बेंगलूरु। शहर के कनकपुरा रोड़ स्थित सीरवी समाज जरगनाहल्ली के तत्वावधान में नौ दिवसीय नवरात्रि महोत्सव का समापन हर्षोल्लास से हुआ, जिसमें कथा वाचक संत ओमजी महाराज ने उपस्थित श्रद्घालुओं को कथा सुनाते हुए जीवन जीने की कला बताई्।
कथा के आखिरी दिन बड़ी संख्या में श्रद्घालु उपस्थित थे। इस महोत्सव में कथा के अलावा शाम को महिलाओं व युवतियों के लिए डांडिया व गरबा रास का आयोजन किया गया। बच्चों को पुरस्कार दिया गया। संत ओम महाराज व संत विलंबगिरी महाराज का ट्रस्ट की ओर से सम्मान किया गया। समाज के अध्यक्ष पेमाराम गेहलोत ने सभी का स्वागत किया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष मोहनलाल, सचिव रतनलाल, सहसचिव मोहनलाल, कोषाध्यक्ष बाबूलाल, सहकोषाध्यक्ष तेजाराम सहित कार्यकारिणी सदस्य, सेवा संघ, महिला मंडल, गैर मंडल के सदस्य उपस्थित थे।












