तमिलनाडु में आज से रात्रि कर्फ्यू, रविवार को लॉकडाउन

Date:

चेन्नई। तमिलनाडु में कोरोना मामलों में वृद्धि को देखते हुए राज्य सरकार ने गुरुवार से रात्रि कर्फ्यू लागू करने तथा वायरस के प्रसार को रोकने के लिए रविवार को पूर्ण लॉकडाउन की बुधवार को घोषणा की। स्वास्थ्य विशेषज्ञों और अन्य अधिकारियों के साथ बातचीत करने के बाद आज यहां एक बयान में मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा कि रात्रि कर्फ्यू रात 10.00 बजे से अगले दिन सुबह 5.00 बजे तक लागू रहेगा। यह कर्फ्यू गुरुवार से लागू होगा।

स्टालिन ने वायरस का प्रसार रोकने के लिए रविवार (09 जनवरी) को पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा भी की। उन्होंने शुक्रवार, शनिवार और रविवार को मंदिरों में प्रवेश पर भी पाबंदी लगाने की घोषणा की है। पेट्रोल और डीज़ल की बिक्री पूरा दिन चालू रहेगी। दुकानें, होटल और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान रात्रि कर्फ्यू और लॉकडाउन के दिनों में बंद रहेंगे।

सभी महाविद्यालयों के लिए 20 जनवरी तक छुट्टी की घोषणा करते हुए श्री स्टालिन ने कहा कि कक्षा एक से नौ तक के लिए प्रत्यक्ष कक्षाओं पर पाबंदी रहेगी जबकि कक्षा 10, 11, 12 के लिए प्रत्यक्ष कक्षाओं को अनुमति दी जाएगी क्योंकि उन्हें बोर्ड परीक्षाओं में बैठना है। आवश्यक सेवाएं जैसे मीडिया, दूध, स्वास्थ्य संस्थान, एम्बुलेंस, परीक्षण प्रयोगशालाओं को रविवार को कार्य करने की अनुमति दी जाएगी और होटलों को पार्सल सेवाएं प्रदान करने की अनुमति दी जाएगी। सरकारी एवं निजी अंतरराज्य बस सेवाओं को रात्रि कर्फ्यू के दौरान चलने की अनुमति दी जाएगी जबकि चेन्नई मेट्रो समेत सभी सार्वजनिक परिवहन सेवाएं रविवार को बंद रहेंगी। स्टालिन ने बताया कि हवाई, ट्रेन और बस की यात्रा करने वालों की सुविधा के लिए रविवार को रात्रि कर्फ्यू के समय टैक्सी सेवाएं चालू रहेंगी। हालांकि इन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को अपना टिकट दिखाना होगा। नए प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि पालनाघर से लेकर प्लेस्कूल और एलकेजी, यूकेजी से लेकर सभी कोचिंग सेंटरों समेत स्कूल बंद रखे जाएंगे। इनके अलावा, वार्षिक तौर पर आयोजित होने वाले औद्योगिक व्यापार मेला और पुस्तक प्रदर्शनियों को भी फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया जाएगा।

सार्वजनिक परिवहनों, उपनगरीय रेल और मेट्रो में अपनी क्षमता के हिसाब से 50 प्रतिशत लोगों के चढ़ने की ही अनुमति होगी। सरकार और निजी आयोजकों द्वारा पोंगल के त्यौहार के मद्देनजर सभी आयोजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया जाएगा। इस दौरान मनोरंजन और एम्यूजमेंट पार्कों के संचालन पर भी प्रतिबंध लगी रहेगी।

- Advertisement -

स्टालिन ने कहा कि बहरहाल, लोगों को समुद्र तट पर टहलने की अनुमति होगी। बाकी पहले घोषित किए गए अन्य सभी प्रतिबंध जारी रहेंगे।

[tnp_form id="1"]

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

एक नजर इन पर भी...

इस साल 75 विमानों के साथ गणतंत्र दिवस फ्लाईपास्ट ‘भव्य’ होगा : वायुसेना

नई दिल्ली। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर इस साल राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में कुल 75 विमानों के साथ अब तक...

प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को देसी गाय रखने पर मप्र सरकार देगी 900...

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को देसी गाय रखने के लिए प्रदेश सरकार 900...
भारत जल्द ही पांच लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा : मोदी

भारत जल्द ही पांच लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा : मोदी

जोहानिसबर्ग, 22 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत जल्दी ही पांच लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा और वह...

राज्य सरकार की प्राथमिकता सभी वर्गों को अधिकार संपन्न बनाना : शिवराज

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संत रविदास अद्भुत संत थे। उनके द्वारा समाज को जोड़ने के लिए किए गए...

एयरटेल पेमेंट्स बैंक को आरबीआई से अनुसूचित बैंक का दर्जा

नयी दिल्ली। एयरटेल पेमेंट्स बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक ने अनुसूचित बैंक की सूची में स्थान दिया है। एयरटेल पेमेंट्स बैंक की मंगलवार को जारी...

रूस के नेतृत्व वाला सुरक्षा संगठन कजाकिस्तान से अपने सैनिक हटा लेगा : राष्ट्रपति

मास्को। कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्त तोकायेव ने मंगलवार को घोषणा की कि रूस के नेतृत्व वाला सुरक्षा गठबंधन अपना अभियान पूरा करने के बाद...

श्री मुक्तेश्वर महादेव की प्रथम वर्षगांठ धूमधाम से मनाई

कुक्षी । श्रावण माह के पावन पर्व पर कुक्षी नगर के समीप बाघनी नदी तट स्तिथ सिर्वी समाज के मुक्तीधाम मे श्री मुक्तेश्वर महादेव...

2022 आईपीएल सीजन 27 मार्च को हो सकता है शुरू

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईपीएल के 2022 सीजन को 27 मार्च से शुरू करने पर विचार कर रहा है जो टूर्नामेंट की...
आईमाता भैल रथ का गुडा सुरसिंह गांव में ग्रामीणों ने किया बधावा

आईमाता भैल रथ का गुडा सुरसिंह गांव में ग्रामीणों ने किया बधावा

पाली : जति भगा बाबा जी पंवार बगड़ी वालों के बाद आई पंथ में जति मोती बाबा जी का बड़ा नाम रहा है जो...

इस तरह की और खबरें
इस तरह की और खबरें

एक करोड़ से अधिक लोगों ने किया सूर्य नमस्कार

नई दिल्ली। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर शुक्रवार...

कोविड टीकाकरण में 168.47 करोड़ टीके लगे

नयी दिल्ली। पिछले 24 घंटे में देश भर में...

ओमिक्रान के बढ़ते मामलों के बीच कब लगवाएं वैक्सीन या बूस्टर

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट के इर्द गिर्द के...

दुश्मन को जवाब देने में करेंगे ब्रह्मोस का इस्तेमाल : राजनाथ

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विश्व...

शोपियां, पुलवामा में दो मुठभेड़ों में चार आतंकवादी मारे गए

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां और पुलवामा जिलों में शनिवार...

उग्रवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़, टीआरएफ के 2 उग्रवादी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को द रेसिस्टेंस फ्रंट...

आतंकवाद मानवाधिकार उल्लंघन का सबसे बड़ा रूप : अमित शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार...

सोमनाथ मंदिर में दर्शन कर शाह ने मोबाइल एप लांच किया

गीर सोमनाथ, 19 मार्च (वार्ता) केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता...