सीरवी समाज उदयपुर की छात्रावास का निर्माण कार्य संबंधित बैठक संपन्न

Date:

आप सभी समाज बन्धुओं को बहुत ही हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि उदयपुर सिरवी छात्रावास हेतु खरीदी गई जमीन का भू रुपांतरण दिनांक 17.03.2023 को हो गया है!

उदयपुर/सीरवी न्यूज़। सीरवी समाज भूखंड, बेडवास पर दिनांक 9 अप्रैल, 2023, रविवार को सीरवी समाज उदयपुर की छात्रावास निर्माण कार्य संबंधित आगे की कार्ययोजना बनाने तथा विचार विमर्श हेतु एक आवश्यक बैठक उदयपुर में निवासरत सभी समाज बन्धुओं व अध्ययनरत विद्यार्थियों व पधारे भामाशाहो, प्रशासनिक अधिकारियों व गणमान्य समाज बन्धुओ की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

इस बैठक की शुरुआत मां आईजी की आरती व जयकारे के साथ हुई। बैठक में सर्व प्रथम छात्रावास कमेटी के सचिव श्रीमान दौलाराम सोलंकी, धणा ने भूमि क्रय करने से लेकर, अब तक सहयोगी भामाशाहो के सहयोग को नमन करते हुए, लडी गई कानूनी लडाई व प्रशासनिक स्तर के कामो, सहयोगकर्ता समाज बन्धुओं व प्रशासनिक अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित कर आज तक के सफर की विस्तृत जानकारी सबके सामने रखी।

और पढ़े : सीरवी छात्रावास दिल्ली के सहयोग के लिए बैठक

श्रीमान विनोदजी काग IRS उदयपुर, श्रीमान रमेशजी सीरवी एसडीम साहब, इंजी. श्रीमान महेन्द्रजी वर्फा भावी के अथक प्रयासों से समाज भूखंड का रुपांतरण जल्दी संभव हुआ व आप सभी ने अगले एक से दो महिने में इस भूखंड का पट्टा व प्लान उदयपुर यु आई टी से पास करवाकर समाज को देने का आश्वासन दिया।

- Advertisement -

सीरवी समाज उदयपुर की छात्रावास का निर्माण कार्य संबंधित बैठक संपन्न

 

गर्ल्स छात्रावास बनाने की मांग

इस बैठक में पधारे सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने इस भवन निर्माण में हर संभव मदद का आश्वासन दिया और उपस्थित विद्यार्थियों को मोटिवेट व प्रोत्साहित किया और आश्वासन दिया कि लगभग हर महीने बच्चों को मार्गदर्शन व मोटिवेट करने के लिए हॉस्टल में एक सेमिनार रखा जाएगा। आप सभी ने इस प्रस्तावित छात्रावास भवन के साथ ही गर्ल्स छात्रावास बनाने व में उदयपुर में आने वाले मरीजों व उनके परिजनों के ठहरने हेतु कमरे बनाने की पुरजोर मांग रखी।

समारोह में पधारे सीरवी छात्रावास कमेटी, उदयपुर के अध्यक्ष महोदय श्रीमान रामलालजी सैणचा, गांधीधाम, सचिव दौलाराम सोलंकी, धणा, उपाध्यक्ष श्रीमान खीवराजजी परमार, पुने, कोषाध्यक्ष श्रीमान धन्नारामजी गेहलोत, बाली, पनवेल व गणमान्य समाज बन्धुओ ने जमीन का भू रुपांतरण करने वाले सभी अधिकारियों व समाज बंधुओं को धन्यवाद दिया आभार व्यक्त किया और हॉस्टल निर्माण जल्दी शुरू करवाने हेतु हर कदम उठाने व इस बाबत मुंबई या पुणे में अगले दो तीन महीने में छात्रावास कमेटी की जनरल मीटिंग बुलाने के साथ ही एक बड़ा सम्मेलन करने और भामाशाह से संपर्क कर इस काम को गति देने का आश्वासन दिया ताकि साल भर में इस छात्रावास का निर्माण पूरा हो सके।

- Advertisement -

और पढ़े : छात्रावास से शिक्षा में क्रांति का आह्वान

कार्यक्रम में उदयपुर में रह रहे हैं समाज बंधुओं में श्रीमान रमेशजी गादाना RAS, प्रोफ़ेसर दीपकजी बाली, डॉ. घीसारामजी उन्दरथल, प्रोफेसर गजारामजी नाडोल, उदयपुर समाज अध्यक्ष श्रीमान कानारामजी राठौड़, युवा साथी श्रीमान श्रवणजी बडगांवडा व कई गणमान्य समाज बंधुओं और विद्यार्थियों ने इस बहुप्रतिक्षित शैक्षिक भवन, छात्रावास योजना पर हो रहे विचार विमर्श में भाग लेकर अपने सुझाव व विचार रखे!

और पढ़े : 10वीं के बाद भविष्य की नींव | Foundation of future after 10th

मंच संचालन अपनी बोल्ड आवाज के धनी, जेसे माला के एक एक फूल को पिरौते हुए शिक्षाविद, गुरुजी, मोटिवेशनल व बच्चों व उपस्थित जन मानस मे हर पल उनमे जोश, जूनून भरने वाले व छात्रावास की उपयोगिता बताते श्रीमान जसारामजी वर्फा, बाबागांव ने बहुत ही व्यवस्थित व समय की महत्ता को समझते हुए बडे ही अनुशासित तरीके से पुरे समारोह का संचालन किया।

- Advertisement -

न्यूज़ प्रेषक : दौलाराम सोलंकी, धणा, सचिव, उदयपुर छात्रावास कमेटी

[tnp_form id="1"]

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

एक नजर इन पर भी...

श्री आईजी क्षत्रिय सीरवी विकास सेवा समिति का चतुर्थ महाधिवेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न

पुना। पुणे शहर की कासरवाडी वडेर में दिनांक 02.01.2022 को श्री आईजी क्षत्रिय सीरवी विकास सेवा समिति का चतुर्थ महाधिवेशन सफलतापूर्वक सम्पन हुआ्। आयोजन...

कुछ लोग पंजाब में अराजकता फैलाना चाहते हैं : पुरी

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पंजाब के हालात पर चिंता जाहिर करते हुए...

हर हफ्ते पौधों पर आधारित चार खाद्य पदार्थ खाएं, सेहत अच्छी रहेगी

पोषण और आहार विज्ञान में एक पुरस्कार विजेता प्रोफेसर होने के नाते लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं - आप क्या खाते हैं? पौधे आधारित खाद्य...

रोहित और बुमराह बने विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर

लंदन। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। उनके साथ डेवोन कॉन्वे, डेन...

प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को देसी गाय रखने पर मप्र सरकार देगी 900...

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को देसी गाय रखने के लिए प्रदेश सरकार 900...

हर फिल्म से कुछ नया सीख रही हूं : दीपिका पादुकोण

नयी दिल्ली। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के हिंदी सिनेमा जगत में 15 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन उनका मानना है कि वह अब भी...
सीरवी समाज अटबड़ा का स्नेह मिलन संपन्न

सीरवी समाज अटबड़ा का स्नेह मिलन संपन्न

बेंगलूरु। सीरवी समाज अटवड़ा का दसवां वार्षिक स्नेह मिलन समारोह का आयोजन दोड्डनिकुन्दी स्थित गौशाला में आयोजित किया गया। आईमाता की पूजा व अर्चना...
RBL BANK

आरबीएल को लेकर घबराने की जरूरत नहीं : आरबीआई

नई दिल्ली। आरबीएल बैंक की वित्तीय हालत को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगाई जा रही अटकलों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने...
आईपंथ के धर्मगुरू दीवान माधवसिंह सरथुर बाली पहुंचे, काग परिजनों के साथ जताई संवेदना

आईपंथ के धर्मगुरू दीवान माधवसिंह सरथुर बाली पहुंचे, काग परिजनों के साथ जताई संवेदना

बाली। बाली सोताला के सरथुर गांव में आईपंथ के धर्म गुरु श्री माधवसिंह दीवान ने कहा कि भारत के तिरुपति, साऊथ, दक्षिणी भारत मारवाड़,...

धनुष-ऐश्‍वर्या रजनीकांत अलग राह पर

चेन्नई। सेलिब्रिटी जोड़ी धनुष और ऐश्‍वर्या रजनीकांत ने 18 वर्ष के वैवाहिक जीवन के बाद वे अलग रास्ता अपनाने की घोषणा की है। दोनों...

इस तरह की और खबरें
इस तरह की और खबरें

एक साल शिक्षा के नाम अभियान के लिए अपील

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में, सीरवी समाज भवन मय छात्रावास...

सीरवी समाज अटबड़ा का स्नेह मिलन संपन्न

बेंगलूरु। सीरवी समाज अटवड़ा का दसवां वार्षिक स्नेह मिलन...

आईमाता बडेर एसएचआर लेआऊट बेंगलूरु में योग शिविर का आयोजन

बेंगलूरु। सीरवी समाज एसएचआर लेआऊट बडेर भवन परिसर में...

नेरकुन्ड्रम में कोरोना वैक्सीनेशन शिविर लगा

चेन्नई। सीरवी समाज ट्रस्ट नेरकुन्ड्रम द्वारा व ग्रेटर चेन्नई...

छात्रावास से शिक्षा में क्रांति का आह्वान

बेंगलूरु। श्री आईमाता मंदिर मारतहल्ली में दिल्ली छात्रावास को...

हाम्बड परिवार की ओर से आश्रम निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग

चेन्नई। सीरवी समाज ट्रस्ट वेलूर के अध्यक्ष एवं...

सीरवी स्पोर्ट्स चेन्नई बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

चेन्नई। यहां सीरवी समाज महासभा तमिलनाडु के तत्वावधान में...

सीरवी महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन

चेन्नई। यहां के श्रीपेरंबदूर कस्बे में ग्राम तडंलम मे...

न होगी अफीम की मनुहार, न बजेगा शादी में डीजे

अफीम समाज का दुश्मन, खोखला कर रहा लोगों कोमेलावास।...

आँचल पंवार एवं प्रतिज्ञा काग बनी बास्केटबॉल की चैंपियंस

बेंगलुरु। सीरवी समाज की होनहार प्रतिभा खिलाड़ी सुश्री आँचल...