। भारत इतिहास रचने के करीब...

भारत जल्द ही पांच लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा : मोदी

जोहानिसबर्ग, 22 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार...

हम भविष्य के संघर्षों की कुछ झलकियां देख रहे हैं : सेना प्रमुख

नयी दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने चीन...

अमित शाह ने भगवान राम की 108 फुट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला रखी

कुरनूल (आंध्र प्रदेश), 23 जुलाई (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री...

सीसीटीवी फुटेज में दिखा अमृतपाल सिंह | Amritpal Singh seen in CCTV footage

चंडीगढ़, 25 मार्च (भाषा) खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल...