केंद्रीय समिति ने की अखिल भारतीय सिर्वी महासभा मध्यप्रदेश के द्वारा सामाजिक हित में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा

Date:

मनावर/मध्यप्रदेश। अखिल भारतीय सिर्वी महासभा मध्यप्रदेश के प्रांतीय संगठन द्वारा सामाजिक हित में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठकशनिवार को मनावार स्थित VIP निवास पर संपन्न हुई। अतिथियों द्वारा श्री आई माताजी के चित्र का पूजन कर माल्यार्पण के साथ बैठक का शुभारंभ किया गया।

बैठक में सर्वप्रथम प्रांतीय अध्यक्ष सीए भगवानजी लछेटा ने अपने 8 माह के कार्यकाल की उपलब्धियां बताई साथ ही समाज विकास की आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से बताया कि –

  • आगामी समय में प्रदेश संगठन द्वारा प्रांतीय स्तरीय व्यापारी, उद्योगपति एवं रोजगार सम्मेलन करने की योजना बनाई गई है। सम्मेलन 20 नवम्बर 2022 को इंदौर महानगर में किया जाना प्रस्तावित किया गया है। सभी संगठन के पदाधिकारी अपने- अपने जिला, तहसील एवं ग्राम स्तर पर बैठकर सभी व्यापारी, उद्योगपति एवं समाज जनों को सम्मेलन के बारे में अवगत कराएं।
  • आने वाले समय में प्रांतीय स्तरीय सामूहिक विवाह कराने का भी प्रस्ताव है।
  • सामाजिक जनगणना का कार्य वर्तमान में युवा संगठन द्वारा ऐप के माध्यम से किया जा रहा हे, परंतु वांछित सफलता इसमें प्राप्त नहीं हो रही तो यह निर्णय लिया गया कि इस कार्य को फिजिकल रूप से घर घर जाकर युवा संगठन के द्वारा फार्म भरवाए जाए एवं उन्हे एकत्रित कर संगठन द्वारा कंप्यूटर में दर्ज किया जाकर इस मुहिम को जल्द शुरू किया जाएगा।
  • यह देखा गया है कि व्हाट्सएप के माध्यम से जरूरतमंद बीमार के इलाज हेतु कई समाजजनो द्वारा अकाउंट नंबर देकर सहयोग राशि एकत्रित की जाने लगी है और समाज द्वारा सराहनीय सहयोग किया जा रहा है। इस हेतु यह निर्णय लिया गया है कि आगे से इस प्रकार कोई भी सहयोग कि यदि जरूरत हो तो उसे किसी भी निजी बैंक का अकाउंट के माध्यम से नहीं किया जाए बल्कि आगे से यदि ऐसी कोई बात आती है तो उसे संस्था के बैंक अकाउंट के माध्यम से किया जाए। जितनी राशि उस प्रयोजन हेतु प्राप्त हो उसे संबंधित व्यक्ति को दी जाएगी, जिससे कि संस्था के पास इसका पूरा ब्यौरा उपलब्ध रहे।
  • शिक्षा कोष के संबंध में यह निर्णय लिया गया है कि वर्तमान व्यवस्था को यथावत रखी जाए जिसमें प्रत्येक जिले में 50000/- तक का जो कोटा तय किया गया था उसे यथावत रखा जाए परंतु यदि किसी जिले में एक से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो उस पर भी विचार कर कोशिश की जाएगी उसकी मदद हो सके। प्रांतीय शिक्षा कोष को बढ़ाने के लिए सभी पदाधिकारियों से निवेदन किया गया कि वह जहां कहीं भी किसी भी प्रोग्राम में जाए तो यह सुनिश्चित करें कि उस कार्यक्रम में कोष हेतु भी सहयोग राशि प्राप्त हो। वर्तमान में निम्न बच्चों को इस कोर्स से मदद की जा रही है। खरगोन जिले में शुभम चोयल काटकुट को ₹4000 प्रति माह। दुर्गा चोयल सुरपाला को ₹5000 प्रति माह। धार निमाड़ परगना में ममता जी को ₹25000, बड़वानी परगना मे 2 बच्चों की फीस बड़वानी स्कूल को ₹25000 अन्य जिले मे अभी मांग नहीं आई है केवल 3 जिलों में यह राशि दी जा रही है। अन्य जिलों के पदाधिकारियों से आग्रह है कि इस फंड का उपयोग जरूरतमंद के शिक्षा हेतु करे।
  • समाज में चुनाव प्रक्रिया की एकरूपता लाने एवं शिक्षा कोष को विधिवत चलाने एवं अन्य संगठन संबंधी नियमों को निश्चित करने हेतु समाज की सहमति से एक संस्था का पंजीयन करना कुक्षी बैठक में तय किया गया था। इसी दिशा में अखिल भारतीय सिर्वी महासभा मध्य प्रदेश ट्रस्ट नामक संस्था का पंजीयन इंदौर कलेक्टर कार्यालय में 27 जून को करवाया गया है, उसकी पूरी जानकारी समिति को दी गई। इस संस्था का इन्कम टैक्स नंबर प्राप्त किया जा चुका है व भारतीय स्टेट बैंक फड़नीस कॉलोनी इंदौर में चालू खाता खोला जा चुका है। प्रदेश शिक्षा कोष का संचालन इसी खाते के माध्यम से किया जा रहा है। यह संस्था के बायलाज नियम अभी पंजीकृत किए गए हैं वह पूर्णतया बदलाव योग्य है जिसे समय-समय पर संगठन द्वारा जरूरत एवं समय के हिसाब से सभी की सहमति से बदला जा सकेगा। इस प्रकार की पूरी जानकारी समिति को दी गई। जिसे समिति ने सराहा है। ट्रस्ट के नियम प्रतिलिपि सभी जिलाध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष, प्रदेश संगठन के सदस्य, केंद्रीय समिति के सदस्य, महिला संगठन सदस्यों को व्हाट्सएप के माध्यम से पूर्व में उपलब्ध करा दी गई है।
  • महिला संगठन को प्रदेश स्तर पर सक्रिय किये जाने का निर्णय जानकारी दी।

बैठक मे केंद्रीय समिति से आग्रह किया कि आप हमारी महासभा की पूरी टीम द्वारा जो कार्य किए जा रहे, उसकी समीक्षा करे व आगामी कार्य योजना के संबंध में आवश्यक सुझाव भी देवे। केंद्रीय समिति के सदस्यों द्वारा महासभा के द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय सिर्वी महासभा केंद्रीय समिति के सदस्य मनोहरलालजी मुकाती, मोहनजी भायल, बाबूलालजी चौधरी, हीरालालजी देवड़ा, शान्तिलालजी काग, टीकमजी पंवार, कैलाशजी काग, गोपालजी सोलंकी, भरतलालजी परमार एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष कालूजी लछेटा, राधेश्याम जी पटेल, महेंद्रजी परिहार, गिरधारीलालजी सिर्वी व प्रांतीय महिला संगठन अध्यक्ष अनिताजी चोयल, कोषाध्यक्ष मिश्रीदेवी चौधरी, उपाध्यक्ष राधाजी भायल व सोनूजी बर्फा सहित शंकरजी बरफा, हरिरामजी राठौर, कान्तिलालजी काग उपस्थित थे।

- Advertisement -

बैठक का संचालन अखिल भारतीय सिर्वी महासभा के प्रांतीय महासचिव कांतिलालजी गेहलोत ने किया व आभार केंद्रीय समिति सदस्य कैलाशजी मुकाती वीआईपी ने माना।

[tnp_form id="1"]

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

एक नजर इन पर भी...

नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में गायत्री सेपटा ने जीता स्वर्ण

पंजाब। सीरवी समाज की होनहार प्रतिभा वह महिला टेबलटेनिस खिलाड़ी सुश्री गायत्री सुपुत्री शोभाराम जी सेपटा मध्यप्रदेश ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में...

ओमिक्रान के बढ़ते मामलों के बीच कब लगवाएं वैक्सीन या बूस्टर

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट के इर्द गिर्द के इलाकों में ओमिक्रोन के मामले बढ़ते ही, कई लोगों ने टीकाकरण के लिए बुकिंग फिर...
सीरवी समाज सेवा संघ लिंगराजपुरम में मनाया स्वतंत्रता दिवस

सीरवी समाज सेवा संघ लिंगराजपुरम में मनाया स्वतंत्रता दिवस

बेंगलुरू । सेवा संघ के मंदिर प्रांगण पर आजादी के 77वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम अध्यक्ष नारायणलाल परिहार ने...

इशांत को सिराज से मिलेगी कड़ी चुनौती

सेंचुरियन। सेंचुरियन में दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ रविवार से होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए भारतीय एकादश में लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल, विराट...
सीरवी समाज अटबड़ा का स्नेह मिलन संपन्न

सीरवी समाज अटबड़ा का स्नेह मिलन संपन्न

बेंगलूरु। सीरवी समाज अटवड़ा का दसवां वार्षिक स्नेह मिलन समारोह का आयोजन दोड्डनिकुन्दी स्थित गौशाला में आयोजित किया गया। आईमाता की पूजा व अर्चना...

उदासी : अगर आप बेचैन, सुस्त या खाली महसूस कर रहे हैं तो क्या...

यदि आप महामारी शुरू होने के बाद से बेचैन, सुस्त या भावनात्मक रूप से खाली महसूस कर रहे हैं, तो आप ‘‘उदासी’’ का शिकार...
बलेपेट बडेर में शिव महापुराण कथा का हुआ आयोजन

बलेपेट बडेर में शिव महापुराण कथा का हुआ आयोजन

बेंगलूरु| सीरवी समाज कर्नाटक ट्रस्ट बलेपेट भवन में गुरुवार चातुर्मास विराजित रामप्रकाशजी ने शिव महापुराणकथा का श्रवण करवाते हुए कहा कि शिव महापुराण उत्तम...
सीरवी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के खिलाड़ियों की हुई नीलामी

सीरवी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों की हुई नीलामी

बेंगलूरु| बलेपेट सीरवी यूथ ऐसोसिएशन बलेपेट के तत्वावधान में सीरवी प्रीमियर लीग (एसपीएल) सीजन 3 का खिलाड़ियों की नीलामी कार्यक्रम का आयोजन एक होटल...

नेरकुन्ड्रम में आईपंथ के धर्मगुरु का स्वागत

चेन्नई। चेन्नई में सीरवी समाज ट्रस्ट नेरकुन्ड्रम के तत्वावधान में मेट्टुकुप्पम स्थित आईमाता मंदिर परिसर में सीरवी समाज के धर्मगुरु माधोसिंह दीवान का स्वागत...

इस तरह की और खबरें
इस तरह की और खबरें

मरीना बीच पर धर्मगुरू दीवान माधवसिंह ने कबतूरों को किया दाना वितरण

चेन्नई। सीरवी समाज के धर्मगुरू दीवान माधवसिंह ने सोमवार...

नादानी, नासमझ, अविवेक ही दुख के कारण हैं : संत रामप्रकाशजी महाराज

बेंगलूरु| स्थानीय सीरवी समाज कर्नाटक ट्रस्ट बलेपेट वडेर के...

गौ सेवार्थ के लिए सोलंकी परिवार ने टैक्टर भेंट किया

सोजत/मंडला। बाबुलाल ,सोहनलाल ,तेजाराम भावेश सुपुत्र स्व. मंगला राम...

धर्मगुरु दीवान साहब का केम्पेगौड़ा हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत

बेंगलूरू । सीरवी समाज के धर्मगुरु दीवान माधवसिंह के...

आनेकल आईमाता मंदिर पर किया गया 15वां ध्वजारोहण

बेंगलूरु| सीरवी समाज वडेर आनेकल में 15वां ध्वजारोहण किया...

सीरवी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों की हुई नीलामी

बेंगलूरु| बलेपेट सीरवी यूथ ऐसोसिएशन बलेपेट के तत्वावधान में...

सुपेरीयपालीयम लिलड़िया भेरुजी आईमाताजी सोऽहम आश्रम निर्माण के लिए सहयोग

चेन्नई। यहां खंगारराम देवड़ा ताराराम हाम्बड़ साहुकारपेट ने अपने...

ट्रिप्लीकेन सीरवी समाज का अफीम मनुहार को लेकर सख्ती

चेन्नई/सीरवी न्यूज़। यहां सीरवी समाज ट्रिप्पीकेन की कार्यकारिणी की...

सीरवी समाज कोयम्बटूर के कानाराम गहलोत बने अध्यक्ष

कोयम्बटूर। यहां रविवार को सीरवी समाज कोयम्बटूर की साधारण...

बिलाड़ा के बाद अब तिरुपति में बनेगा सीरवी समाज का दूसरा धाम

चेन्नई (पत्रिका/अशोकसिंह राजपुरोहित)। सीरवी समाज का सबसे बड़ा धाम...

नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में गायत्री सेपटा ने जीता स्वर्ण

पंजाब। सीरवी समाज की होनहार प्रतिभा वह महिला टेबलटेनिस...