चीन की जनसंख्या में 2021 में पांच लाख से भी कम बढ़ी : जन्म दर लगातार पांचवे साल घटी

Date:

बीजिंग। चीन की जनसंख्या पिछले साल के अंत तक 1.4126 अरब रही यानी कुल आबादी में पांच लाख से भी कम की वृद्धि हुई क्योंकि जन्म दर लगातार पांचवें साल घटी। ये आंकड़े विश्व की सबसे ज्यादा आबादी वाले देश के ऊपर मंडराते जनसांख्यिकी खतरे और उसके चलते होने वाले आर्थिक खतरे को लेकर भय पैदा करते हैं।

राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीएस) ने कहा कि 2021 के अंत तक, चीन के मुख्य भूभाग में आबादी 2020 की 1.4120 अरब से बढ़कर 1.4126 अरब रही।

एनबीएस के आंकड़ों के मुताबिक चीन की जनसंख्या 2020 की तुलना में एक साल में 4,80,000 बढ़ी।

हांगकांग से संचालित ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने खबर दी है कि 2021 में 1.06 करोड़ बच्चों ने जन्म लिया जो 2020 के 1.20 करोड़ के मुकाबले कम था।

- Advertisement -

इस महीने की शुरुआत में, हेनान प्रांत ने सूचना दी कि वहां नवजात शिशुओं की संख्या 2020 में गिरकर 9,20,000 रही जो 2019 की तुलना में 23.3 प्रतिशत की गिरावट थी। वहां जन्म दर प्रति 1,000 लोगों पर घटकर 9.24 रह गई थी। हेनान चीन का तीसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला प्रशासनिक क्षेत्र है।

अखबार ने खबर दी है कि विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि चीन में जल्द ही जनसांख्यिकी मोड़ आ सकता है जो इसकी बढ़ती आर्थिक वृद्धि के लिए खतरा साबित हो सकता है।

ऐसी स्थिति में, कार्यबल में लोगों और आश्रित व्यक्तियों (पेंशन और अन्य लाभों के साथ सेवानिवृत्त) के अनुपात पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, जिससे अर्थव्यवस्था पर दबाव पड़ सकता है।

चीनी प्रांतों ने जन्म दर में भारी गिरावट को रोकने के मकसद से दंपतियों को तीन बच्चे पैदा करने के प्रति प्रेरित करने के लिए कई सहायक उपायों की घोषणा करना शुरू कर दिया है।

- Advertisement -

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने इससे पहले खबर दी थी कि बीजिंग, सिचुआन और जियांगशी प्रांतों ने कई सहायक उपाय शुरू किए जिनमें माता-पिता को अधिक छुट्टी देना, मातृत्व अवकाश, विवाह के लिए छुट्टी और पितृत्व अवकाश बढ़ाना शामिल है।

चीन ने 2016 में सभी दंपतियों को दो बच्चे पैदा करने की अनुमति दे दी थी। इसने दशकों पुरानी एक बच्चे की नीति को खत्म कर दिया, जिसे नीति निर्माता वर्तमान जनसांख्यिकीय संकट के लिए दोषी मानते हैं।

[tnp_form id="1"]

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

एक नजर इन पर भी...

CRPF Recruitment 2023 | सीआरपीएफ भर्ती 2023, 9212 पदों के लिए कांस्टेबल अधिसूचना जारी

CRPF Recruitment 2023 | सीआरपीएफ भर्ती 2023, 9212 पदों के लिए कांस्टेबल अधिसूचना जारी

CRPF Recruitment 2023: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने 15 मार्च को 9212 नई रिक्तियों को भरने के लिए सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2023 अधिसूचना...

पुलिस अपना काम बिना किसी दबाव के निष्पक्षता और सकारात्मक सोच के साथ करे...

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस का प्रयास हो कि किसी भी अपराध में कम से कम समय में गहनता से तफ्तीश...

प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को देसी गाय रखने पर मप्र सरकार देगी 900...

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को देसी गाय रखने के लिए प्रदेश सरकार 900...

इशांत को सिराज से मिलेगी कड़ी चुनौती

सेंचुरियन। सेंचुरियन में दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ रविवार से होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए भारतीय एकादश में लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल, विराट...

रूस ने यूक्रेन के पूर्वी हिस्से पर हमले तेज़ किए

कीव। यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल से हजारों लोगों को निकालने की उम्मीद जगने के बीच रूस ने इस पूर्वी औद्योगिक केंद्र पर नियंत्रण...
शिक्षा के क्षेत्र में विदेशों में धाक जमा रही है सीरवी समाज की प्रतिभाएं

शिक्षा के क्षेत्र में विदेशों में धाक जमा रही है सीरवी समाज की प्रतिभाएं

समाज की प्रतिभाएं शिक्षा के क्षेत्र में विदेशों में धाक जमा रही है, यह समाज के लिए बहुत ही गर्व की बात है!उदयपुर/सीरवी न्यूज़।...

ओमिक्रान के बढ़ते मामलों के बीच कब लगवाएं वैक्सीन या बूस्टर

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट के इर्द गिर्द के इलाकों में ओमिक्रोन के मामले बढ़ते ही, कई लोगों ने टीकाकरण के लिए बुकिंग फिर...
श्री आईजी फिल्म का सीरवी समाज सैलीयुर वडेर में प्रसारण

श्री आईजी फिल्म का सीरवी समाज सैलीयुर वडेर में प्रसारण

चेन्नई। सीरवी समाज सैलीयुर आईमाता वडेर प्रांगण में श्री आईजी नामक राजस्थानी फिल्म का प्रसारण किया गया। फिल्म प्रसारण को देखने के लिए समाज...

कहां और कैसे आप कोविड संक्रमण की पकड़ में आ सकते हैं

महामारी को अस्तित्व में आए दो साल हो चुके हैं और हम में से अधिकांश लोग इससे तंग आ चुके हैं। कोविड मामलों की...
बिलाड़ा में सड़क सुरक्षा सप्ताह का सीरवी नवयुवक मंडल बिलाड़ा के तत्वावधान में आगाज

बिलाड़ा में सड़क सुरक्षा सप्ताह का सीरवी नवयुवक मंडल बिलाड़ा के तत्वावधान में आगाज

बिलाड़ा/सीरवी न्यूज़। सीरवी नवयुवक मंडल बिलाड़ा के तत्वावधान में शिक्षाविद श्री दलपत सिंह हांबड़ व श्री जगदीश हांबड़ की प्रेरणा और भामाशाह शेषाराम जी...

इस तरह की और खबरें
इस तरह की और खबरें

चीन में कैंटिन में विस्फोट में 16 की मौत, 10 घायल

चोंग्किंग (चीन)। दक्षिण-पश्चिम चीन के चोंग्किंग नगर पालिका के...