उत्तरप्रदेश में आश्चर्यजनक चुनाव परिणाम आएंगे : कमलनाथ

Date:

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को कहा कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के शानदार प्रयासों एवं भाजपा सरकार से वहां के लोगों के खफा होने के कारण उत्तर प्रदेश में आश्चर्यजनक परिणाम सामने आएंगे।

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में 10 फरवरी से सात मार्च तक चुनाव होंगे और 10 मार्च को मतो की गिनती होगी ।

प्रियंका द्वारा उत्तरप्रदेश में चलाए जा रहे ‘मैं लड़की हूं, मैं लड़ सकती हूं’ अभियान के बारे में पूछे गये एक सवाल का जवाब देते हुए कमलनाथ ने यहां अपने निवास पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘प्रियंका गांधी का जो प्रयास रहा है, उससे (कांग्रेस की सीटों में) बहुत वृद्धि होने जा रही है। इससे बहुत परिवर्तन होगा। मैं तो यही कहता हूं कि उत्तरप्रदेश में आश्चर्यजनक चुनाव परिणाम आएंगे।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘मैं कांग्रेस की बात नहीं कर रहा हूं, मैं पूरे उत्तरप्रदेश की चुनाव की बात कर रहा हूं। ताजुब्ब के परिणाम आएंगे। चुनाव केवल एग्जिट पोल से नहीं जीता जाता, यह हमें याद रखना है।’’

कमलनाथ ने कहा, ‘‘10-15 दिन पहले मैं खुद उत्तरप्रदेश गया था और जब मैं युवक कांग्रेस का महामंत्री था, तब से उत्तरप्रदेश से जुड़ा हूं। मुझे बहुत सारे पुराने साथी मिले जो उस समय मेरे साथ संघर्ष में जुडे थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रियंका गांधी ने जो नारा दिया ‘मैं लड़की हूं, मैं लड़ सकती हूं’, इससे मैंने आज वहां उत्साह देखा। इस अभियान में केवल 15-18 साल के नहीं, वहां तो 35 साल की भी महिलाएं थीं। हर जाति-धर्म के लोगों में एक नया जोश बना है। उत्तरप्रदेश में बहुत परिवर्तन हुआ है। समय को कोई रोक नहीं सकता।’’

- Advertisement -

कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘आज उत्तरप्रदेश में 95 प्रतिशत मतदाता सोशल मीडिया से जुडे़ हैं, जो पांच साल पहले मात्र 25 प्रतिशत थे। जिनको आप (भाजपा नेता) ज्ञान देने जाते थे वो आज आपको ज्ञान देने के लिए तैयार हैं। ये याद रखिएगा। विज्ञापन से आप (भाजपा) चुनाव जीतेंगे, आप कलाकारी से चुनाव जीतेंगे, ये भूल जायें। आज उत्तरप्रदेश में सब अपना भविष्य सुरक्षित रखना चाहते हैं। उन्होंने क्या सहन किया पिछले चार-पांच सालों में, ये याद रख कर अपना मतदान करेंगे।’’

जब उनसे सवाल किया गया कि कांग्रेस उत्तरप्रदेश में महिलाओं को 40 प्रतिशत सीटें देने जा रही है, क्या यह मॉडल मध्यप्रदेश में होने वाले 2023 के विधानसभा में भी लागू होगा, तो उन्होंने कहा, ‘‘उत्तरप्रदेश में सहमति बनी है। इसके बारे में मध्यप्रदेश में स्थानीय नेताओं से चर्चा करेंगे और जहां भी जरूरी होगा करना चाहिए।’’ कमलनाथ ने कहा, ‘‘महिलाओं को प्राथमिकता देना मेरी जिन्दगी का मकसद है।’’

SourcePTI BHASA
[tnp_form id="1"]

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

एक नजर इन पर भी...

डार्क सर्कल कैसे हटाएं (Dark Circle Kaise Hataye)

डार्क सर्कल कैसे हटाएं (Dark Circle Kaise Hataye)

डार्क सर्कल कैसे हटाएं (Dark circle kaise hataye), यह बहुत सारे लोगों के लिए चिंता का स्रोत हैं क्योंकि वे आपको बूढ़ा, थके हुए...
अखिल भारतीय सीरवी समाज महासभा खेल महाकुंभ का हुआ आगाज

चतुर्थ अखिल भारतीय सीरवी समाज महासभा खेल महाकुंभ का हुआ आगाज

सोजत/गांव अटबड़ा। चतुर्थ अखिल भारतीय सीरवी समाज महासभा खेल महाकुंभ का आगाज गांव अटबड़ा से, 29 जुलाई 2023 शनिवार को धर्मगुरु दिवान साहब माधव...

चंद्रमा की सतह पर उतरने और इतिहास रचने की तैयारी में चंद्रयान-3

बेंगलुरु, 23 अगस्त (भाषा)। भारत इतिहास रचने के करीब है क्योंकि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के महत्वाकांक्षी तीसरे चंद्र अभियान चंद्रयान-3 का लैंडर...

समाज की होनहार प्रतिभा उत्तरप्रदेश में आयुषी मूलेवा ने जीता सिल्वर व ब्रांन्ज मेडल

लखनऊ/इंदौर। कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ऑल इंडिया आमंत्रित नेशनल कराटे चैंपियनशिप अक्टूबर 2022 / 6वी वॉरियर चैम्पियनशिप 8 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2022...

जैसलमेर जिले में मालगाड़ी पटरियों से उतरी

जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक मालगाड़ी के 15 डिब्बे मंगलवार को पटरी से उतर गए। इनमें चूना पत्थर लदा था। हादसे के...

बिग बैंग शून्य से कैसे उत्पन्न हो सकता है?

बर्मिंघम। ‘‘आखिरी सितारा धीरे-धीरे ठंडा और फीका हो जाएगा। इसके गुजरने के साथ, ब्रह्मांड एक बार फिर शून्य हो जाएगा, बिना प्रकाश या जीवन...
सीरवी समाज ट्रस्ट आनेकल वडेर में उत्साहपूर्ण मनाया स्वतंत्रता दिवस

सीरवी समाज ट्रस्ट आनेकल वडेर में उत्साहपूर्ण मनाया स्वतंत्रता दिवस

बेंगलुरू: सीरवी समाज ट्रस्ट आनेकल ट्रस्ट आनेकल वडेर के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह एवं हर्षोलास के साथ मनाया गया। समाज के...
Mohammad Hussain

भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर सोमालिया के प्रधानमंत्री बर्खास्त

मोगादिशु। सोमालिया के राष्ट्रपति मोहम्मद फरमाजो ने भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर प्रधानमंत्री मोहम्मद हुसैन रोबल को उनके पद से हटा दिया है। रोबले...

तीन आंखों के साथ जन्मी बछिया, लोग कर रहे पूजा

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में तीन आंख और चार नासिका छिद्र के साथ जन्मी बछिया को देखने लोगों का तांता लगा हुआ है।...
पहले हम अपने घर से सुधार शुरु कर अफीम का उपयोग बंद करे : IAS कानारामजी

पहले हम अपने घर से सुधार शुरु कर अफीम का उपयोग बंद करे :...

IAS KANARAM JI द्वारा समाज से अपील पाली/सीरवी न्यूज ब्यूरो। सीरवी समाज के सम्मानित आईएएस कानारामजी (IAS KANARAM JI) ने गत दिवस मार्च 21 2023...

इस तरह की और खबरें
इस तरह की और खबरें

लूट का पैसा अब दीवारों से निकल रहा है : योगी आदित्यनाथ

प्रयागराज। हाल में समाजवादी पार्टी (सपा) से कथित तौर...

भाजपा सरकार ने सुधारी उत्तर प्रदेश छवि : योगी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) समेत अन्य विपक्षी दलों पर उत्तर...

राहुल ने सत्य कहा कि केन्द्र सरकार का राज्यों से संवाद में विश्वास नहीं : गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता...

कुछ लोग पंजाब में अराजकता फैलाना चाहते हैं : पुरी

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता...

बसपा सुप्रीमो मायावती उत्तर प्रदेश का अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा...

चिराग ने लगाया अपने चाचा पारस पर राजग की छवि खराब करने का आरोप

पटना, 23 जुलाई (भाषा) लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व...

गोरखपुर शहर: वीर बहादुर सिंह के निधन से खाली हुई जगह की भरपाई कर रहे हैं योगी

गोरखपुर (उप्र)। उत्‍तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने से पहले...

राजनीतिक मतभेद इतना कैसा कि प्रधानमंत्री मोदी की जान से खेल जाए कांग्रेस : शिवराज

भोपाल/वार्ता। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस...

जनता ने ईमानदार राजनीति की शुरुआत का मन बना लिया : केजरीवाल

नई दिल्ली। चुनाव आयोग द्वारा पांच राज्यों में विधानसभा...