लहरों की महत्ता क्या है? समुद्र तटों में बदलाव से सर्फिंग के लाभ पर क्या असर पड़ता है?

Date:

कोविड-19 से पहले वैश्विक स्तर पर सर्फिंग पर्यटन पर अनुमानित रूप से हर वर्ष 91 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर खर्च किए जाते थे और वैश्विक महामारी की शुरुआत से देश में सर्फिंग की मांग में तेजी आई है क्योंकि लोग आउटडोर गतिविधियों को तवज्जो दे रहे हैं।

सर्फिंग एक ऐसा खेल है, जहां एक एथलीट बोर्ड पर सवार होकर पानी की लहरों को पार करता है।

सर्फिंग के लाभ का आर्थिक संदर्भों में अकसर अध्ययन नहीं किया जाता है। हम ज्ञान के इसी अभाव को भरने का काम कर रहे हैं। इस प्रकार का अनुसंधान अहम है। समुद्र तटों में बदलाव से सर्फिंग लहरों की गुणवत्ता नाटकीय रूप से कम होती है।

यह महत्वपूर्ण है कि हम सर्फिंग की असल महत्ता को समझें। सर्फिंग ऑस्ट्रेलिया के केवल 12 लाख सक्रिय सर्फर के लिए ही नहीं, बल्कि सैंकड़ों तटीय कस्बों के लिए भी लाभकारी है, जहां इसके कारण स्थानीय अर्थव्यवस्था और जीवनशैली में सुधार होता है।

- Advertisement -

सर्फिंग की अर्थव्यवस्था

ऑस्ट्रेलिया में मछली पकड़ने, तैराकी और गोताखोरी जैसी समुद्री गतिविधियों की आर्थिक महत्ता के संबंध में कई अध्ययन किए गए हैं, लेकिन सर्फिंग को लेकर ऐसा नहीं कहा जा सकता।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहरों से सम्पन्न स्थानों की अर्थव्यवस्था में सर्फिंग का बड़ा प्रत्यक्ष योगदान है, लेकिन मानवीय कल्याण में सर्फिंग की महत्ता का अभी तक आकलन नहीं किया गया है, जबकि हाल में सबूत मिले हैं कि सर्फिंग का समाज और स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ता है। सर्फिंग के कारण तटीय क्षेत्रों में मकानों की कीमत में बढ़ोतरी होती है।

नूसा वर्ल्ड सर्फ रिजर्व पर हमारा आगामी अध्ययन दर्शाता है कि सर्फिंग का खेल स्थानीय अर्थव्यवस्था में करोड़ों डॉलर का योगदान देता है। वर्ष 2017 के एक अध्ययन में यह पता चला है कि ब्राजील और इंडोनेशिया जैसे देशों में सर्फिंग के अनुकूल परिस्थितियों वाले स्थानों के निकट आर्थिक विकास तेजी से हुआ। केवल ब्रिटेन की राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में सर्फिंग ने नौ अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर से अधिक का योगदान दिया।

तटीय परियोजनाओं का लहरों का क्या असर पड़ता है

कई किलोमीटर दूर अपतटीय हवाओं के कारण लहरें पैदा होती हैं। ऐसे में यह सोचना संभवत: आसान है कि इन लहरों के प्राकृतिक, दूरस्थ माध्यमों के संबंध में हम कुछ नहीं कर सकते, लेकिन सच्चाई यह है कि सर्फिंग के अनुकूल लहरें दरअसल लहरों, ज्वार, धाराओं, हवा और समुद्र तल के आकार के बीच जटिल संबंधों के कारण पैदा होती हैं।

- Advertisement -

इन कारकों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करके इन लहरों को प्रभावित किया जा सकता है। उत्तरी स्पेन में विश्व प्रसिद्ध मुंडाका लहर निकटवर्ती नदी के मुहाने पर सफाई किए जाने के बाद समुद्र की गतिशीलता में परिवर्तन आने से अस्थायी रूप से गायब हो गई थी। इससे वहां की आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुईं और 2005 और 2006 में बिल्लाबोंग प्रो वर्ल्ड चैंपियनशिप रद्द करनी पड़ी।

अध्ययनों से पता चला है कि सुनियोजित तटीय प्रबंधन से सर्फिंग के आर्थिक लाभ बढ़ाए जा सकते हैं।

लहरों को कानूनी संरक्षण देना

विक्टोरिया की प्रतिष्ठित बेल्स बीच लहर की रक्षा के लगभग 40 साल पहले के प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए पेरू और न्यूजीलैंड ने पर्यावरण संरक्षण कानूनों के तहत अपने सर्फ ब्रेक को वैधानिक संरक्षण प्रदान किया। सर्फ ब्रेक लहर को तोड़ने वाली चट्टान जैसी स्थायी बाधाओं को कहते हैं।

कोविड-19 के इस अनिश्चितकालीन दौर में हम में से कई लोग अब भी बहुत दूर घूमने नहीं जा सकते, लेकिन 85 प्रतिशत ऑस्ट्रेलियाई लोग समुद्री तटों के निकट रहते हैं, ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के अधिकतर लोग सर्फिंग का आनंद ले सकते हैं, जो बेशकीमती है।

- Advertisement -

– एना मनेरो, ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी; अलाया स्पेंसर-कॉटन, द यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया; जेवियर लियोन, यूनिवर्सिटी ऑफ सनशाइन कोस्ट और नील लाजारो, सीएसआईआरओ

[tnp_form id="1"]

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

एक नजर इन पर भी...

छात्रावास की जरूरत

आखिर समाज में छात्रावास की जरूरत ही क्यों है

दोस्तो आज सोच में बदलाव आने से समाज की बहुत सी प्रतिभाएं शिक्षा में भी आगे बढ़ रही है, उच्च पदों पर आसीन हो...
वैदिक ज्योतिष से जान सकते हैं कि भाग्योदय कैसे और कब होगा

वैदिक ज्योतिष से जान सकते हैं कि भाग्योदय कैसे और कब होगा

प्रत्येक व्यक्ति को कभी ना कभी यह जरूर लगता है कि वह जितनी मेहनत कर रहा है, उसके अनुसार उसे परिणाम नहीं मिल रहे...
NAREDNRA MODI HIMACHAL

टीकाकरण में पिछड़ रहे राज्यों के नेतृत्व को जनता के स्वास्थ्य की परवाह नहीं...

मंडी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे राज्यों की सोमवार को तीखी आलोचना की जो कोविड टीकाकरण अभियान में पीछे हैं। उन्होंने ऐसे राज्यों के...

एक करोड़ से अधिक लोगों ने किया सूर्य नमस्कार

नई दिल्ली। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर शुक्रवार को दुनिया भर में एक करोड़ से अधिक लोगों ने एक साथ सूर्य नमस्कार किया।...

स्पेसएक्स चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन रवाना हुआ

केप केनवरल(अमेरिका)। स्पेसएक्स नासा के चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर बुधवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए रवाना हुआ। उल्लेखनीय है कि स्पेसएक्स ने...
अमित शाह ने भगवान राम की 108 फुट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला रखी

अमित शाह ने भगवान राम की 108 फुट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला रखी

कुरनूल (आंध्र प्रदेश), 23 जुलाई (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को आंध्र प्रदेश के कुरनूल शहर में भगवान राम की 108...

विधानसभा चुनाव: पांच राज्यों में सात चरणों में मतदान, 10 मार्च को मतगणना

नयी दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी। राजनीतिक रूप से अहम उत्तर...

सीरवी विकास संस्था, परगना सुमेरपुर का दुसरा कैरियर काउंसलिंग, गाइडेंस एवं मोटिवेशनल सेमिनार संपन्न

पाली। अपने देश भारत (India) में प्रतिभा की कमी नहीं है। विशिष्ट प्रतिभाओं की जन्म स्थली भारत देश ऐसे ही विश्व गुरु नहीं कहलाता है।...
समाज की दो होनहार प्रतिभाओ को नए वर्ष के उपलक्ष्य में मुलेवा परिवार ने 21000/ रुपये कि राशि दी पारितोषिक

समाज की दो होनहार प्रतिभाओ को नए वर्ष के उपलक्ष्य में मुलेवा परिवार ने...

पाली। 22 मार्च 2023 को बगड़ी नगर गांव के दानवीर भामाशाह, सरल स्वभाव के धनी, मिलनसार, हँसमुख, समाज सेवी, गौभक्त, सदैव समाज जनहित कारी...

बचपन में एक युवा ने गलत तरीके से छुआ था : कंगना रनौत

मुंबई। बाल शोषण और यौन दुर्व्यवहार का जिक्र करते हुए अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने अनुभव को याद किया और कहा कि बचपन में...

इस तरह की और खबरें
इस तरह की और खबरें

तनाव के बावजूद कैसे बने रहें जवान और ऊर्जावान

थोड़ा तनाव आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए...

गोरखपुर शहर: वीर बहादुर सिंह के निधन से खाली हुई जगह की भरपाई कर रहे हैं योगी

गोरखपुर (उप्र)। उत्‍तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने से पहले...

डार्क सर्कल कैसे हटाएं (Dark Circle Kaise Hataye)

डार्क सर्कल कैसे हटाएं (Dark circle kaise hataye), यह...

हर हफ्ते पौधों पर आधारित चार खाद्य पदार्थ खाएं, सेहत अच्छी रहेगी

पोषण और आहार विज्ञान में एक पुरस्कार विजेता प्रोफेसर...

राजनीतिक मतभेद इतना कैसा कि प्रधानमंत्री मोदी की जान से खेल जाए कांग्रेस : शिवराज

भोपाल/वार्ता। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस...