तनाव के बावजूद कैसे बने रहें जवान और ऊर्जावान

Date:

थोड़ा तनाव आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा हो सकता है, लेकिन बहुत अधिक तनाव से घबराहट, अवसाद और स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं, इसलिए यदि आप जल्दी बुढ़े नहीं होना चाहते हैं, तो तनाव का प्रबंधन सीखना महत्वपूर्ण है।

अध्ययनों में दिखाया गया है कि जो लोग अपने तनाव का प्रबंधन नहीं कर पाते हैं, उनकी समय से पूर्व मौत का खतरा 43 प्रतिशत बढ़ जाता है। इसका कारण डीएनए पर तनाव के कारण पड़ने वाला प्रभाव हो सकता है।

डीएनए (लाल रक्त कोशिकाओं को छोड़कर) लगभग हर कोशिका में पाया जाता है। आपकी कोशिकाएं लगातार अपनी प्रतियां बनाती है और कभी-कभी इस प्रक्रिया के दौरान गलतियां भी हो जाती हैं, खासकर डीएनए के स्तर पर। इन गलतियों के कारण डीएनए में बदलाव होते हैं, जिसके चलते कोशिका कैंसरजनक बन जाती है। कोशिकाओं में इन गलतियों से बचने के लिए डीएनए के अंत पर सुरक्षात्मक टोपियां लगी होती हैं, जिन्हें टेलोमेयर कहा जाता है।

तनाव प्रबंधन हमारे नियंत्रण से परे नहीं है।

- Advertisement -

धूम्रपान, अत्यधिक शराब पीना, अधिक वजन होना और तनाव के कारण टेलोमेयर को नुकसान पहुंचता है। व्यक्ति जब अत्यधिक तनाव में होता है, तो टेलोमेरेज अच्छे से काम नहीं कर पाते और इसके कारण वह समय से पहले बुढ़े लगने लगता है। टेलोमेरेज मानव कोशिकाओं का एक अनिवार्य हिस्सा हैं जो हमारी कोशिकाओं की आयु को प्रभावित करते हैं।

जीवनशैली में सुधार करके और खान-पान की अच्छी आदतों से इस प्रक्रिया को पलटा जा सकता है। इसके अलावा कड़ा व्यायाम करने जैसी शारीरिक गतिविधियों से भी टेलोमेरेज गतिविधि बढ़ सकती है, यानी स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी की जा सकती है। तनाव का प्रबंधन करके भी स्वयं को अधिक समय तक जवान रखा जा सकता है।

जैसा कि हमने पहले भी जिक्र किया है, तनाव हमेशा बुरा नहीं होता। मनोविज्ञान के अनुसार सकारात्मक तनाव और नकारात्मक तनाव में अंतर है। सकारात्मक तनाव काम, खेलों और संबंधों में सफल होने के लिए आवश्यक है। जब तनाव इतना अधिक बढ़ जाता है कि उसका प्रबंधन मुश्किल हो जाता है, तो उसे नकारात्मक तनाव कहते है और यह आपकी कोशिकाओं को बुजुर्ग बनाने की प्रक्रिया तेज कर सकता है।

इसलिए स्वयं को हर प्रकार के तनाव से बचाने की आवश्यकता नहीं है। केवल नकारात्मक तनाव को दूर रखने की जरूरत है।

- Advertisement -

समस्या का समाधान करने, सामाजिक सहयोग लेने और तनाव से निपटने की प्रभावी रणनीतियां अपनाने के अलावा सचेत रहना भी तनाव के प्रबंधन में मददगार हो सकता है। इसके अलावा, किताब पढ़कर, संगीत सुनकर या कम्प्यूटर पर गेम खेलने समेत सकारात्मक भावनाएं पैदा करने वाली गतिविधियों से तनाव कम किया जा सकता है।

यदि अपनी जीवनशैली में बदलाव करके तनाव से निपटने में मदद मिल सकती है, तो आप इन बदलावों को जरूर अपनाना चाहेंगे और इससे आपकी आयु बढ़ सकती है।

जोलंता बुर्के और पेड्रियाक जे डुने, आरसीएसआई यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिसिन एंड हेल्थ साइंसेज

[tnp_form id="1"]

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

एक नजर इन पर भी...

तीन आंखों के साथ जन्मी बछिया, लोग कर रहे पूजा

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में तीन आंख और चार नासिका छिद्र के साथ जन्मी बछिया को देखने लोगों का तांता लगा हुआ है।...
चन्द्रयान 3 की सफलता पर सीरवी समाज बलेपेट में गूंजे देशभक्ति के नारे

चन्द्रयान 3 की सफलता पर सीरवी समाज बलेपेट में गूंजे देशभक्ति के नारे

बेंगलूरु| सीरवी समाज ट्रस्ट कर्नाटक बलेपेट वडेर भवन आध्यात्मिक प्रवचन के दौरान इसरो के चंद्रमा मिशन चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग सफलता के उपलक्ष्य...

शिक्षा से व्यक्ति का जीवन सहज और सुगम होता है : जोशी

जयपुर। राजस्थान के जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी ने कहा है कि शिक्षा से व्यक्ति का जीवन सहज और सुगम होता है, ऐसे में...
स्थानीय सीरवी समाज कर्नाटक ट्रस्ट बलेपेट वडेर के तत्वावधान में चातुर्मास विराजित संत रामप्रकाशजी महाराज ने कहा कि हर मानव के जीवन में दुख है| दुख का कारण हमारी नादानी, नासमझ, अविवेक है|

नादानी, नासमझ, अविवेक ही दुख के कारण हैं : संत रामप्रकाशजी महाराज

बेंगलूरु| स्थानीय सीरवी समाज कर्नाटक ट्रस्ट बलेपेट वडेर के तत्वावधान में चातुर्मास विराजित संत रामप्रकाशजी महाराज ने कहा कि हर मानव के जीवन में...
सीरवी समाज उदयपुर की छात्रावास का निर्माण कार्य संबंधित बैठक संपन्न

सीरवी समाज उदयपुर की छात्रावास का निर्माण कार्य संबंधित बैठक संपन्न

आप सभी समाज बन्धुओं को बहुत ही हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि उदयपुर सिरवी छात्रावास हेतु खरीदी गई जमीन का भू...

होसुर में सोजत की विधायक शोभा चौहान का हुआ सम्मान

होसुर। यहां सीरवी समाज बडेर में सोजत के विधायक शोभा चौहान का समाज के सभी सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। विधायक शोभा चौहान ने...
18 होनहार विद्यार्थियों को श्री जगदीश जी सिंदड़ा ने दी छात्रवृत्ति

18 होनहार विद्यार्थियों को श्री जगदीश जी सिंदड़ा ने दी छात्रवृत्ति

पाली। राष्ट्रीय सीरवी किसान सेवा समिति के महासचिव श्री जगदीश जी सिंदड़ा आप गौपुत्र, समाज सेवा, सदैव मिलनसार, सरल स्वभाव के धनी, शिक्षा प्रेमी...

ट्रॉफी फाइटर टीम बनीं केसीपीएल प्रीमियर लीग चैम्पियन

बेंगलूरु। स्थानीय कर्नाटक सीरवी समाज टूर्नामेंट केसीपीएल प्रीमियर लीग का आयोजन बुधवार को होसूर रोड़ स्थित बीके मैदान पर हुआ, जिसमें कुल 12 टीमों...
समाज की दो होनहार प्रतिभाओ को नए वर्ष के उपलक्ष्य में मुलेवा परिवार ने 21000/ रुपये कि राशि दी पारितोषिक

समाज की दो होनहार प्रतिभाओ को नए वर्ष के उपलक्ष्य में मुलेवा परिवार ने...

पाली। 22 मार्च 2023 को बगड़ी नगर गांव के दानवीर भामाशाह, सरल स्वभाव के धनी, मिलनसार, हँसमुख, समाज सेवी, गौभक्त, सदैव समाज जनहित कारी...

महिला पर यौन संबंध के लिए दबाव बनाने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई। खुद को कथित तौर पर ‘कास्टिंग डायरेक्टर’ बताते हुए एक महिला को वेब सीरीज में काम दिलाने का वादा कर यौन संबंध बनाने...

इस तरह की और खबरें
इस तरह की और खबरें

डार्क सर्कल कैसे हटाएं (Dark Circle Kaise Hataye)

डार्क सर्कल कैसे हटाएं (Dark circle kaise hataye), यह...

एक साल शिक्षा के नाम अभियान के लिए अपील

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में, सीरवी समाज भवन मय छात्रावास...

जल्दी से जल्दी वजन कम करने के तरीके | Weight loss tips in hindi

आज के समय में मोटापा कई बीमारियों का मुख्य...

वीवो की जगह टाटा समूह आईपीएल का प्रायोजक होगा

नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े व्यवसाय समूह में...

ओमिक्रोन के लक्षण क्या हैं?

लगभग दो वर्षों से, जनता के लाखों सदस्य जोए...