चंद्रमा की सतह पर उतरने और इतिहास रचने की तैयारी में चंद्रयान-3

    Date:

    बेंगलुरु, 23 अगस्त (भाषा)। भारत इतिहास रचने के करीब है क्योंकि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के महत्वाकांक्षी तीसरे चंद्र अभियान चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) बुधवार शाम को चंद्रमा की सतह को छूने को तैयार है।

    ऐसा होने के बाद भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश और धरती के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन जाएगा, जो अब तक अनछुआ रहा है।

    एलएम में लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) हैं जो बुधवार को शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र के निकट उतरने वाला है।

    इसरो ने मंगलवार को लैंडर पर मौजूद कैमरों द्वारा ली गई चंद्रमा की तस्वीरें साझा कीं और कहा, ‘‘अभियान तय समय के मुताबिक चल रहा है। सिस्टम की नियमित जांच की जा रही है। चंद्रयान-3 सुगमता से लगातार आगे बढ़ रहा है। ‘मिशन ऑपरेशन कॉम्प्लेक्स’ (एमओएक्स) ऊर्जा और उत्साह से भरा है।’’

    - Advertisement -

    अगर चंद्रयान-3 अभियान चंद्रमा की सतह को छूने में और चार साल में इसरो के दूसरे प्रयास में रोबोटिक लूनर रोवर को लैंड करने में सफल रहता है तो भारत चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में प्रौद्योगिकीय महारत रखने वाला अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ के बाद चौथा देश बन जाएगा।

    चंद्रयान-3, चंद्रयान-2 की अगली कड़ी है और इसका उद्देश्य चांद की सतह पर सुरक्षित और आसानी से लैंडिंग करना, चंद्रमा पर घूमना और वैज्ञानिक प्रयोग करना है।

    चंद्रयान -2 अपने अभियान में विफल रहा था क्योंकि इसका लैंडर ‘विक्रम’ सात सितंबर, 2019 को लैंडिंग का प्रयास करते समय लैंडर के ब्रेकिंग सिस्टम में खराबी आ जाने के कारण सतह पर उतरने से कुछ मिनट पहले चंद्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। चंद्रयान का पहला अभियान 2008 में हुआ था।

    - Advertisement -

    600 करोड़ रुपये की लागत वाला चंद्रयान-3 अभियान लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (एलवीएम-3) रॉकेट के जरिए 14 जुलाई को शुरू हुआ था और आज तक इसने 41 दिन का सफर तय कर लिया है।

    Subscribe to our Newsletter

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    पोस्ट साझा करें:

    एक नजर इन पर भी...

    चिराग ने लगाया अपने चाचा पारस पर राजग की छवि खराब करने का आरोप

    चिराग ने लगाया अपने चाचा पारस पर राजग की छवि खराब करने का आरोप

    पटना, 23 जुलाई (भाषा) लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को अपने चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस पर...

    सीरवी समाज कोयम्बटूर के कानाराम गहलोत बने अध्यक्ष

    कोयम्बटूर। यहां रविवार को सीरवी समाज कोयम्बटूर की साधारण सभा की बैठक हुई। इस मीटिंग के पहले माताजी का दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना...

    रुपया 31 पैसे की बढ़त के साथ 74.03 प्रति डॉलर पर

    मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 31 पैसे की बढ़त...
    बलेपेट सीरवी समाज कर्नाटक ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी समिति का हुआ गठन

    बलेपेट सीरवी समाज कर्नाटक ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी समिति का हुआ गठन

    बेंगलूरु। शहर के बलेपेट स्थित सीरवी समाज कर्नाटक ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी समिति का गठन सीरवी समाज बलेपेट भवन में हुआ। बैठक के पहले...

    हाम्बड परिवार की ओर से आश्रम निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग

    चेन्नई। सीरवी समाज ट्रस्ट वेलूर के अध्यक्ष एवं तमिलनाडु पॉन ब्रोकर एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के वेलूर जिला प्रभारी हिम्मताराम हाम्बड़ परिवार की...
    आँचल पंवार एवं प्रतिज्ञा काग बनी बास्केटबॉल की चैंपियंस

    आँचल पंवार एवं प्रतिज्ञा काग बनी बास्केटबॉल की चैंपियंस

    बेंगलुरु। सीरवी समाज की होनहार प्रतिभा खिलाड़ी सुश्री आँचल पंवार सुपुत्री श्री प्रकाश जी, माता श्रीमती मंजू, मूलनिवासी बेरा रामर, गांव आगेवा, तहसील जैतारण,...
    दुश्मन को जवाब देने में करेंगे ब्रह्मोस का इस्तेमाल : राजनाथ

    दुश्मन को जवाब देने में करेंगे ब्रह्मोस का इस्तेमाल : राजनाथ

    लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विश्व में शांति दूत की भूमिका में रहने वाला भारत ब्रह्मोस का इस्तेमाल आक्रमण के लिये...

    राज्य स्तरीय खेलकूद स्पर्धा में भाग लेकर लौटी छात्रा खिलाड़ियों का स्वागत

    बिलाड़ा। कस्बे के श्री आईजी विद्या मंदिर सीनियर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा दसवीं व बारहवीं में अध्ययनरत छात्रा खिलाड़ी बहनों दीपू सीरवी व अनु...

    जिगनी बडेर भवन में बाल संस्कार व योग शिविर का हुआ आयोजन

    बेंगलूरु। सीरवी समाज जिगनी बडेर परिसर मे प्रथम बार बालक, बालिकाओं के लिए बाल संस्कार ज्ञानशाला व योग का आयोजन किया गया। भानाराम गेहलोत ने...
    सीरवी समाज ट्रस्ट आनेकल वडेर में उत्साहपूर्ण मनाया स्वतंत्रता दिवस

    सीरवी समाज ट्रस्ट आनेकल वडेर में उत्साहपूर्ण मनाया स्वतंत्रता दिवस

    बेंगलुरू: सीरवी समाज ट्रस्ट आनेकल ट्रस्ट आनेकल वडेर के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह एवं हर्षोलास के साथ मनाया गया। समाज के...

    इस तरह की और खबरें
    इस तरह की और खबरें

    हम भविष्य के संघर्षों की कुछ झलकियां देख रहे हैं : सेना प्रमुख

    नयी दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने चीन...

    महान व्यक्तित्वों के योगदान को मिटाने का प्रयास हुआ : मोदी

    नयी दिल्ली। कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर परोक्ष रूप...

    सबको साथ लेकर चलना ही संगठन की पहली कड़ी है : दीवान माधवसिंह

    मनावर (संवाददाता : मुकेश गेहलोत)। मनावर तहसील के ग्राम...

    शोपियां, पुलवामा में दो मुठभेड़ों में चार आतंकवादी मारे गए

    श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां और पुलवामा जिलों में शनिवार...

    एक करोड़ से अधिक लोगों ने किया सूर्य नमस्कार

    नई दिल्ली। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर शुक्रवार...

    लूट का पैसा अब दीवारों से निकल रहा है : योगी आदित्यनाथ

    प्रयागराज। हाल में समाजवादी पार्टी (सपा) से कथित तौर...

    स्पेसएक्स चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन रवाना हुआ

    केप केनवरल(अमेरिका)। स्पेसएक्स नासा के चार अंतरिक्ष यात्रियों को...