गुणवत्तापूर्ण सड़कों का निर्माण राज्य सरकार की प्राथमिकता : गहलोत

Date:

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में सड़क निर्माण एवं खराब सड़काेंं की मरम्मत सरकार की प्राथमिकता बताते हुए सड़कों की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ उच्च स्तरीय अधिकारियों द्वारा इस पर निगरानी पर जोर दिया।

गहलोत गुरूवार शाम को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित सार्वजनिक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी मंशा है कि प्रदेश में शानदार सड़कें बने। सड़कों की गुणवत्ता की मॉनिटरिंग के लिए सिस्टम तैयार हो ताकि आमजन को अच्छी सड़कें मिलेें। गहलोत ने कहा कि पिछले तीन वर्ष में करीब 20 हजार करोड़ रूपए लागत के सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की घोषणा की गई है। हर जिले में सड़क निर्माण की घोषणाओं में कोई कमी नहीं रखी गई है। प्रत्येक विधायक के क्षेत्र में पांच करोड़ रूपए की सड़कों के कार्य करवाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अधिकारी गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करें एवं वरिष्ठ अभियंता फील्ड में जाकर सड़क निर्माण कार्याें की गुणवत्ता जांच करें। उन्होंने नोन पेचेबल सड़कों का कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश देते हुए कहा कि जहां स्थिति ज्यादा खराब है, वहां मरम्मत कार्य पहले हों। साथ ही डिफॉल्ट लायबिलिटी पीरियड में सड़कें खराब होने पर समय पर मरम्मत सुनिश्चित करने एवं राज्य सरकार द्वारा की गई बजट घोषणाओं के कार्य समय पर पूरा करें।

बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख शासन सचिव राजेश यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रदेश में खराब सड़कों का सर्वे करवाया गया, जिसमें 15710 किलोमीटर नोन पेचेबल सड़कें मिली, जिनमें से इस वित्त वर्ष में 6776 किलोमीटर सड़कों की स्वीकृतियां जारी कर दी गई, शेष सड़कों के लिए स्वीकृतियां अगले वित्त वर्ष में प्रस्तावित हैं।

- Advertisement -

यादव ने बताया कि इस वित्त वर्ष में 995 करोड़ रूपए लागत की 3227 किमी लम्बाई के 1523 कार्यों की स्वीकृतियां जारी की गई हैं। 653 करोड़ रूपए की मिसिंग लिंक एवं 342 करोड़ रूपए की नोन पेचेबल सड़कों की स्वीकृतियां जारी की गई हैं।

[tnp_form id="1"]

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

एक नजर इन पर भी...

Galaxy

बहुत दूर की आकाशगंगाओं को नजदीक से कैसे देख जा सकता है

मेलबर्न। अब तक एक खगोलविद् के रूप में मेरे काम के बारे में मेरी पसंदीदा चीज वे दुर्लभ क्षण हैं जब मुझे दूर बहुत...
अमित शाह ने भगवान राम की 108 फुट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला रखी

अमित शाह ने भगवान राम की 108 फुट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला रखी

कुरनूल (आंध्र प्रदेश), 23 जुलाई (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को आंध्र प्रदेश के कुरनूल शहर में भगवान राम की 108...
गुरु है शिव का द्वार : संत रामप्रकाश

गुरु है शिव का द्वार : संत रामप्रकाश

बेंगलुरू। सीरवी समाज कर्नाटक ट्रस्ट बलेपेट भवन में आयोजित चातुर्मास विराजित संत रामप्रकाश महाराज ने प्रवचन में कहा कि शिव की अनुभूति के लिए...
Best Wireless YouTube Microphone for Youtubers

Best Wireless YouTube Microphone for Youtubers (2023) यूट्यूबर्स के लिए सर्वश्रेष्ठ वायरलेस यूट्यूब माइक्रोफोन

जैसे-जैसे YouTube की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, YouTuber's निरंतर अपने वीडियोज़ की गुणवत्ता को सुधारने और अपने दर्शकों को अपने Content के साथ...

धनुष-ऐश्‍वर्या रजनीकांत अलग राह पर

चेन्नई। सेलिब्रिटी जोड़ी धनुष और ऐश्‍वर्या रजनीकांत ने 18 वर्ष के वैवाहिक जीवन के बाद वे अलग रास्ता अपनाने की घोषणा की है। दोनों...

वीवो की जगह टाटा समूह आईपीएल का प्रायोजक होगा

नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े व्यवसाय समूह में से एक टाटा समूह इस साल से चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी वीवो की जगह आईपीएल...

श्री मुक्तेश्वर महादेव की प्रथम वर्षगांठ धूमधाम से मनाई

कुक्षी । श्रावण माह के पावन पर्व पर कुक्षी नगर के समीप बाघनी नदी तट स्तिथ सिर्वी समाज के मुक्तीधाम मे श्री मुक्तेश्वर महादेव...
सीरवी समाज करमनघाट अलमासगुड़ा वडेर में स्वतंत्रता दिवस मनाया

सीरवी समाज करमनघाट अलमासगुड़ा वडेर में स्वतंत्रता दिवस मनाया

हैदराबाद। सीरवी समाज ट्रस्ट करमनघाट अलमासगुडां वडेर के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी कमेटी के सभी सदस्यों ने वडेर प्रांगण में आज 15 अगस्त को 77...

ओमिक्रान के बढ़ते मामलों के बीच कब लगवाएं वैक्सीन या बूस्टर

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट के इर्द गिर्द के इलाकों में ओमिक्रोन के मामले बढ़ते ही, कई लोगों ने टीकाकरण के लिए बुकिंग फिर...

इस तरह की और खबरें
इस तरह की और खबरें

राजस्थान में कोरोना टीकाकरण का प्रतिशत राष्ट्रीय औसत से अधिक : गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना के...

राजस्थान सरकार ने लिए कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय

जयपुर। राज्य सरकार ने राज्य में कृषि विपणन तंत्र...

ट्रक से पुलिस ने 45 गोवंश कराए मुक्त

प्रतापगढ़। राजस्थान में प्रतापगढ जिले के धोलापानी थाना क्षेत्र...

राजस्थान में 12वीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षा स्थगित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने राज्य में 17 जनवरी से...

शिक्षा से व्यक्ति का जीवन सहज और सुगम होता है : जोशी

जयपुर। राजस्थान के जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी ने...

जैसलमेर जिले में मालगाड़ी पटरियों से उतरी

जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक मालगाड़ी के...

गो तस्करी की दो घटनाओं में 39 गोवंश को कराया मुक्त

जयपुर। राजस्थान पुलिस ने गो तस्करी की दो घटनाओं...

पाली में पटवारी व दलाल 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

पाली। राजस्थान के पाली में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी)...

राजस्थान में बुधवार को ओमिक्रोन के 62 नये मामले सामने आए

जयपुर। राजस्थान में कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रोन के...

बूंदी में युवक की हत्या, आठ संदिग्ध हिरासत में

कोटा। राजस्थान में बूंदी जिले के दबलाना थाना क्षेत्र...