सीरवी विकास संस्था, परगना सुमेरपुर का दुसरा कैरियर काउंसलिंग, गाइडेंस एवं मोटिवेशनल सेमिनार संपन्न

Date:

पाली। अपने देश भारत (India) में प्रतिभा की कमी नहीं है। विशिष्ट प्रतिभाओं की जन्म स्थली भारत देश ऐसे ही विश्व गुरु नहीं कहलाता है। देश में विदेशी ताकतों के लगातार आक्रमण व ब्रिटिश व अन्य बाहरी शक्ति देश के ऊपर राज करने से उधार के ज्ञान में मे वृद्धि हुई। भारत के बच्चों के वेदों के ज्ञान वाली व संस्कारवान गुरुकुल की परंपरा को हावी नहीं रख पाने तथा पश्चिमी संस्कृति का देश में प्रभाव बढने लगा। देश की प्रतिभाएं विश्व में डंका बजाने लगी। धीरे-धीरे व समयान्तराल बाद अपने समाज व सुमेरपुर (Sumerpur) परगना की प्रतिभाएं भी विदेशों में धाक जमाने लगी। कई सरकारी पदों पर व प्रशासनिक सेवा मे भी प्रतिभाए तैयारी कर रहे है।

इन्ही प्रतिभाओ को शिक्षा में बढ़ावा देने, शैक्षिक वातावरण बनाने व बच्चों को प्रेरित, प्रोत्साहित व मार्गदर्शन देने हेतु एक केरियर काउंसलिंग व मोटिवेशनलसेमिनार विद्यार्थी हित में युवाओं को प्रेरित प्रोत्साहित व मार्गदर्शन करने के सी उद्देश्य से सुमेरपुर परगना के गांव नवागुडा मे, नवागुडा गांव के युवा साथियों व समाज बन्धुओं की सम्पूर्ण जिम्मेदारी व व्यवस्था मे समाज की लगभग 350-400 बच्चों जिसमें 9वी से 12वी, उच्च शिक्षा मे अध्ययनरत एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के हितार्थ आयोजन रखा गया जो बहुत ही सफल, शानदार, विद्यार्थियों के हित व उद्देश्य पूर्ण रहा।

माननीय अतिथियों, विषय विशेषज्ञो, मंच व संपूर्ण हॉल की उपस्थिति में सेमिनार की शुरुआत ढोला गांव के भाई श्री कन्हैयालालजी सोलंकी व बच्चों द्वारा शानदार ढंग से प्रस्तुत मां आईजी की आरती व अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।

- Advertisement -

सीरवी समाज (Seervi Samaj) के लाडले, युवाओं के लिए आदर्श व्यक्तित्व, प्रेरणास्रोत उच्च पद पर आसीन भारतीय इंजिनियरिंग सेवा मे हाल मे चयनित अधिकारी श्रीमान कमल किशोरजी रतनलालजी सिरवी, गाँव लिलाम्बा ने अपनी सरल व ठेठ देशी भाषा मे युवाओं में जोश, जुनून भरने व उनको केरियर मे ऊंची उडान भरने व करियर के शिखर जहां हमेशा वेकेंसी रहती है, तक पहूचने के टिप्स, गुर दिये। कैसे आर्ट्स सब्जेक्ट के साथ प्रशासनिक परीक्षाओं मे सफलता तथा कैरियर मे सफलता प्राप्त करने के लिए अपने अन्दर अंतर्निहित ऊर्जा के अधिकतम शिक्षा मे खर्च करने, मेहनत, संघर्ष करने व बच्चों के अन्दर आग भरने के साथ साथ संस्कारवान बनने की बात पर जोर दिया।

आईजी विद्यापीठ (Aaiji Vidyapeeth), जवाली (Jawali) के प्रकाश स्तंभ, आई ज्योति पत्रिका के संपादक श्रीमान हिरारामजी गेहलोत सोनाईमाझी साहब ने संस्कार व शिक्षा पर बच्चों को संबोधित करते हुए बच्चों को प्रेरित, प्रोत्साहित करने, करियर की संभावनाओं व सफलता की जानकारी व गुर बताये। आपने बच्चों को अपने केरियर के प्रति जागरूक कर उनके दिल दिमाग से कई तरह की गलतफहमियो व कचरे को बाहर निकालने व हर पेरेंट्स व गुरुजनों को अपना दायित्व निभाने व कम उम्र मे ही बच्चों की बिना केरियर मे सफल हुए शादी कर उन पर जल्दी ही जिम्मेदारियों का बोझ डाल कर होनहारों के सपनो मे बाधक नही बनेः!

गुडाएन्दला के युवा थानाधिकारी साहब श्रीमान रविन्द्रपाल सिंह जी ने गरीब बच्चों के एकदम जीरो से हीरो बनने के प्रेरक किस्से, अपने उच्च विचार, बच्चों मे जोश, जुनून भरने और मोटिवेट करने इस सेमिनार मे बीच पधारे। इनके जोश, उत्साह पूर्ण भाषण, सरल व हरेक के समझ आवे ऐसी भाषा व बार बार उचित उदाहरणों से हर बात को दिल दिमाग मे बिठाने व मोबाइल के सही युज व इसके दुष्प्रभाव के बारे मे व केरियर की कई महत्वपूर्ण जानकारी से अपनी ज्ञान की तिजोरी को बच्चों के हितार्थ खोल दिया!

- Advertisement -

सी एल जी जोधपुर के डायरेक्टर श्रीमान छगनलालजी गेहलोत साहब ने बच्चों मे केरियर मे सफलता के नवाचारों, आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ आँनलाइन शिक्षा के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी व कोचिंग संस्थानों की भूमिका के बारे मे बताने भी केरियर काउंसलिंग व मोटिवेशनल के रुप मे हमारे बीच पधारे। उन्होंने समाज की प्रतिभाओ व गरीब बच्चों को अपने संस्थान मे मेडिकल व इंजिनियरिंग की कोचिंग मे कई रियायतो की घोषणा भी की!

दौपहर के स्वादिष्ट भोजन के बाद दुसरे सेशन की शुरुआत करते हुए श्रीमान अर्जुनलालजी सिरवी साहब जोजावर निवासी व प्रिंसिपल कुकरखेडा ( भीम) ने कार्यक्रम में अपने जोशीले अंदाज में बच्चों को अपने केरियर के प्रति जागरूक करते हुए उनमे नव ऊर्जा भरने मे अपनी जान फूंक दी।

फिर श्रीमान जोगारामजी सिरवी प्रिंसिपल साहब उदलियावास ने कला संकाय में कैरियर के अवसरों व प्रशासनिक व कई अन्य प्रकार की परीक्षाओं की तैयारी के बारे मे और कई महत्वपूर्ण विषयों को छुते हुए हर सबजेक्ट पर स्पीच दिया।

सिरवी संदेश पत्रिका के पूर्व संपादक, साहित्यकार, शिक्षाविद , निस्वार्थ समाज सेवा व शिक्षा मे अपने लम्बे चौडे अनुभवों के साथ पधारे श्रीमान दीपारामजी काग, प्रिंसिपल साहब पिपलिया कला ने बच्चों के बीच मे जाकर उनसे प्रश्न पूछकर फीडबैक लेते हुए, किसी के दवाब मे न आकर केरियर मे अपने रुचि का क्षेत्र चुनने तथा प्रतिदिन मोबाईल के उपयोग व केरियर मे इससे उत्पन्न होते खतरे से बच्चों को सावधान करते हुए कार्यक्रम को जोरदार रोचक और अपने अथाह ज्ञान की तिजोरी को खोलते हुए सेमिनार को बहुत ही ज्ञानवर्धक बनाया।

- Advertisement -

अपने व्यस्ततम प्रशासनिक कार्य मे से समय निकालकर सेमिनार मे पधारे रानी के एस डी एम साहब श्रीमान रविकान्तजी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रशासनिक परीक्षाओं सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं मे सफलता के बारीक गुर व इनकी तैयारी हेतु बच्चों को मोटिवेट करते हुए विस्तार से बहुत ही केरियर निर्माण के लिए उपयोगी जानकारी व इस मुकाम तक पहुंचने मे अपने अनुभव साझा किये।

काउंंसलरो के साथ बच्चों ने विशेष कर लडकियों ने खुलकर केरियर मे आने वाली कठिनाइयों, बाधाओं व पेरेंट्स व परिवार की ओर से आ रही सहयोग व समस्याओं पर खुलकर अपने मन की बात कही व अपने केरियर को लेकर हर तरह की जिज्ञासाओं, मन मे उठ रहे हरेक सवालो के जवाब पाकर अति उत्साहित थी।

लगभग सभी बच्चों ने समाज संगठन व शिक्षको से मोटिवेशनल व मार्गदर्शन का आवश्यकतानुसार संस्था व उपस्थित सभी बन्धुओं ने बच्चों की हरसंभव मदद का पुरा भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम की अंतिम कडी के रुप मे संस्थान के अध्यक्ष श्रीमान दौलारामजी सोलंकी, धणा ने सेमिनार मे पधारे सभी आदरणीय अतिथियों, अधिकारियों, काउंंसलर, मोटिवेशनल विद्वानों, वक्ताओं, नवागुडा गांव के नवयुवक मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं, समाज जनो, संस्थान के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, आजीवन सदस्यों, उपस्थित सभी समाज बंधुओं, बच्चों व इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से सहयोग करने वाले स्थानीय साथियो, प्रवासी बन्धुओं का तहेदिल से स्वागत व हार्दिक अभिनंदन, धन्यवाद दिया।

श्री दोलारामजी सोलंकी ने धन्यवाद देते हुए बताया कि एक साल मे ही यह संस्थान का दुसरा कैरियर सेमिनार आयोजित किया गया है।

अलग से शिक्षा फंड जिसमें समाज बन्धुओ व भामाशाहों ने शादी, ढूंढ, जन्मदिन व मांगलिक अवसर पर किये गये 3-4 लाख के सहयोग मे से 100 से अधिक प्रतिभाओ को कॉम्पिटिशन की उच्च क्वालिटी व अच्छे लेखकों की 5 किताबें के सेट निशुल्क वितरित करने व आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की फीस भरी जा रही है!

सिरवी विकास संस्थान परगना सुमेरपुर का मुख्य लक्ष्य ज्ञान की गंगा को हर संभव सहयोग कर समाज के अंतिम विद्यार्थी तक पहुंचाने का पुरजोर प्रयास करना है ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नही रहे और बच्चों को उनके कैरियर के प्रति ऊंची उड़ान भरने, सपनो को साकार करने व शिखर पर पहुंचने की भावना को जाग्रत करना है।

मंच संचालन अपनी बोल्ड आवाज में माला के एक एक फूल को पिरौते हुए शिक्षाविद, गुरुजी, मोटिवेशनल व बच्चों मे हर पल ऐसे सेमिनार की उपयोगिता व उनमे जोश, जूनून भरने वाले श्रीमान जसारामजी वर्फा, बाबागांव ने बहुत ही व्यवस्थित व समय की महत्ता को समझते हुए मिनट टू मिनट व बच्चों मे पिन ड्रॉप साइलेंस की बार बार हिदायत के साथ किया।

समाज के शिक्षा प्रेमी बंधु श्रीमान तुलसारामजी मोतीरामजी बर्फा बाबागांव, मरुधर पब्लिक स्कुल, कोसेलाव ने अपनी तरफ से सेमिनार स्थल गाँव नवागुडा तक बच्चों को लाने व ले जाने हेतु निशुल्क चार बसों की व्यवस्था की और साथ ही आपने घोषणा की कि भविष्य मे भी संस्थान द्वारा आयोजित होने वाले इस तरह के कार्यक्रमो मे इनकी तरफ से बसो की निशुल्क सुविधा मिलती रहेगी!

लेखक व संकलनकर्ता..
दौलाराम सोलंकी, धणा, उदयपुर
अध्यक्ष, सिरवी विकास संस्थान परगना सुमेरपुर

[tnp_form id="1"]

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

एक नजर इन पर भी...

Ghar baithe paise kaise kamaye

Ghar baithe paise kaise kamaye बिना निवेश के रोज घर बैठे 1000 रुपए कमाए

आज हर कोई चाहता है पैसे कमाना। इसीलिए लोग Google में हर रोज ये search करते रहते है के, “Internet Se Paise Kaise Kamaye“,...

जगदीश सीरवी द्वारा समाज के बच्चों के लिए आर्थिक योगदान

कोयम्बटूर। राष्ट्रीय सीरवी किसान सेवा समिति के महासचिव एवं कोयम्बटूर में देवप्रिया टेक्सटाइल्स के जगदीश गुणेशराम सिंदड़ा द्वारा समाज में शिक्षा व खेल तथा...
सीरवी समाज अदकमरनहल्ली बडेर की नई कार्यकारिणी का गठन

सीरवी समाज अदकमरनहल्ली बडेर की नई कार्यकारिणी का गठन

बैंगलोर : सीरवी सेवा संघ ट्रस्ट अड़कमारनहली आई माताजी वडेर की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन। आम सभा का शुभारंभ आई माताजी तस्वीर के...

हर मैच नहीं जीत सकते, टीम इंडिया के लिये यह अस्थायी दौर है :...

मस्कट। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका की कमजोर टीम से टेस्ट और वनडे श्रृंखला हारने...

होसुर में सोजत की विधायक शोभा चौहान का हुआ सम्मान

होसुर। यहां सीरवी समाज बडेर में सोजत के विधायक शोभा चौहान का समाज के सभी सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। विधायक शोभा चौहान ने...
Best Wireless YouTube Microphone for Youtubers

Best Wireless YouTube Microphone for Youtubers (2023) यूट्यूबर्स के लिए सर्वश्रेष्ठ वायरलेस यूट्यूब माइक्रोफोन

जैसे-जैसे YouTube की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, YouTuber's निरंतर अपने वीडियोज़ की गुणवत्ता को सुधारने और अपने दर्शकों को अपने Content के साथ...

चंद्रमा की सतह पर उतरने और इतिहास रचने की तैयारी में चंद्रयान-3

बेंगलुरु, 23 अगस्त (भाषा)। भारत इतिहास रचने के करीब है क्योंकि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के महत्वाकांक्षी तीसरे चंद्र अभियान चंद्रयान-3 का लैंडर...

जैसलमेर जिले में मालगाड़ी पटरियों से उतरी

जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक मालगाड़ी के 15 डिब्बे मंगलवार को पटरी से उतर गए। इनमें चूना पत्थर लदा था। हादसे के...

पद छोड़ने पर मजबूर किया गया तो और भी खतरनाक हो जाऊंगा: इमरान खान

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को विपक्षी दलों को चेतावनी दी कि अगर उन्हें (खान को) पद छोड़ने के लिए मजबूर...

इस तरह की और खबरें
इस तरह की और खबरें

तमिलनाडु सैणचा परिवार का स्नेह मिलन का हुआ आयोजन

चेन्नई/सीरवी न्यूज़। सेंणचा परिवार तमिलनाडु का होली स्नेह मिलन...

आईएएस अधिकारी सुनील सोलंकी का हुआ सम्मान

कोयम्बटूर । यहां गुजरात कैडर के आईएएस (IAS) अधिकारी...

श्री आईजी राजस्थानी फिल्म का वडेर प्रांगण में प्रदर्शन

बेंगलूरु । केंगेरी में स्थित श्री आईमाता वडेर प्रांगण...

ट्रिप्लीकेन सीरवी समाज का अफीम मनुहार को लेकर सख्ती

चेन्नई/सीरवी न्यूज़। यहां सीरवी समाज ट्रिप्पीकेन की कार्यकारिणी की...

श्री आईजी स्पोर्ट्स क्लब केंगेरी (ए) बनी चैम्पियन

बेंगलुरु/केंगेरी। सीरवी समाज ट्रस्ट केंगेरी के तत्वावधान में आयोजक...

न होगी अफीम की मनुहार, न बजेगा शादी में डीजे

अफीम समाज का दुश्मन, खोखला कर रहा लोगों कोमेलावास।...

सुंकदकट्टे में ‘एक शाम गौ माता के नाम’ भजन संध्या का हुआ आयोजन

बेंगलूरु। सोमवार को नवयुवक मंडल सुंकदकट्टे की ओर से...
00:09:39

श्री आई चालीसा Shree Aai Chalisa by PAKHI SHARMA AND VINOD MUKATI

श्री आई चालीसा (I-45SA) गायिका: पाखी शर्मा और विनोद मुकाती...

वेलूर में दिल्ली छात्रावास को लेकर उत्साह

वेलूर। आईमाता मंदिर वेलूर और वेलूर बेंगलूरु रोड के...

चौकड़िया सीरवी समाज में अफीम मनुहार पर रोक का निर्णय

पाली। समाज को अफीम व डोडा पोस्त मनुहार मुक्त...