कानपुर की त्रिमूर्ति फ्रेगरेंस के यहां 150 करोड़ की नकदी बरामद

Date:

नयी दिल्ली। पान मसाला और तंबाकू उत्पाद बनाने वाली कानपुर की कंपनी त्रिमूर्ति फ्रेगरेंस प्राइवेट लिमिटेड ने यहां वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) सतर्कता महानिदेशालय इलाहाबाद द्वारा की गयी छापेमारी में अब तक 150 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई है। यह राशि बढ़ सकती है क्योंकि पकड़ी गयी नकदी की गिनती अभी जारी है।

जीएसटी सर्तकता महानिदेशालय ने आज जारी एक बयान में यह जानकारी देते हुये कहा कि विभाग को सूचना मिली थी कि यह कंपनी बगैर किसी बिल के या फर्जी बिल के माध्यम से माल भेजती थी। अधिकारियों ने सूचनाओं के आधार पर इस कंपनी के ठिकानों के साथ-साथ ही उसके माल का परिवहन करने वाली कंपनी गणपति रोड कैरियर्स के कार्यालय और गोदामों पर भी छापेमारी की।

बयान में कहा गया है कि त्रिमूर्ति फ्रेगरेंस द्वारा पूर्ण कर चुकाये बगैर माल भेजने की जानकारी मिली थी। इसके साथ ही इसकी ओर से ऐसी कंपनियों के नाम 50 हजार रुपये से कम के ईवे बिल बनाये जा रहे थे, जो कारोबार में हैं ही नहीं। छापे में ऐसे प्रमाण मिले हैं जिनमें एक ही कंपनी के नाम पर कई ईवे बिल बनाये गये। इसी तरह एक पूरे ट्रक के लिए 50 हजार रुपये से कम के ईवे बिल जेनरेट किये गये। टांसपोर्टर भी इस माल के परिवहन के लिए नकदी में भुगतान की प्राप्ति दिखाता था और अपना कमीशन काट कर शेष राशि कंपनी को लौटा देता था।

200 से अधिक फर्जी बिल

जीएसटी सतर्कता महानिदेशालय ने कहा कि इस तरह के चार ट्रक कंपनी के परिसर के बाहर जब्त किये गये हैं। कंपनी इसको बगैर बिल और बगैर ईवे बिल के बाहर जाने की अनुमति दे चुकी थी। गणपति रोड कैरियर्स के परिसर के पुराने 200 से अधिक फर्जी बिल भी जब्त किये गये हैं। ट्रांसपोर्ट कंपनी के परिसर से 1.01 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गयी है।

- Advertisement -

इस दौरान त्रिमूर्ति फ्रेगरेंस को कच्चे माल की आपूर्ति करने वाली कंपनी ओडोकेम इंडस्ट्रीज के यहां भी तलाशी ली गयी है। बताया गया है कि यह कंपनी त्रिमूर्ति फ्रेगरेंस को माल की आपूर्ति नकद राशि पर करती थी। इस कंपनी के यहां भी नकदी मिलने की आशंका है।

जीएसटी सर्तकता महानिदेशालय के अधिकारियों के अनुसार त्रिमूर्ति फ्रेगरेंस के आवसीय परिसर में की गयी छापेमारी में पेपर में रखे गये बड़े पैमाने पर नकदी बरामद की गयी जिसकी गिनती भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों की मदद से शुरू की गयी है। इसकी गिनती जारी है और अब तक 150 करोड़ रुपये की नकदी मिल चुकी है। एजेंसी ने इस नकदी को सीजीएसटी कानून की धाराओं के तहत जब्त किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कंपनी से अब तक कर बकाया के तौर पर 3.09 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है।

[tnp_form id="1"]

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

एक नजर इन पर भी...

महिंद्रा के ट्रक, बस प्रभाग ने ‘अधिक माइलेज पाओ या ट्रक वापस कर दो’...

मुंबई। महिंद्रा के ट्रक और बस प्रभाग (एमटीबी) ने सोमवार को अपने भारत चरण-छह उत्सर्जन मानकों वाले ट्रकों के लिए ‘अधिक माइलेज पाओ या...
छात्रावास की जरूरत

आखिर समाज में छात्रावास की जरूरत ही क्यों है

दोस्तो आज सोच में बदलाव आने से समाज की बहुत सी प्रतिभाएं शिक्षा में भी आगे बढ़ रही है, उच्च पदों पर आसीन हो...

ओमिक्रोन के लक्षण क्या हैं?

लगभग दो वर्षों से, जनता के लाखों सदस्य जोए कोविड स्टडी के पास अपनी दैनिक स्वास्थ्य रिपोर्ट भेज रहे हैं, जिससे हमें महामारी के...
डार्क सर्कल कैसे हटाएं (Dark Circle Kaise Hataye)

डार्क सर्कल कैसे हटाएं (Dark Circle Kaise Hataye)

डार्क सर्कल कैसे हटाएं (Dark circle kaise hataye), यह बहुत सारे लोगों के लिए चिंता का स्रोत हैं क्योंकि वे आपको बूढ़ा, थके हुए...

सीरवी विकास संस्था, परगना सुमेरपुर का दुसरा कैरियर काउंसलिंग, गाइडेंस एवं मोटिवेशनल सेमिनार संपन्न

पाली। अपने देश भारत (India) में प्रतिभा की कमी नहीं है। विशिष्ट प्रतिभाओं की जन्म स्थली भारत देश ऐसे ही विश्व गुरु नहीं कहलाता है।...
तमिलनाडु सैणचा परिवार का स्नेह मिलन का हुआ आयोजन

तमिलनाडु सैणचा परिवार का स्नेह मिलन का हुआ आयोजन

चेन्नई/सीरवी न्यूज़। सेंणचा परिवार तमिलनाडु का होली स्नेह मिलन का आयोजन रविवार को सीरवी समाज पोरूर बडेर के परिसर में किया गया। सभा का...

तमिलनाडु में आज से रात्रि कर्फ्यू, रविवार को लॉकडाउन

चेन्नई। तमिलनाडु में कोरोना मामलों में वृद्धि को देखते हुए राज्य सरकार ने गुरुवार से रात्रि कर्फ्यू लागू करने तथा वायरस के प्रसार को...
Bigg Boss OTT 2 से बाहर आते ही Avinash ने Elvish के बारे में क्या कहा

Bigg Boss OTT 2 से बाहर आते ही Avinash ने Elvish के बारे में...

Bigg Boss OTT का दूसरा सीजन बहुत ही जल्द समाप्त होने वाला है पर आप सभी को जल्दी विजेता का पता भी होने वाला...
गुड़ा रुघनाथ सिंह में सीरवी समाज द्वारा आईमाता धर्म रथ भैल वधावा व धर्म सभा

गुड़ा रुघनाथ सिंह में सीरवी समाज द्वारा आईमाता धर्म रथ भैल वधावा व धर्म...

पाली। सीरवी समाज का इतिहास श्री आई माताजी का इतिहास, चमत्कार, दीवान रोहित दास जी और दीवान हरि दास जी के परचे,सती कागण माताजी,जति...

21 अप्रैल से फिर शुरू होगी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में बेटियों के विवाह के लिए परिवारों को सहायता देने वाली लोकप्रिय मुख्यमंत्री...

इस तरह की और खबरें
इस तरह की और खबरें

लूट का पैसा अब दीवारों से निकल रहा है : योगी आदित्यनाथ

प्रयागराज। हाल में समाजवादी पार्टी (सपा) से कथित तौर...

स्पेसएक्स चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन रवाना हुआ

केप केनवरल(अमेरिका)। स्पेसएक्स नासा के चार अंतरिक्ष यात्रियों को...

एक करोड़ से अधिक लोगों ने किया सूर्य नमस्कार

नई दिल्ली। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर शुक्रवार...

जल्दी से जल्दी वजन कम करने के तरीके | Weight loss tips in hindi

आज के समय में मोटापा कई बीमारियों का मुख्य...

बचपन में एक युवा ने गलत तरीके से छुआ था : कंगना रनौत

मुंबई। बाल शोषण और यौन दुर्व्यवहार का जिक्र करते...

राजनीतिक मतभेद इतना कैसा कि प्रधानमंत्री मोदी की जान से खेल जाए कांग्रेस : शिवराज

भोपाल/वार्ता। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस...

हर मैच नहीं जीत सकते, टीम इंडिया के लिये यह अस्थायी दौर है : रवि शास्त्री

मस्कट। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री...

अमित शाह ने भगवान राम की 108 फुट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला रखी

कुरनूल (आंध्र प्रदेश), 23 जुलाई (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री...

हम भविष्य के संघर्षों की कुछ झलकियां देख रहे हैं : सेना प्रमुख

नयी दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने चीन...