चतुर्थ अखिल भारतीय सीरवी समाज महासभा खेल महाकुंभ का हुआ आगाज

Date:

सोजत/गांव अटबड़ा। चतुर्थ अखिल भारतीय सीरवी समाज महासभा खेल महाकुंभ का आगाज गांव अटबड़ा से, 29 जुलाई 2023 शनिवार को धर्मगुरु दिवान साहब माधव सिंह जी के सानिध्य में, व समाज की सभी परगना समितियों के पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमियों द्वारा आयोजित एक समारोह में मशाल रैली द्वारा (आने वाली 26 दिसंबर से 30 दिसंबर 2023 के बीच आयोजित होने वाले खेलकूद महाकुंभ का आगाज) किया गया।

मशाल रैली गांव अटबड़ा से शुरुवात होकर गांव कुशालपुरा तक निकाली गई। यह खेलकूद महाकुंभ रायपुर तहसील के कुशालपुरा गांव में तय हुआ। जिसमें सैकड़ों खेल प्रेमियों ने भाग लिया।

खेल महाकुंभ की मशाल का प्रज्वल्लन

अखिल भारतीय सीरवी समाज महासभा खेल महाकुंभ का हुआ आगाज

इससे पूर्व अटबड़ा में आयोजित एक समारोह में दीवान माधव सिंह जी की उपस्थिति में, सीरवी खेल महासभा के खेलसचिव श्री अगराराम जी चोयल सीरवी और उनकी कार्यकारिणी तथा सीरवी नवयुवक मंडल परगना समिति सोजत व नवयुवक मंडल अटबडा द्वारा सीरवी चैरिटेबल ट्रस्ट कुशालपुरा के अध्यक्ष श्री उमारामजी, सचिव श्री धर्मीचंदजी, कोषाध्यक्ष श्री तरुण जी, श्री बुधाराम जी, श्री नारायण जी, मदनलाल जी आदि गणमान्य नागरिक व सीरवी नवयुवक मंडल परगना समिति रायपुर व कुशालपुरा सरपंच श्री अशोक जी सीरवी को झंडा सुपुर्द किया गया और मशाल प्रज्वलित कर खेल प्रेमियों को सौंपी गई।

- Advertisement -

खेल प्रेमी समाज बंधुओं द्वारा ढोल नगाड़े के साथ स्वागत

अखिल भारतीय सीरवी समाज महासभा खेल महाकुंभ का हुआ आगाज

खेल प्रेमी बड़े उत्साह के साथ एक रैली द्वारा कुशालपुरा तक धूमधाम से इस मशाल को लेकर गए और कुशालपुरा गांव में समाजी लोगों ने ढोल धमाके, मंगल गीत गाकर, बधावना किया। बच्चों ने परेड कर मशाल को सलामी दी व विधिवत रूप से इस मशाल को मंदिर तक लाया गया।

कुशालपुरा में भी एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें श्री दीवान माधव सिंहजी, एसडीएम श्री सुरेश कुमारजी, खेल सचिव अगराराम जी, सरपंच अशोक जी सीरवी, पीटीआई सुरेंद्र सिंह जी ने खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमी समाजबंधुओं को संबोधित किया और खेलों को सफल बनाने का आह्वान किया।

एक नजर इस पर भी : आँचल पंवार एवं प्रतिज्ञा काग बनी बास्केटबॉल की चैंपियंस

- Advertisement -

एसडीएम सुरेश जी ने संबोधित करते हुए भी कहा कि इस खेल महाकुंभ में महिला/पुरुष प्रतियोगी बड़ी संख्या में खेलने आएंगे, इसके लिए प्रसासन की ओर से बेहतर सुरक्षा व्यवस्था का आश्वासन देता हूँ।

खेल सचिव अगराराम जी ने खेल मैदानों का निरीक्षण भी किया। उसके बाद खेल महासभा की एक बैठक भी आयोजित की गई। जिसमें आगामी खेलों से संबंधित रणनीति तैयार की गई।

दीवान साहब द्वारा खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा

अखिल भारतीय सीरवी समाज महासभा खेल महाकुंभ का हुआ आगाज

अटबड़ा में दीवान साहब द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा की गई। जो गांव पाटवा में बनाया जाएगा।

- Advertisement -

कुशालपुरा और अटबड़ा दोनों जगह पर मेहमानो और खिलाड़ियों के लिए स्वरुचि भोज की व्यवस्था की गई।

इस मशाल रैली और महाकुंभ के झंडे सुपुर्दगी कार्यक्रम में कई लोगों ने भाग लिया। जिसमें मुख्य रुप से भंवरलालजी सेणचा, मोहनलाल जी अध्यापक, चेनारामजी पालावत, प्रेम सिंहजी बर्फा, मनोहर सिंह जी पालावत, देवी सिंहजी राठौड़, अशोक जी परिहार, चंद्र सिंहजी राठौड़, धनारामजी राठौड़, चिमन सिंहजी पवार, जितेंद्र सिंह जी राठौड़, गोविंद पवार जी, लोकेश चौधरी, नवयुवक मंडल अध्यक्ष अटबडा बाबूलालजी, राजूरामजी, किशन जी, दिलीप जी, महेंद्र जी भजन कलाकार, गणपतजी,अतूलजी, हनुमान जी राठौड़, अटबडा गांव के कोटवाल ओम जी, जमादार मोहनलाल जी, पंचगण नवयुवक मंडल टीम और खेल प्रेमी तथा महिलाएं, कुशालपुरा गांव के कोटवाल जमादार, पंचगण नवयुवक मंडल सदस्य आदि लोग उपस्थित रहे। इसमें बिलाड़ा नवयुवक मंडल की टीम की भी उपस्थित रही।

इस खेल महाकुंभ का आयोजन सीरवी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट कुशालपुरा रायपुर के द्वारा अखिल भारतीय सीरवी खेल महासभा के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है ।

समाचार प्रेषक :
दुर्गाराम पंवार

[tnp_form id="1"]

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

एक नजर इन पर भी...

नेरकुन्ड्रम में आईपंथ के धर्मगुरु का स्वागत

चेन्नई। चेन्नई में सीरवी समाज ट्रस्ट नेरकुन्ड्रम के तत्वावधान में मेट्टुकुप्पम स्थित आईमाता मंदिर परिसर में सीरवी समाज के धर्मगुरु माधोसिंह दीवान का स्वागत...

बूंदी में युवक की हत्या, आठ संदिग्ध हिरासत में

कोटा। राजस्थान में बूंदी जिले के दबलाना थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आठ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत...
अखिल भारतीय सिर्वी महासभा मध्यप्रदेश केन्द्रीय समिति सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

अखिल भारतीय सिर्वी महासभा मध्यप्रदेश केन्द्रीय समिति सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

मनावर/मध्यप्रदेश। अखिल भारतीय सिर्वी महासभा मध्यप्रदेश की केन्द्रीय समिति के सदस्यो की महत्वपूर्ण बैठक 22 अगस्त 2023 मंगलवार को मनावर में VIP निवास पर...

एक साल शिक्षा के नाम अभियान के लिए अपील

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में, सीरवी समाज भवन मय छात्रावास की स्थापना को लेकर एक साल शिक्षा के नाम अभियान का शुभारंभ दि. 02.04.2022 को...

स्कोडा ने नई कोडिएक उतारी, कीमत 34.99 लाख रुपये से शुरू

नई दिल्ली। वाहन विनिर्माता कंपनी स्कोडा ने सोमवार को अपनी प्रीमियम श्रेणी की एसयूवी कोडिएक का नया संस्करण घरेलू बाजार में उतार दिया। दिल्ली...
सीरवी समाज नवयुवक मंडल परगना समिति बिलाड़ा का प्रतिभावान समारोह एवम अधिवेशन रविवार 26 दिसम्बर को

सीरवी समाज नवयुवक मंडल परगना समिति बिलाड़ा का प्रतिभावान समारोह एवम अधिवेशन रविवार 26...

बिलाड़ा। श्री आईजी महिला महाविद्यालय, अजमेर रोड़, बिलाड़ा में सीरवी नवयुवक मंडल परगना समिति द्वारा बिलाड़ा में प्रतिभा सम्मान समारोह होने जा रहा है।...

हर फिल्म से कुछ नया सीख रही हूं : दीपिका पादुकोण

नयी दिल्ली। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के हिंदी सिनेमा जगत में 15 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन उनका मानना है कि वह अब भी...
सीरवी समाज चेरिटेबल ट्रस्ट कुशालपुरा के द्वारा आयोजित चतुर्थ अखिल भारतीय खेल महाकुंभ की शानदार सफलता

सीरवी समाज चेरिटेबल ट्रस्ट कुशालपुरा के द्वारा आयोजित चतुर्थ अखिल भारतीय खेल महाकुंभ की...

कुशालपुरा। सीरवी चेरिटेबल ट्रस्ट कुशालपुरा द्वारा आयोजित चौथे अखिल भारतीय खेल महाकुंभ का चौथा संस्करण 25 दिसम्बर से 29 दिसम्बर 2023 को कुशालपुरा गाँव...
एक शाम महादेव व माताजी के नाम भजन संध्या सम्पन्न

एक शाम महादेव व माताजी के नाम भजन संध्या सम्पन्न

बेंगलूरु| शहर के सीरवी सेवा संघ ट्रस्ट अड़कमारनहल्ली में श्रावण मास में महादेवजी के नाम रात्रि जागरण का आयोजन किया गया| जागरण का...

राहुल ने सत्य कहा कि केन्द्र सरकार का राज्यों से संवाद में विश्वास नहीं...

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आज लोकसभा में दिए भाषण की प्रशंसा करते हुए कहा है कि...

इस तरह की और खबरें
इस तरह की और खबरें

जगदीश सीरवी द्वारा समाज के बच्चों के लिए आर्थिक योगदान

कोयम्बटूर। राष्ट्रीय सीरवी किसान सेवा समिति के महासचिव एवं...

सीरवी छात्रावास दिल्ली के सहयोग के लिए बैठक

चेन्नई। यहां तंडियारपेट में आईमाता मंदिर के सभा भवन...

श्री आईजी फिल्म का सीरवी समाज बलेपेट भवन में किया प्रदर्शन

बेंगलुरू। सीरवी समाज कर्नाटक ट्रस्ट बलेपेट समाज भवन में रविवार...

सीरवी समाज महालक्ष्मी लेआउट ट्रस्ट की नवीन कार्यकारिणी का गठन

बेंगलूरु | यहां महालक्ष्मी लेआउट के सीरवी समाज वडेण...