भारत को सुपर इकोनॉमिक पावर बनने से अब कोई ताकत नहीं रोक सकती : राजनाथ

    Date:

    लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि देश में सड़कों समेत मूलभूत ढांचे के निर्माण के मामले में क्रांति आ गयी है और अब मुल्क को ‘सुपर इकोनॉमिक पॉवर’ बनने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती।

    सिंह ने यहां लखनऊ—कानपुर एक्सप्रेसवे समेत 26778 करोड़ रुपए की लागत से 821 किलोमीटर के राष्ट्रीय राजमार्गों के लोकार्पण, शिलान्यास और निर्माण कार्य की शुरुआत के मौके पर कहा कि मूलभूत ढांचे के निर्माण के मामले में सारे भारत में एक नई क्रांति आ गई है और दुनिया में जो भी देश धनवान हुए हैं उनके पीछे सबसे बड़ा राज यही रहा है, भारत को भी दुनिया में सुपर इकोनामिक पावर बनने से अब दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती।

    उन्होंने कहा, ‘‘भारत में सड़क निर्माण का इतिहास देखें तो पाएंगे कि प्रतिदिन पांच से आठ किलोमीटर ही सड़कों का निर्माण होता था। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में प्रतिदिन 30 से 40 किलोमीटर तक सड़कों का निर्माण हो रहा है। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है।’’ लखनऊ—कानपुर एक्सप्रेसवे को प्रदेशवासियों के लिये बहुत बड़ी सौगात करार देते हुए लखनऊ के सांसद ने कहा, ‘‘इसे एक आर्थिक गलियारे के रूप में देखा जाना चाहिए। यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर के लिए हाई स्पीड कनेक्टिविटी भी उपलब्ध कराएगा। यह एक्सप्रेसवे डिफेंस कॉरिडोर के लिए रीढ़ की हड्डी साबित होगा।’’ केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस मौके पर उत्तर प्रदेश के लिये अनेक एक्सप्रेसवे तथा अन्य मार्गों के निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार उत्तर प्रदेश में सात ग्रीन फील्ड एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेस हाईवे बनाएगी।

    उन्होंने गोरखपुर से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी तक 519 किलोमीटर लंबे ग्रीन फील्ड एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेस हाईवे के निर्माण का ऐलान करते हुए कहा कि इसकी निर्माण लागत 32000 करोड रुपए होगी। इसका निर्माण कार्य छह महीने के अंदर शुरू होगा।

    - Advertisement -

    इसके अलावा गडकरी ने 20 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 686 किलोमीटर लम्बे वाराणसी—कोलकाता ग्रीनफील्ड सिक्स लेन एक्सप्रेसवे, इस एक्सप्रेस वे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बीच कनेक्टिविटी के लिए गाजीपुर से 5000 करोड़ रुपए की लागत से 30 किलोमीटर एलिवेटेड मार्ग, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से देहरादून तक 12000 करोड़ रुपए के नये सिक्स लेन हाईवे, इसमें सहारनपुर बाईपास से 2000 करोड रुपए की लागत से 50 किलोमीटर नये सिक्स लेन मार्ग के निर्माण का भी ऐलान किया।

    केन्द्रीय मंत्री ने 8000 करोड़ रुपये की लागत से 358 किलोमीटर लम्बे चम्बल एक्सप्रेसवे और दिल्ली—मेरठ एक्सप्रेसवे को गंगा एक्सप्रेस वे से जोड़ने के लिए 300 करोड़ रुपए खर्च करके एक नया मार्ग बनाने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से 22 नये बाईपास बनाने का भी ऐलान किया।

    लखनऊ—कानपुर ग्रीन एक्सप्रेस हाईवे का जिक्र करते हुए गडकरी ने कहा कि करीब 5000 करोड़ रुपए का 63 किलोमीटर लंबा यह हाईवे बन जाने से कानपुर से 30 से 35 मिनट में लखनऊ हवाई अड्डा पहुंचा जा सकेगा।

    इस मौके पर उन्होंने बलरामपुर से तुलसीपुर के बीच आठ हजार करोड़ रुपये की योजना तथा राजधानी लखनऊ से सम्बन्धित अनेक सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही कई अन्य परियोजनाओं को मंजूरी देने का एलान भी किया।

    - Advertisement -

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर कहा कि आज उत्तर प्रदेश देश की एक बड़ी अर्थव्यवस्था है। पिछले पांच वर्षों के दौरान विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों ने जिस तरह से उत्तर प्रदेश को अपना मार्गदर्शन, सहयोग और प्रेरणा दी उसके परिणाम आज जमीनी धरातल पर हम सबके सामने दिखाई दे रहे हैं।

    Subscribe to our Newsletter

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    पोस्ट साझा करें:

    एक नजर इन पर भी...

    श्री आई चालीसा Shree Aai Chalisa by PAKHI SHARMA AND VINOD MUKATI

    श्री आई चालीसा (I-45SA) गायिका: पाखी शर्मा और विनोद मुकाती (एम.नं. 9752168059) संगीत की व्यवस्था :- कृष्णा-पंवार (M.NO.9981886746 रिकॉर्डिंग स्टूडियो : -एचजे प्रोडक्शन इंदौर (म.नं. 8827708456 ) मिक्सिंग...
    Mohammad Hussain

    भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर सोमालिया के प्रधानमंत्री बर्खास्त

    मोगादिशु। सोमालिया के राष्ट्रपति मोहम्मद फरमाजो ने भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर प्रधानमंत्री मोहम्मद हुसैन रोबल को उनके पद से हटा दिया है। रोबले...

    प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा पांचों राज्यों में जीत हासिल करेगी : वीडी शर्मा

    नीमच। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के...

    जिगनी बडेर भवन में बाल संस्कार व योग शिविर का हुआ आयोजन

    बेंगलूरु। सीरवी समाज जिगनी बडेर परिसर मे प्रथम बार बालक, बालिकाओं के लिए बाल संस्कार ज्ञानशाला व योग का आयोजन किया गया। भानाराम गेहलोत ने...
    छात्रावास की जरूरत

    आखिर समाज में छात्रावास की जरूरत ही क्यों है

    दोस्तो आज सोच में बदलाव आने से समाज की बहुत सी प्रतिभाएं शिक्षा में भी आगे बढ़ रही है, उच्च पदों पर आसीन हो...

    धनुष-ऐश्‍वर्या रजनीकांत अलग राह पर

    चेन्नई। सेलिब्रिटी जोड़ी धनुष और ऐश्‍वर्या रजनीकांत ने 18 वर्ष के वैवाहिक जीवन के बाद वे अलग रास्ता अपनाने की घोषणा की है। दोनों...

    हाम्बड परिवार की ओर से आश्रम निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग

    चेन्नई। सीरवी समाज ट्रस्ट वेलूर के अध्यक्ष एवं तमिलनाडु पॉन ब्रोकर एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के वेलूर जिला प्रभारी हिम्मताराम हाम्बड़ परिवार की...
    आईपंथ के धर्मगुरू दीवान माधवसिंह सरथुर बाली पहुंचे, काग परिजनों के साथ जताई संवेदना

    आईपंथ के धर्मगुरू दीवान माधवसिंह सरथुर बाली पहुंचे, काग परिजनों के साथ जताई संवेदना

    बाली। बाली सोताला के सरथुर गांव में आईपंथ के धर्म गुरु श्री माधवसिंह दीवान ने कहा कि भारत के तिरुपति, साऊथ, दक्षिणी भारत मारवाड़,...
    सीरवी विकास मंडल वसई के 42 सदस्यों की सात दिवसीय तीर्थयात्रा सफल व सम्पन्न

    सीरवी विकास मंडल वसई के 42 सदस्यों की सात दिवसीय तीर्थयात्रा सफल व सम्पन्न

    मुम्बई। सीरवी विकास मंडल के 42 सदस्यों, 24 महिलाओं और 14 पुरुषों की वसई की तीर्थ यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिसमें माउंट आबू में नक्की...

    ओमिक्रोन के लक्षण क्या हैं?

    लगभग दो वर्षों से, जनता के लाखों सदस्य जोए कोविड स्टडी के पास अपनी दैनिक स्वास्थ्य रिपोर्ट भेज रहे हैं, जिससे हमें महामारी के...

    इस तरह की और खबरें
    इस तरह की और खबरें

    ओमिक्रान के बढ़ते मामलों के बीच कब लगवाएं वैक्सीन या बूस्टर

    मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट के इर्द गिर्द के...

    ओमिक्रोन के लक्षण क्या हैं?

    लगभग दो वर्षों से, जनता के लाखों सदस्य जोए...

    चन्द्रयान मिशन की सफलता अमृत वर्षा करने वाला क्षण: भागवत

    नयी दिल्ली, 24 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के...

    लूट का पैसा अब दीवारों से निकल रहा है : योगी आदित्यनाथ

    प्रयागराज। हाल में समाजवादी पार्टी (सपा) से कथित तौर...

    एक साल शिक्षा के नाम अभियान के लिए अपील

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में, सीरवी समाज भवन मय छात्रावास...

    सबको साथ लेकर चलना ही संगठन की पहली कड़ी है : दीवान माधवसिंह

    मनावर (संवाददाता : मुकेश गेहलोत)। मनावर तहसील के ग्राम...

    हर मैच नहीं जीत सकते, टीम इंडिया के लिये यह अस्थायी दौर है : रवि शास्त्री

    मस्कट। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री...