अपार्टमेंट की तुलना में रिहायशी जमीन में निवेश पर मिलता है ऊंचा ‘रिटर्न’ : रिपोर्ट

Date:

नई दिल्ली। निवेश के लिहाज से रिहायशी भूखंड अब भी अपार्टमेंट खरीदने से बेहतर है। यह बात देश के आठ बड़े शहरों में वर्ष 2015 से आवासीय भूखंड की कीमतों में वृद्धि से पता चलती है। एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

मकान, जमीन आदि के बारे में जानकारी देने वाली हाउसिंग डॉटकॉम के अनुसार, रिहायशी भूखंडों की कीमतों में 2015 से सालाना औसतन सात प्रतिशत की दर से वृद्धि हुई है, जबकि इस अवधि के दौरान अपार्टमेंट में सालाना दो प्रतिशत की ही वृद्धि हुई है।

आरईए इंडिया के स्वामित्व वाली इकाई हाउसिंग डॉटकॉम ने एक बयान में कहा, ‘‘देश में रिहायशी भूखंड अपार्टमेंट खरीदने से बेहतर है। भूखंडों से रिटर्न 2015 से अपार्टमेंट के मुकाबले अधिक है।’’

इसमें जिन आठ शहरों को शामिल किया गया है, वे हैं …राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता और अहमदाबाद।

- Advertisement -

हाउसिंग डॉटकॉम, मकान डॉटकॉम एवं प्रॉपटाइगर डॉटकॉम के समूह मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ध्रुव अग्रवाल ने कहा, ‘‘रिहायशी भूखंड से निवेश पर ज्यादा रिटर्न मिला है। इसका एक कारण बड़े शहरों में बड़े भूखंडों की कमी से जमीन की सीमित आपूर्ति हो सकती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के दौरान जमीन और स्वतंत्र मंजिल (इंडिपेंडेंट फ्लोर) पर बने मकानों की मांग में जोरदार इजाफा हुआ है। कंपनियां बड़े शहरों के बाहरी क्षेत्रों में इस तरह की परियोजनाओं को शुरू कर इस मांग में आई वृद्धि को पूरा करने की कोशिश कर रही हैं।’’

हाउसिंग डॉटकॉम ने यह भी कहा कि उक्त आठ शहरों में लोग भूखंड के बजाय अपार्टमेंट खरीदने को तरजीह दे रहे हैं। फ्लैट पसंद करने के पीछे सुरक्षा और वैकल्पिक बिजली की बेहतर व्यवस्था, कार पार्किंग, क्लब, जिम, स्विमिंग पूल तथा गार्डन एरिया सहित अन्य सुविधाएं प्रमुख कारण हैं।

हाउसिंग डॉटकॉम की शोध प्रमुख अंकिता सूद ने कहा, ‘‘गुरुग्राम के प्रमुख इलाकों और दक्षिण भारत के प्रमुख बड़े शहरों हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई में विशेष रूप से 2018 के बाद आवासीय जमीन की कीमतों में दहाई अंक में वृद्धि हुई है। इन शहरों में जमीन की कीमतें 13-21 प्रतिशत की दर में बढ़ी हैं, वहीं पिछले तीन साल में अपार्टमेंट की कीमतों में वृद्धि 2-6 प्रतिशत के दायरे में बनी हुई हैं।’’

[tnp_form id="1"]

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

एक नजर इन पर भी...

भारत-कंबोडिया द्विपक्षीय व्यापार को और बढ़ाने की जरूरतः ओम बिरला

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारत और कंबोडिया के बीच व्यापारिक सहयोग के नए क्षेत्रों को तलाशने की जरूरत को रेखांकित करते...

हर हफ्ते पौधों पर आधारित चार खाद्य पदार्थ खाएं, सेहत अच्छी रहेगी

पोषण और आहार विज्ञान में एक पुरस्कार विजेता प्रोफेसर होने के नाते लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं - आप क्या खाते हैं? पौधे आधारित खाद्य...

कानपुर की त्रिमूर्ति फ्रेगरेंस के यहां 150 करोड़ की नकदी बरामद

नयी दिल्ली। पान मसाला और तंबाकू उत्पाद बनाने वाली कानपुर की कंपनी त्रिमूर्ति फ्रेगरेंस प्राइवेट लिमिटेड ने यहां वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) सतर्कता महानिदेशालय...
PIYUS JAIN

कानपुर का इत्र कारोबारी पीयूष जैन गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में त्रिमूर्ति फ्रेगरेंस प्राइवेट लिमिटेड के मालिक पीयूष जैन को रविवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वस्तु एवं...
तमिलनाडु सैणचा परिवार का स्नेह मिलन का हुआ आयोजन

तमिलनाडु सैणचा परिवार का स्नेह मिलन का हुआ आयोजन

चेन्नई/सीरवी न्यूज़। सेंणचा परिवार तमिलनाडु का होली स्नेह मिलन का आयोजन रविवार को सीरवी समाज पोरूर बडेर के परिसर में किया गया। सभा का...
Ghar baithe paise kaise kamaye

Ghar baithe paise kaise kamaye बिना निवेश के रोज घर बैठे 1000 रुपए कमाए

आज हर कोई चाहता है पैसे कमाना। इसीलिए लोग Google में हर रोज ये search करते रहते है के, “Internet Se Paise Kaise Kamaye“,...
Sun Screen Beah

समुद्र तट पर सनस्क्रीन लगाकर रेत पर लेटना ओर आइसक्रीम खाना भी विज्ञान का...

केनसिंगटन (ऑस्ट्रेलिया)। आह, गर्मी में समुद्र तट का मजा! आपके चेहरे पर सूरज, आपके पैर की उंगलियों के बीच में रेत, आपके हाथ में...
स्थानीय सीरवी समाज कर्नाटक ट्रस्ट बलेपेट वडेर के तत्वावधान में चातुर्मास विराजित संत रामप्रकाशजी महाराज ने कहा कि हर मानव के जीवन में दुख है| दुख का कारण हमारी नादानी, नासमझ, अविवेक है|

नादानी, नासमझ, अविवेक ही दुख के कारण हैं : संत रामप्रकाशजी महाराज

बेंगलूरु| स्थानीय सीरवी समाज कर्नाटक ट्रस्ट बलेपेट वडेर के तत्वावधान में चातुर्मास विराजित संत रामप्रकाशजी महाराज ने कहा कि हर मानव के जीवन में...
सीरवी समाज चेरिटेबल ट्रस्ट कुशालपुरा के द्वारा आयोजित चतुर्थ अखिल भारतीय खेल महाकुंभ की शानदार सफलता

सीरवी समाज चेरिटेबल ट्रस्ट कुशालपुरा के द्वारा आयोजित चतुर्थ अखिल भारतीय खेल महाकुंभ की...

कुशालपुरा। सीरवी चेरिटेबल ट्रस्ट कुशालपुरा द्वारा आयोजित चौथे अखिल भारतीय खेल महाकुंभ का चौथा संस्करण 25 दिसम्बर से 29 दिसम्बर 2023 को कुशालपुरा गाँव...

लक्ष्य ने सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट से नाम वापिस लिया

नयी दिल्ली। इंडिया ओपन चैम्पियन लक्ष्य सेन ने सोमवार को थकान के कारण सैयद मोदी इंटरनेशनल सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट से नाम वापिस ले...

इस तरह की और खबरें
इस तरह की और खबरें

एक साल शिक्षा के नाम अभियान के लिए अपील

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में, सीरवी समाज भवन मय छात्रावास...

ओमिक्रोन के लक्षण क्या हैं?

लगभग दो वर्षों से, जनता के लाखों सदस्य जोए...

21 अप्रैल से फिर शुरू होगी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा...

कहां और कैसे आप कोविड संक्रमण की पकड़ में आ सकते हैं

महामारी को अस्तित्व में आए दो साल हो चुके...

राजनीतिक मतभेद इतना कैसा कि प्रधानमंत्री मोदी की जान से खेल जाए कांग्रेस : शिवराज

भोपाल/वार्ता। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस...

गोरखपुर शहर: वीर बहादुर सिंह के निधन से खाली हुई जगह की भरपाई कर रहे हैं योगी

गोरखपुर (उप्र)। उत्‍तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने से पहले...

तनाव के बावजूद कैसे बने रहें जवान और ऊर्जावान

थोड़ा तनाव आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए...