उदासी : अगर आप बेचैन, सुस्त या खाली महसूस कर रहे हैं तो क्या करें?

Date:

दि आप महामारी शुरू होने के बाद से बेचैन, सुस्त या भावनात्मक रूप से खाली महसूस कर रहे हैं, तो आप ‘‘उदासी’’ का शिकार हो सकते हैं। उदासी को अनमनापन, लक्ष्यहीनता और खराब मूड की भावनात्मक स्थिति के रूप में वर्णित किया गया है, जो लंबे समय तक रह सकती है। उदासी को हालांकि अपने आप में एक मानसिक स्वास्थ्य विकार नहीं माना जाता है, लेकिन यह अंततः अति व्यग्रता या अवसाद का कारण बन सकता है।

बहुत से लोगों ने अनुभव भी किया होगा – या अभी भी अनुभव कर रहे होंगे – वास्तव में यह जाने बिना कि यह सुस्ती क्या है या वे ऐसा क्यों महसूस कर रहे हैं। वास्तव में, अप्रैल और जून 2020 के बीच 78 विभिन्न देशों में प्रतिभागियों के डेटा को देखने वाले एक अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में पाया गया कि 10% लोगों ने महामारी के दौरान अपना मूड खराब अनुभव किया।

हर व्यक्ति के लिए उदासी के कारण अलग-अलग होते हैं – हालांकि वे कई कारकों के परिणामस्वरूप हो सकते हैं, जैसे तनाव, आघात या यहां तक ​​कि दिनचर्या में बदलाव। लेकिन अच्छी खबर यह है कि सुस्ती हमेशा के लिए नहीं रहती है, और ऐसी कई चीजें हैं जो आप अपनी मानसिक स्थिति को सुधारने के लिए कर सकते हैं।

उदासी बनाम अवसाद

उदासी अवसाद की पहली सीढ़ी हो सकती है या अवसाद के साथ मौजूद हो सकती है। लेकिन जब दोनों कुछ समानताएं साझा कर सकते हैं, तो वे कई मायनों में भिन्न भी होते हैं – इसका पता मुख्य रूप से लक्षणों से चल सकता है।

- Advertisement -

अवसाद की पहचान भावनात्मक, मानसिक, व्यवहारिक और शारीरिक लक्षणों से हो सकती है- जिसमें थकान, बहुत अधिक या बहुत कम सोना, वजन कम होना या बढ़ना, नकारात्मक विचार, नकारात्मक भावनाएं या आत्मघाती विचार शामिल हैं। सुस्ती में, कुछ लक्षण अवसाद की तरह हो सकते हैं, जैसे कि नकारात्मक भावनाएं होना। लेकिन इसकी पहचान ऐसे भी कर सकते हैं कि आपको ऐसा लगने लगा है कि अपने जीवन पर आपका कोई नियंत्रण नहीं रह गया है और आप इससे निकलने या इसे बदलने में सक्षम नहीं हैं और अपने समुदाय (दोस्तों या परिवार के साथ) के साथ मेलजोल नहीं रख पा रहे हैं।

हालांकि उदासी को मानसिक स्वास्थ्य विकार नहीं माना जाता है, फिर भी इसे सहन करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है – और कुछ के लिए अवसाद का अनुभव करने से भी अधिक कठिन हो सकता है। शोध में पाया गया कि मानसिक स्वास्थ्य विकारों वाले लोगों के अनुभवों की तुलना में उदास पाए गए लोगों को यह नहीं पता था कि वे जीवन से क्या चाहते हैं, वह निकट भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित नहीं कर पा रहे थे और प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करने पर उन्होंने उनसे निपटने का कोई प्रयास नहीं किया।

दूसरी ओर, अवसाद, व्यग्रता और यहां तक ​​​​कि शराब की लत वाले लोगों ने योजना बनाने में मददगार, अपनी स्थिति को सुधारने के लिए कार्रवाई करने और यह जानने की अधिक संभावना महसूस की कि वे अपने जीवन से क्या चाहते हैं।

ये परस्पर विपरीत अनुभव हमें इस बात की जानकारी देते हैं कि सुस्ती अनुभव करने वालों के लिए यह स्थिति इतनी चुनौतीपूर्ण स्थिति क्यों हो सकती है। यदि किसी को मानसिक स्वास्थ्य की समस्या हो तो लोग बेहतर तरीके से जान सकते हैं कि इस स्थिति से कैसे निपटें और सुधार करें, या कम से कम सेवाओं और उपचारों (जैसे चिकित्सा) तक पहुंचने में सक्षम हो सकते हैं जो उनकी मदद कर सकते हैं। लेकिन चूंकि सुस्ती को मानसिक स्वास्थ्य विकार नहीं माना जाता है, इसलिए लोगों को यह पता नहीं चल पाता कि वे ऐसा क्यों महसूस करते हैं, और वे अपने डाक्टर या अन्य मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं से आवश्यक सहायता प्राप्त करने में सक्षम नहीं हो पाते हैं।

- Advertisement -

हालांकि यहां यह सब बताने का मतलब यह कतई नहीं है कि अवसाद का अनुभव करना एक चुनौतीपूर्ण स्थिति नहीं है। लेकिन चूंकि सुस्ती को मानसिक विकार की श्रेणी में नहीं रखा जाता है और यह अवसाद में बदल सकती है, इसलिए जितनी जल्दी हो सके इस स्थिति से निकलना अपने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उपाय करना महत्वपूर्ण है।

बेहतर होना

यह समझने के लिए कि सुस्ती को कैसे कम किया जाए, सुस्ती और अति सक्रियता वालों (जो लोग मानसिक स्वास्थ्य के उच्च स्तर का अनुभव करते हैं) के बीच के अंतर को समझना महत्वपूर्ण है।

हम पिछले शोध से जानते हैं कि उदास और उसी तरह की स्थिति में रहने वाले लोगों (जैसे कि सुस्त) की तुलना में अति सक्रिय रहने वाले लोगों को अवसाद का अनुभव होने की संभावना सात गुना कम होती है। अति सक्रियता को अवसाद से बचने की एक स्थिति के रूप में भी दिखाया गया है।

जबकि सुस्त और अति सक्रियता वाले दोनों अपने जीवन, लक्ष्यों और रिश्तों को महत्व देते हैं, सुस्त लोग अधिक आत्म-उन्मुख होते हैं – अपने स्वयं के अर्थ खोजने और अपनी खुशी में सुधार करना चाहते हैं। दूसरी ओर, अति सक्रिय लोग दूसरों पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हैं और अधिक से अधिक अच्छी चीजों में योगदान करते हैं।

- Advertisement -

सुस्त और अति चुस्त लोगों का अपने अपने माहौल से जुड़ने का तरीका भी अलग होता है। जबकि दोनों समूह रिश्तों को महत्व देते हैं, सुस्त लोगों को लगता है कि उनके पालतू जानवर या संपत्ति उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं, जबकि अति चुस्त लोगों को लगता है कि उनके समाज, समुदाय या संस्कृति से जुड़ना सबसे महत्वपूर्ण था। इससे पता चलता है कि अति चुस्त लोग अन्य लोगों के साथ जुड़ने पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हैं – जबकि सुस्त लोग जुड़ाव महसूस करने के वैकल्पिक तरीकों की खोज करते हैं।

हम नहीं जानते कि क्या यह इसलिए है क्योंकि सुस्त लोग ठीक नहीं हैं और वे अधिक आत्म-केंद्रित हो जाते हैं, या यदि वह आत्म-केंद्रित होने के कारण सुस्ती का अनुभव करते हैं। लेकिन हम यह जानते हैं कि चुस्त और सक्रिय लोगों से सबक लेकर वह लोग अपना जीवन बेहतर कर सकते हैं, जो किन्हीं कारणों से सुस्त या उदास हैं।

हम जानते हैं कि लक्ष्यहीन अधर में रहना मुश्किल है, यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि कुछ न करने से कुछ करना बेहतर है। चाहे वह कुछ छोटा हो जैसे यह स्वीकार करना कि आप उदास हैं और ऐसे में किसी मित्र से बात करना और फिर यह देखना कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं। अपनी स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कुछ करना इसमें सकारात्मक सुधार लाने की दिशा में पहला कदम है।

– जोलांटा बर्क, आरसीएसआई यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिसिन एंड हेल्थ साइंसेज

[tnp_form id="1"]

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

एक नजर इन पर भी...

चीन के साथ अधिक संतुलित व्यापार के लिये निरंतर प्रयास कर रही है सरकार...

नयी दिल्ली। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत सरकार ने चीन के साथ अधिक संतुलित व्यापार करने के लिए निरंतर प्रयास किए...

अपार्टमेंट की तुलना में रिहायशी जमीन में निवेश पर मिलता है ऊंचा ‘रिटर्न’ :...

नई दिल्ली। निवेश के लिहाज से रिहायशी भूखंड अब भी अपार्टमेंट खरीदने से बेहतर है। यह बात देश के आठ बड़े शहरों में वर्ष...
अखिल भारतीय सीरवी समाज महासभा खेल महाकुंभ का हुआ आगाज

चतुर्थ अखिल भारतीय सीरवी समाज महासभा खेल महाकुंभ का हुआ आगाज

सोजत/गांव अटबड़ा। चतुर्थ अखिल भारतीय सीरवी समाज महासभा खेल महाकुंभ का आगाज गांव अटबड़ा से, 29 जुलाई 2023 शनिवार को धर्मगुरु दिवान साहब माधव...

हर हफ्ते पौधों पर आधारित चार खाद्य पदार्थ खाएं, सेहत अच्छी रहेगी

पोषण और आहार विज्ञान में एक पुरस्कार विजेता प्रोफेसर होने के नाते लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं - आप क्या खाते हैं? पौधे आधारित खाद्य...
Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन में मुंह मीठा करने के लिए ड्राई फ्रूट से बनाएं ये मिठाई

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन में मुंह मीठा करने के लिए ड्राई फ्रूट से बनाएं...

कुछ दिनों में रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2023) का प्यारा त्योहार आने वाला है, और तैयारियाँ तो अब से ही शुरू हो गई हैं। इस...

श्री आईजी क्षत्रिय सीरवी विकास सेवा समिति का चतुर्थ महाधिवेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न

पुना। पुणे शहर की कासरवाडी वडेर में दिनांक 02.01.2022 को श्री आईजी क्षत्रिय सीरवी विकास सेवा समिति का चतुर्थ महाधिवेशन सफलतापूर्वक सम्पन हुआ्। आयोजन...

अमेरिकियों को आसानी से मिलेगा भारत का आम, अनार

नई दिल्ली। अमेरिकी बाजार में भारत से आम और अनार के आयात की सुगमता के लिए दोनों देशों के बीच एक करार हुआ है। वाणिज्य...

महिंद्रा के ट्रक, बस प्रभाग ने ‘अधिक माइलेज पाओ या ट्रक वापस कर दो’...

मुंबई। महिंद्रा के ट्रक और बस प्रभाग (एमटीबी) ने सोमवार को अपने भारत चरण-छह उत्सर्जन मानकों वाले ट्रकों के लिए ‘अधिक माइलेज पाओ या...
सीरवी महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन कर की गौमाता की सेवा

सीरवी महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन कर की गौमाता की सेवा

चेन्नई। श्रीपेरंबदूर कस्बे के ग्राम तडलम स्थित भगवान पार्श्व पद्मावती गौशाला में रविवार को सीरवी समाज सेवा संघ महिला मंडल रामापुरम द्वारा गौमाता की...

इस तरह की और खबरें
इस तरह की और खबरें

गोरखपुर शहर: वीर बहादुर सिंह के निधन से खाली हुई जगह की भरपाई कर रहे हैं योगी

गोरखपुर (उप्र)। उत्‍तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने से पहले...

वीवो की जगह टाटा समूह आईपीएल का प्रायोजक होगा

नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े व्यवसाय समूह में...

21 अप्रैल से फिर शुरू होगी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा...

जल्दी से जल्दी वजन कम करने के तरीके | Weight loss tips in hindi

आज के समय में मोटापा कई बीमारियों का मुख्य...

तनाव के बावजूद कैसे बने रहें जवान और ऊर्जावान

थोड़ा तनाव आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए...

एक साल शिक्षा के नाम अभियान के लिए अपील

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में, सीरवी समाज भवन मय छात्रावास...

हर हफ्ते पौधों पर आधारित चार खाद्य पदार्थ खाएं, सेहत अच्छी रहेगी

पोषण और आहार विज्ञान में एक पुरस्कार विजेता प्रोफेसर...