हर फिल्म से कुछ नया सीख रही हूं : दीपिका पादुकोण

Date:

नयी दिल्ली। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के हिंदी सिनेमा जगत में 15 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन उनका मानना है कि वह अब भी हर फिल्म से कुछ नया सीख रही हैं।

पादुकोण ने साल 2007 में रोमांस पर आधारित फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के साथ हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘लव आज कल’, ‘कॉकटेल’, ‘पीकू’, ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ और ‘पद्मावत’ आदि फिल्मों में अभिनय के जलवे बिखेरे।

साल 2006 में आई कन्नड़ फिल्म ‘ऐश्वर्या’ से फिल्म जगत में कदम रखने वाली पादुकोण ने कहा, ‘बहुत कुछ सीखा, समझा और जाना है। मुझे उम्मीद है कि मेरी यह यात्रा हमेशा जारी रहेगी।’

उन्होंने 2018 में अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी ‘का’ प्रोडक्शंस बनाई, जिसके तहत उन्होंने ‘छपाक’ (2020) और ’83’ (2021) का निर्माण किया और साथ ही इन फिल्मों में अभिनय भी किया। पादुकोण ‘‘लाइव लव लाफ फाउंडेशन’’ की संस्थापक भी हैं, जो भारत में मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता पैदा करता है।

- Advertisement -

हॉलीवुड फिल्म ‘XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ (2017) में भी अभिनय करने वाली 36 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि वह एक व्यक्ति और पेशेवर के रूप में हमेशा आगे बढ़ते रहने की उम्मीद करती हैं।

पादुकोण ने जूम पर ‘पीटीआई-भाषा’ को दिये साक्षात्कार में कहा, ‘मैं इस सोच के साथ सेट पर नहीं जाती कि मैं इतनी सारी फिल्मों में काम कर चुकी हूं या मैं आप सभी से बेहतर जानती हूं। मैं यह सोचती हूं कि मैं सेट पर नए लोगों से क्या सीख सकती हूं। साथ ही यह भी सोचती हूं कि यह नयी फिल्म, नया निर्देशन और नया अनुभव है।’

पादुकोण की आगामी फिल्म ‘गहराइयां’ है, जो आधुनिक दौर के संबंधों पर आधारित है। इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे, धैर्य कर्वा, नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर भी अभिनय करते नजर आएंगे।

शकुन बत्रा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पादुकोण अलीशा नामक लड़की भूमिका में नजर आएंगी, जो खुद को एक ‘इंसान’ बताती है। अभिनेत्री ने कहा कि फिल्म सभी प्रकार के लोगों के प्रति दर्शकों में सहानुभूति पैदा करने का एक प्रयास है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा, “इस फिल्म की कहानी ने मुझे एहसास कराया है कि कोई श्वेत, काला या भूरा नहीं होता है। वास्तव में सब इंसान हैं। हम पात्रों को वर्गीकृत करते हैं क्योंकि हम सिनेमा में इस तरह के पात्रों को अच्छी तरह नहीं जानते हैं।’

पादुकोण ने कहा, “यह कहना बहुत आसान है कि इसमें यह कमी है, यह एक खलनायक या नायक है। हमने इस चरित्र को मानवीय बनाने और उसकी पसंद के कारण को समझाने की कोशिश की है। उम्मीद है कि हम इस प्रयास में सफल हुए हैं।”

[tnp_form id="1"]

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

एक नजर इन पर भी...

Encounters in Shopian Pulwama

शोपियां, पुलवामा में दो मुठभेड़ों में चार आतंकवादी मारे गए

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां और पुलवामा जिलों में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकवादी मारे गए। यह जानकारी...

केंद्रीय समिति ने की अखिल भारतीय सिर्वी महासभा मध्यप्रदेश के द्वारा सामाजिक हित में...

मनावर/मध्यप्रदेश। अखिल भारतीय सिर्वी महासभा मध्यप्रदेश के प्रांतीय संगठन द्वारा सामाजिक हित में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठकशनिवार को...
सीरवी समाज नवयुवक मंडल परगना समिति बिलाड़ा का प्रतिभावान समारोह एवम अधिवेशन रविवार 26 दिसम्बर को

सीरवी समाज नवयुवक मंडल परगना समिति बिलाड़ा का प्रतिभावान समारोह एवम अधिवेशन रविवार 26...

बिलाड़ा। श्री आईजी महिला महाविद्यालय, अजमेर रोड़, बिलाड़ा में सीरवी नवयुवक मंडल परगना समिति द्वारा बिलाड़ा में प्रतिभा सम्मान समारोह होने जा रहा है।...

स्पेसएक्स चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन रवाना हुआ

केप केनवरल(अमेरिका)। स्पेसएक्स नासा के चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर बुधवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए रवाना हुआ। उल्लेखनीय है कि स्पेसएक्स ने...
चन्द्रयान 3 की सफलता पर सीरवी समाज बलेपेट में गूंजे देशभक्ति के नारे

चन्द्रयान 3 की सफलता पर सीरवी समाज बलेपेट में गूंजे देशभक्ति के नारे

बेंगलूरु| सीरवी समाज ट्रस्ट कर्नाटक बलेपेट वडेर भवन आध्यात्मिक प्रवचन के दौरान इसरो के चंद्रमा मिशन चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग सफलता के उपलक्ष्य...

सीरवी नवयुवक मंडल परगना समिति बिलाड़ा टीम को सीरवी समाज परगना समिति बिलाड़ा बेंगलूरु...

बिलाड़ा/बेंगलूरु। सीरवी नवयुवक मंडल परगना समिति बिलाड़ा, जिसका बिलाड़ा क्षेत्र में सामाजिक सरोकार कार्यो में अग्रणी स्थान रहा है, संगठन की समाज मे शिक्षा,...
आईमाता भैल रथ का गुडा सुरसिंह गांव में ग्रामीणों ने किया बधावा

आईमाता भैल रथ का गुडा सुरसिंह गांव में ग्रामीणों ने किया बधावा

पाली : जति भगा बाबा जी पंवार बगड़ी वालों के बाद आई पंथ में जति मोती बाबा जी का बड़ा नाम रहा है जो...

उत्तरप्रदेश में आश्चर्यजनक चुनाव परिणाम आएंगे : कमलनाथ

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को कहा कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के शानदार प्रयासों एवं भाजपा...

मान्यवर ब्रांड की मालिक वेदांत फैशन का आईपीओ चार फरवरी को खुलेगा

नयी दिल्ली। पारंपरिक परिधान के ब्रांड मान्यवर की मालिक वेदांत फैशन लिमिटेड का आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक पेशकश) चार फरवरी को खुलेगा। रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी)...

महान व्यक्तित्वों के योगदान को मिटाने का प्रयास हुआ : मोदी

नयी दिल्ली। कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि आजादी के बाद...

इस तरह की और खबरें
इस तरह की और खबरें

कपिल शर्मा का नेटफ्लिक्स कॉमेडी स्पेशल 28 जनवरी से

मुंबई। लोकप्रिय हास्य कलाकार और टीवी शो होस्ट कपिल...

बचपन में एक युवा ने गलत तरीके से छुआ था : कंगना रनौत

मुंबई। बाल शोषण और यौन दुर्व्यवहार का जिक्र करते...

धनुष-ऐश्‍वर्या रजनीकांत अलग राह पर

चेन्नई। सेलिब्रिटी जोड़ी धनुष और ऐश्‍वर्या रजनीकांत ने 18...

ऋतिक रौशन को लेकर एक्शन थ्रिल्म बनायेंगे करण जौहर!

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर, माचो मैन ऋतिक रौशन...

टिप्स और सारेगामा म्यूजिक के लिए अलबम करेंगी अक्षरा सिंह

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री-सिंगर अक्षरा सिंह टिप्स...

‘पुष्पा’ के बाद अल्लू अर्जुन की ‘आला वैकुंठपुर्रामूलू’ भी हिंदी में होगी रिलीज

मुंबई। दक्षिण भारतीय सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर तेलुगु...

विक्रम वेधा में तीन लुक में नजर आएंगे ऋतिक रौशन

मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो ऋतिक रौशन अपनी आने...