क्रिकेटर उषा परिहारिया का शमशाबाद में किया सम्मान

Date:

हैदराबाद। सीरवी समाज की होनहार प्रतिभा और समाज की प्रथम महिला क्रिकेटर, पाली जिले की सोजत तहसील के बिलावास गांव की सुश्री उषा परिहारिया सीरवी के, शमशाबाद आगमन पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। आपने सीरवी समाज की पहली महिला क्रिकेटर के रूप में पाली जिले व पूरे भारत वर्ष में, अपना और सीरवी समाज का नाम रोशन किया है। हमें गर्व है हमारे समाज की ऐसी होनहार प्रतिभा पर, जिसने अपनी कड़ी मेहनत, लग्न और परीश्रम से समाज को गौरवांवित किया।

उषा परिहारिया का जोरदार स्वागत

अखिल भारतीय सीरवी महासभा तेलंगाना के अध्यक्ष हरजीराम काग के नेतृत्व में सम्पूर्ण कार्यक्रम को संम्पन्न करवाया गया। जिसमे सभी सम्मानित सदस्यों द्वारा बेटी का जोरदार स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय सीरवी महासभा के सचिव सोहनलाल हाम्मड़, शमशाबाद बडेर के अध्यक्ष आसाराम गेहलोत, सचिव भूराराम परिहार, उपाध्यक्ष मलाराम पंवार, कोषाध्यक्ष हरिराम परिहरिया, खेल मंत्री प्रवीण कुमार पंवार, मीडिया प्रभारी भीकाराम काग, सलाहकार चेलाराम काग, कार्यकारणी सदस्य रमेश चोयल, अखिल भारतीय सीरवी महासभा महिला सचिव व पंचायत समिति सदस्य देवली रायपुर से श्रीमती गौरी देवी काग, नारसिंगी बडेर के सचिव श्री मोतीराम मादावत, महिला मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती संतोष देवी परिहार, सचिव भारती परीहारिया, सलाहकार श्रीमती कमला देवी पंवार, पारसीगुट्टा बडेर हैदराबाद की पूर्व महिला मंडल कोषाध्यक्ष श्रीमती उषा लचेटा व समाज के सदस्यों व माताओं बहनों की उपस्थिति में भव्य आयोजन किया गया।

साथ ही महिला क्रिकेटर सुश्री उषा परिहारिया का गुलदस्ता, साल माला द्वारा स्वागत व अभिनंदन किया गया।

- Advertisement -

इस कार्यक्रम में हरजीराम काग ने कहा कि बेटी उषा की मेहनत, लगन से आज इस लेवल पर पहुंची, आने वाले समय मे हम सभी राष्ट्रीय टीम में देखना चाहते हैं। जरूर माँ के आशीर्वाद से इनका लक्ष्य सफल हो।

उन्होंने अपने उध्बोधन में कहा कि समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिये समाज बंधुओ द्वारा हर सम्भव योगदान दिया जाए व प्रतिभाओ को अपने कर्त्तव्य पथ पर निरन्तर आगे बढ़ते रहना चाहिये। अपना रास्ता व मंजिल से कभी भटकना नही चाहिये। जब जब रास्ते से भटके है तब तब अपने परिवार व समाज का नाम खराब हुआ है। इसलिए जो बच्चे अच्छे से पढ़ते हुए आगे बढ़ रहे है साथ ही खेल में अच्छा प्रर्दशन कर रहे हैं, उनका भरपूर सहयोग करना चाहिए। ऐसी प्रतिभाओं को अखिल भारतीय सीरवी महासभा तेलंगाना से हर संभव मदद दिलवाई जायेगी।

सुश्री उषा ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि हमें अपने संस्कारों से जुड़े हुए रहकर ही मेहनत और लगन से कार्य करना चाहिए और किसी भी कार्य में सफलता प्राप्ति हेतु निरन्तर अभ्यास करना बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम की एंकरिंग भीकाराम काग ने बहुत ही जोशीले स्वर और उम्दा अंदाज में हिन्दी, राजस्थानी और संस्कृत श्लोकों के साथ की।

[tnp_form id="1"]

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

एक नजर इन पर भी...

श्री जीजी माता पाल मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव | Shri Jiji Mata pal Mandir Pran Pratishtha Mahothsav

श्री जीजी माता पाल मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव | Shri Jiji Mata pal Mandir...

बिलाड़ा। सीरवी समाज जीजी माता पाल मंदिर विकास समिति पतालियावास बिलाड़ा द्वारा आयोजित हुए चार दिवसीय धार्मिक आयोजन के सफल क्रियांवयन को लेकर दीवान...

राजस्थान में 12वीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षा स्थगित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने राज्य में 17 जनवरी से शुरू होने वाली 12वीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षाएं आगामी सूचना तक स्थगित कर दी हैं। शिक्षा...
सीरवी समाज उदयपुर की छात्रावास का निर्माण कार्य संबंधित बैठक संपन्न

सीरवी समाज उदयपुर की छात्रावास का निर्माण कार्य संबंधित बैठक संपन्न

आप सभी समाज बन्धुओं को बहुत ही हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि उदयपुर सिरवी छात्रावास हेतु खरीदी गई जमीन का भू...

एमएसपी से दोगुना भाव पर बिक रही है कपास, ‘सफेद सोने’ के किसानों के...

जयपुर। ‘सफेद सोना’ कही जानी वाली कपास फसल की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी से इन दिनों देशभर के किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। राजस्थान...
सीरवी समाज हनुमन्तनगर में श्री आईजी फिल्म का प्रदर्शन

सीरवी समाज हनुमन्तनगर में श्री आईजी फिल्म का प्रदर्शन

बेंगलोर। सोमवार रात को श्री आईजी राजस्थानी फिल्म का प्रदर्शन सीरवी समाज हनुमन्तनगर आईमाता वडेर में हुआ।आई माताजी की जीवनी पर आधारित इस फिल्म...

स्वतंत्रता के बाद नेताजी के प्रति न्यायपूर्ण ढंग से सम्मान व्यक्त नहीं किया गया...

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को आरोप लगाया कि स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस नीत सरकारों ने नेताजी सुभाष चंद्र...

ऋतिक रौशन को लेकर एक्शन थ्रिल्म बनायेंगे करण जौहर!

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर, माचो मैन ऋतिक रौशन को लेकर एक्शन थ्रिल्म बनाने जा रहे हैं। करण जौहर इन दिनो रॉम-कॉम 'रॉकी और रानी...

आ रहा है महिंद्रा Bolero का नया अवतार, देखतें ही हो जाएगें दीवाने!

नई दिल्ली। भारतीय बाजार में ऐसी कई कारों है, जो काफी पंसद की जाती है। वही इन्हीं में से एक महिंद्रा (Mahindra Bolero) की...
आईमाता भैल रथ का गुडा सुरसिंह गांव में ग्रामीणों ने किया बधावा

आईमाता भैल रथ का गुडा सुरसिंह गांव में ग्रामीणों ने किया बधावा

पाली : जति भगा बाबा जी पंवार बगड़ी वालों के बाद आई पंथ में जति मोती बाबा जी का बड़ा नाम रहा है जो...

प्रथम भादवी बीज का महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

चेन्नई। यहां सीरवी समाज ट्रस्ट चैयूर द्वारा आई माता जी का अवतरण दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रविवार शाम को श्री...

इस तरह की और खबरें
इस तरह की और खबरें

नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में गायत्री सेपटा ने जीता स्वर्ण

पंजाब। सीरवी समाज की होनहार प्रतिभा वह महिला टेबलटेनिस...

श्री आईजी स्पोर्ट्स क्लब केंगेरी (ए) बनी चैम्पियन

बेंगलुरु/केंगेरी। सीरवी समाज ट्रस्ट केंगेरी के तत्वावधान में आयोजक...

बलेपेट बडेर में शिव महापुराण कथा का हुआ आयोजन

बेंगलूरु| सीरवी समाज कर्नाटक ट्रस्ट बलेपेट भवन में गुरुवार...

शिक्षा से ही व्यक्ति व व्यक्तित्व का विकास संभव : आईपीएस कैलाश सीरवी

बेंगलुरू। सीरवी समाज महालक्ष्मी लेआउट बडेर में रविवार को...

एक शाम महादेव व माताजी के नाम भजन संध्या सम्पन्न

बेंगलूरु| शहर के सीरवी सेवा संघ ट्रस्ट अड़कमारनहल्ली...

प्रेमाराम मुलेवा टीजीसीए तमिलनाडु के प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत

चेन्नई। टी 10 ग्रासरूट क्रिकेट एसोसिएशन (टीजीसीए) इंडिया के...

सीरवी महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन

चेन्नई। यहां के श्रीपेरंबदूर कस्बे में ग्राम तडंलम मे...

सुपेरीयपालीयम लिलड़िया भेरुजी आईमाताजी सोऽहम आश्रम निर्माण के लिए सहयोग

चेन्नई। यहां खंगारराम देवड़ा ताराराम हाम्बड़ साहुकारपेट ने अपने...

लिंगराजपुरम बडेर में श्री आईजी राजस्थानी फिल्म का प्रदर्शन

बेंगलुरू। सीरवी सेवा संघ लिंगराजपुरम बड़ेर प्रांगण में श्री...

आईमाता बडेर एसएचआर लेआऊट बेंगलूरु में योग शिविर का आयोजन

बेंगलूरु। सीरवी समाज एसएचआर लेआऊट बडेर भवन परिसर में...