पंजाब में मोदी की सुरक्षा में गंभीर चूक

Date:

नई दिल्ली/चंडीगढ़। देश के नेतृत्व की सुरक्षा व्यवस्था में चूक के एक बिरले घटनाक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुधवार को पंजाब में हुसैनीवाला के रास्ते से लौटना पड़ा। प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में इस गंभीर चूक को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया, जिसमें भाजपा ने कांग्रेस पर मोदी से घृणा करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, देश के इतिहास में इससे पहले किसी राज्य सरकार ने जान-बूझकर ऐसा परिदृश्य नहीं बनाया, जहां प्रधानमंत्री को नुकसान पहुंचाया जा सके, लेकिन पंजाब सरकार ने ऐसी कोशिश की।

इसके विपरीत कांग्रेस ने कहा कि यह भाजपा का चुनावी हथकंडा है और फिरोजपुर में पार्टी की रैली में भीड़ न जुट पाने के कारण इस तरह का प्रपंच किया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शाम को चंडीगढ़ में संवाददाता सम्मेलन में सफाई दी कि मोदी की सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए थे, उन्होंने भठिंडा से हुसैनीवाला जाने के लिए सड़क मार्ग चुना और रास्ते में कुछ किसान आ गए।

इससे पहले गृह मंत्रालय ने एक बयान में घटना की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हुसैनीवाला में शहीद स्मारक के लिए भठिंडा से सड़क मार्ग से जा रहे थे। वहां से करीब 30 किलोमीटर पहले एक फ्लाईओवर पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क को जाम कर रखा था।

गृह मंत्रालय के अनुसार मोदी का काफिला वहां फ्लाईओवर पर करीब 15-20 मिनट फंसा रहा। मंत्रालय ने कहा, प्रधानमंत्री की सुरक्षा में यह गंभीर चूक है। इस घटना के बाद प्रधानमंत्री के काफिले को वापस भठिंडा हवाईअड्डे की ओर ले जाने फैसला किया गया।

- Advertisement -

गृह मंत्रालय ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में इस चूक को गंभीरता से लेते हुए इस पर राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक के लिए दिल्ली से भठिंडा पहुंचे हुए थे, जहां से उन्हें हेलीकॉप्टर से आगे जाना था, वहां बरसात और रोशनी कम होने के कारण मोदी ने 20 मिनट इंतजार करने के बाद सड़क मार्ग से जाने का फैसला किया, जिसमें दो घण्टे लग सकते थे। गृह मंत्रालय का कहना है कि इसके लिए पंजाब के पुलिस महानिदेशक से सुरक्षा संबंधी इंतजामों की पुष्टि कर ली गई थी।

गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान सुरक्षा में इस चूक को गंभीरता से लेते हुए सिलसिलेवार ट्वीट कर इसके लिए कांग्रेस की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा, आज पंजाब में जो हुआ वह इस बात का ट्रेलर है कि कांग्रेस पार्टी कैसे सोचती और काम करती है। लोगों द्वारा बार-बार नकारे जाने के कारण ये पागलपन के रास्ते पर हैं। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को आज जो कुछ हुआ उसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक ट्वीट में कहा कि यह प्रधानमंत्री की फिरोजपुर रैली की विफलता छिपाने को लेकर भाजपा की हताशा है। उन्होंने कहा, रैली रद्द होने का कारण ख़ाली कुर्सियॉं रहीं।

- Advertisement -

यक़ीन न हो तो, देख लीजिए और हॉं, बेतुकी बयानबाज़ी नहीं, किसान विरोधी मानसिकता का सच स्वीकार कीजिए और आत्ममंथन कीजिए। पंजाब के लोगों ने रैली से दूरी बनाकर अहंकारी सत्ता को आइना दिखा दिया है।

पंजाब दौरे में प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था भंग होने की घटना पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने गंभीर चिंता जताई।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को फिरोजपुर में करीब 40,000 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं को समर्पित करने वाले थे। इस कार्यक्रम में पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं जम्मू कश्मीर के
उप-राज्यपाल भी आमंत्रित थे, उनका एक रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम था।

SourceUNI
[tnp_form id="1"]

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

एक नजर इन पर भी...

श्री मुक्तेश्वर महादेव की प्रथम वर्षगांठ धूमधाम से मनाई

कुक्षी । श्रावण माह के पावन पर्व पर कुक्षी नगर के समीप बाघनी नदी तट स्तिथ सिर्वी समाज के मुक्तीधाम मे श्री मुक्तेश्वर महादेव...

इशांत को सिराज से मिलेगी कड़ी चुनौती

सेंचुरियन। सेंचुरियन में दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ रविवार से होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए भारतीय एकादश में लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल, विराट...
भामाशाह श्री गेनाराम सीरवी ने विद्यालय में 13 लाख में प्रयोगशाला कक्ष बना कर किया भेंट

भामाशाह श्री गेनाराम सीरवी ने विद्यालय में 13 लाख में प्रयोगशाला कक्ष बना कर...

खिवाड़ा। कस्बे के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में भामाशाह गेनाराम पुत्र उदाराम गहलोत सीरवी ने अपनी धर्मपत्नी स्व. ढलीदेवी की स्मृति में लगभग 13...
Raj HC Recruitment 2023 : हाईकोर्ट में निकली है Vacancy

Raj HC Recruitment 2023 : हाईकोर्ट में निकली है Vacancy, 18 से 40 साल...

नई दिल्ली। 2023 में Raj HC Recruitment भर्ती। राजस्थान से युवा अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालो के लिए एक अच्छी खबर...

आतंकवाद मानवाधिकार उल्लंघन का सबसे बड़ा रूप : अमित शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि आतंकवाद मानवाधिकारों के उल्लंघन का सबसे बड़ा रूप है और आतंकवाद के...

2022 आईपीएल सीजन 27 मार्च को हो सकता है शुरू

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईपीएल के 2022 सीजन को 27 मार्च से शुरू करने पर विचार कर रहा है जो टूर्नामेंट की...

हर मैच नहीं जीत सकते, टीम इंडिया के लिये यह अस्थायी दौर है :...

मस्कट। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका की कमजोर टीम से टेस्ट और वनडे श्रृंखला हारने...

हर फिल्म से कुछ नया सीख रही हूं : दीपिका पादुकोण

नयी दिल्ली। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के हिंदी सिनेमा जगत में 15 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन उनका मानना है कि वह अब भी...

मैसूरु सीरवी समाज बडेर में नवरात्रि डांडिया गरबा की धूम

मैसूरु। शहर के केआरएस रोड़ स्थित सीरवी समाज मैसूरु के तत्वावधान में नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं। नवरात्रि पर्व को लेकर...

शार्दुल के 7 विकेट, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को बड़ी बढ़त से रोका

जोहान्सबर्ग। मध्यम तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर (61 रन पर 7 विकेट) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टेस्ट...

इस तरह की और खबरें
इस तरह की और खबरें

शिक्षा से व्यक्ति का जीवन सहज और सुगम होता है : जोशी

जयपुर। राजस्थान के जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी ने...

चिराग ने लगाया अपने चाचा पारस पर राजग की छवि खराब करने का आरोप

पटना, 23 जुलाई (भाषा) लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व...

चन्द्रयान मिशन की सफलता अमृत वर्षा करने वाला क्षण: भागवत

नयी दिल्ली, 24 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के...

बचपन में एक युवा ने गलत तरीके से छुआ था : कंगना रनौत

मुंबई। बाल शोषण और यौन दुर्व्यवहार का जिक्र करते...

हर मैच नहीं जीत सकते, टीम इंडिया के लिये यह अस्थायी दौर है : रवि शास्त्री

मस्कट। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री...

फ़ाइनल फ्रंटियर फतह करने उतरेगी टीम इंडिया

सेंचुरियन। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में सीरीज जीत हासिल कर...

जल्दी से जल्दी वजन कम करने के तरीके | Weight loss tips in hindi

आज के समय में मोटापा कई बीमारियों का मुख्य...

शोपियां, पुलवामा में दो मुठभेड़ों में चार आतंकवादी मारे गए

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां और पुलवामा जिलों में शनिवार...

तूफानों से भरा है बृहस्पति, क्या कभी थमेगा ग्रेट रेड स्पॉट

मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया)। बृहस्पति हमारे सौर मंडल में सबसे बड़ा...
00:00:38

कोयम्बटूर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव

कोयम्बटूर/सीरवी न्यूज़। कोयम्बटूर सिटी के एडीयार स्ट्रीट स्थित श्री...