Ladli Behna Yojana : बहनों के लिए खुशखबरी, हर महीने मिलेंगे 1 हजार, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू

Date:

भोपाल। मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार की ओर से लॉन्च की गई ‘लाडली बहना योजना‘ (Ladli Behna Yojana) के लिए आज यानी 25 जुलाई से फिर से रजिस्ट्रेश शुरू हो गया है। इस बार से राज्य की 21 साल की बहनें भी फॉर्म भरने के लिए पात्र हैं। इसके अलावा जिन महिलाओं के परिवार में ट्रैक्टर है, अब वह भी लाडली बहना योजना के लिए आवेदन कर सकेंगी। आइये जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से पूरी प्रोसेस :-

Ladli Behna Yojana आज से रजिस्ट्रेशन शुरू:

लाडली बहना योजना का लाभ लेने के लिए प्रदेश की जो महिलाएं पहले आवेदन नहीं दे पाई थीं, वे आज अप्लाई कर सकती हैं। लाडली बहना योजना का लाभ पाने के लिए बहनों की उम्र सीमा घटाकर अब 23 साल की जगह 21 साल कर दी गई है। ऐसे में 1 जनवरी 2023 तक 21 साल की उम्र पूरी करने वाली और 60 साल से कम उम्र की महिलाएं इसका लाभ पाने के लिए पात्र हैं।

जिनके पास ट्रैक्टर उन्हें भी मिलेगा योजना का लाभ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज से फिर मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है. हमारी ऐसी बहनें जिनकी आयु 21 से 23 वर्ष की है तथा ऐसी बहनें जिनके पास ट्रैक्टर भी है, उन सभी को लाडली बहना योजना से जोड़ा जा रहा है। उन्हें भी अब योजना का लाभ मिलेगा। बता दें कि पहले चरण के आवदेन के वक्त जिनके पास ट्रैक्टर था उन्हें आवेदन से बाहर रखा गया था।

लाडली बहना योजना के लिए आवेदन पात्रता शर्तें

लाडली बहना योजना के लिए आवेदन के नियम और पात्रता शर्तें आसान की गई हैं। योजना का लाभ पाने के लिए सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, महिला, परित्यक्ता, विधवा महिलाएं आवेदन के लिए पात्र हैं। महिलाओं को मध्यप्रदेश का स्थानीय निवासी होना जरूरी है। आवेदन के लिए उम्र सीमा 21 से 60 वर्ष तक है, पहले आयु सीमा 23 वर्ष थी।

- Advertisement -

क्या आपका फॉर्म हो गया था रिजेक्ट

जीहां अगर आप उन महिलाओं में से हैं जिन्होंने पहले चरण में फॉर्म भरा था लेकिन किन्हीं कारणों से फॉर्म रिजेक्ट हो गया था, तो वे महिलाएं भी दोबारा आवेदन कर सकती हैं।

लाडली बहनों से क्या बोले मुख्यमंत्री

लाडली बहनों (Ladli Behna Yojana 2.0) के लिए आयोजित सभाओं में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहनों से कहा, अगर आप मुझे सगा भाई मानती हैं तो मुझ पर भरोसा करें। लाडली बहना योजना में मैं तुम्हें हर महीने तीन हजार रुपए दूंगा। कुछ लोग झूठी घोषणाएं कर रहे हैं। मुझे झूठा कह रहे हैं, लेकिन आपको ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।’ यही नहीं यह प्रदेश का चुनावी साल है मौके की नजाकत को देखते हुए सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि अभी जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उन्हें जारी रखने के लिए, उनका लाभ लेने के लिए आपको बीजेपी के साथ रहना होगा।

महिला मतदाताओं की संख्या तकरीबन 2 करोड़

योजना में कुल पात्र महिलाओं की संख्या एक करोड़ चालीस लाख से अधिक हो जाएगी. प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या तकरीबन 2 करोड़ 60 लाख है और यह योजना उनमें से आधी से ज्यादा को उन्हें कैश बेनिफिट दे रही है। गौरतलब है कि लाड़ली बहना योजना में नामांकन का दूसरा चरण 25 जुलाई से शुरू हो रहा है। 21 साल व उससे अधिक उम्र की महिलाओं के फार्म इस दिन से भरे जाएंगे। इसके साथ ही जिन महिलाओं ने पहले चरण के दौरान योजना के फार्म नहीं भरे थे या किसी कारणवश उनका फार्म रिजेक्ट हो गया, वे भी अब नए सिरे से आवेदन कर सकती हैं।

ये है आखिरी तारीख

आज से शुरू हो रहा दूसरे चरण का रजिस्ट्रेशन 20 अगस्त तक जारी रहेगा। यानी 20 अगस्त आखिरी तारीख है। 21 साल से 60 साल तक की विवाहित इस योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन कर सकती हैं। सभी को आवेदन करवाने से पहले KYC कराना जरूरी है।

- Advertisement -

Ladli Behna Yojana : बहनों के लिए खुशखबरी, हर महीने मिलेंगे 1 हजार, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू

ऑनलाइन भरे जाएंगे फॉर्म

इस बार इस योजना के लिए ऑनलाइन ladli behna yojana form भरे जाएंगे। पहले चरण के लिए ऑफलाइन फॉर्म भरे गए थे। दूसरे चरण में रजिस्ट्रेशन कराने वाली बहनों के खाते में 10 सितंबर को पहली किस्त के पैसे आएंगे।

रजिस्ट्रेशन के लिए ये दस्तावेज जरूरी

आवेदन करने वाली महिलाओं के पास परिवार की सदस्य आईडी होनी चाहिए। इसके अलावा बैंक पासबुक, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर, पैन कार्ड, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो होना अनिवार्य है।

इन 5 जगहों से लाडली बहना योजना के लिए करें आवेदन

लाडली बहना योजना के फॉर्म ऑफलाइन भरे जा रहे हैं। सरकार ने योजना के फॉर्म इन 5 जगह उपलब्ध कराएं हैं –

- Advertisement -
  • पंचायत केंद्र से
  • लेखपाल के जरिए
  • पंचायत सचिव के जरिए
  • प्रधान के जरिए
  • विशेष कैंप कार्यालय से

ऐसे करें अप्लाई

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले महिलाओं को लाडली बहना योजना की ऑफिसियल वेबसाइट मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना https://cmladlibahna.mp.gov.in/  पर जाना होगा।
  • इसके बाद कैंप की जानकारी वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
  • यहां पर तहसील, जिला, पंचायत जैसी मांगी गई जानकारी को भरें।
  • इसके बाद आपको लाडली बहना योजना का नजदीकी कैंप एड्रेस दिखाई देगा।
  • अब आपको कैंप पर जाना पड़ेगा वहां से फॅार्म लेकर मांगी गई सभी जानकारी भर फॅार्म जमा कर देना है।

10 अगस्त को खाते में आएंगे 1 हजार रुपए

पहले चरण में रजिस्ट्रेशन करा चुकी लाडली बहनों के खाते में 10 अगस्त को योजना की तीसरी किस्त के रूप में एक हजार रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।

 

 

[tnp_form id="1"]

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

एक नजर इन पर भी...

बचपन में एक युवा ने गलत तरीके से छुआ था : कंगना रनौत

मुंबई। बाल शोषण और यौन दुर्व्यवहार का जिक्र करते हुए अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने अनुभव को याद किया और कहा कि बचपन में...

चीन की जनसंख्या में 2021 में पांच लाख से भी कम बढ़ी : जन्म...

बीजिंग। चीन की जनसंख्या पिछले साल के अंत तक 1.4126 अरब रही यानी कुल आबादी में पांच लाख से भी कम की वृद्धि हुई...

शार्दुल के 7 विकेट, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को बड़ी बढ़त से रोका

जोहान्सबर्ग। मध्यम तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर (61 रन पर 7 विकेट) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टेस्ट...

विधानसभा चुनाव: पांच राज्यों में सात चरणों में मतदान, 10 मार्च को मतगणना

नयी दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी। राजनीतिक रूप से अहम उत्तर...
COCONUT TREE

कोविड वैक्सीन लेने से बचने के लिए नारियल के पेड़ पर चढ़ा आदमी

पुड्डुचेरी/दक्षिण भारत। पुड्डुचेरी के पास कोनेरीकुप्पम गांव में उस समय दिलचस्प वाकया सामने आया जब एक 40 वर्षीय व्यक्ति कोविड का टीका लगवाने से...

रूस ने यूक्रेन के पूर्वी हिस्से पर हमले तेज़ किए

कीव। यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल से हजारों लोगों को निकालने की उम्मीद जगने के बीच रूस ने इस पूर्वी औद्योगिक केंद्र पर नियंत्रण...

जरगनाहल्ली बडेर में नवरात्र महोत्सव व कथा सम्पन्न

बेंगलूरु। शहर के कनकपुरा रोड़ स्थित सीरवी समाज जरगनाहल्ली के तत्वावधान में नौ दिवसीय नवरात्रि महोत्सव का समापन हर्षोल्लास से हुआ, जिसमें कथा वाचक...

कपिल शर्मा का नेटफ्लिक्स कॉमेडी स्पेशल 28 जनवरी से

मुंबई। लोकप्रिय हास्य कलाकार और टीवी शो होस्ट कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘कपिल शर्मा : आई एम नॉट डन येट’ का प्रीमियर 28...

वीवो ने वाई21ई लॉन्च किया

इनोवेटिव ग्लोबल स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने अपनी वाई सीरीज का विस्तार किया और भारत में नए वीवो वाई21ई को लॉन्च करने की घोषणा की। ब्राइट...

आतंकवाद मानवाधिकार उल्लंघन का सबसे बड़ा रूप : अमित शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि आतंकवाद मानवाधिकारों के उल्लंघन का सबसे बड़ा रूप है और आतंकवाद के...

इस तरह की और खबरें
इस तरह की और खबरें

राजनीतिक मतभेद इतना कैसा कि प्रधानमंत्री मोदी की जान से खेल जाए कांग्रेस : शिवराज

भोपाल/वार्ता। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस...

बिलाड़ा के बाद अब तिरुपति में बनेगा सीरवी समाज का दूसरा धाम

चेन्नई (पत्रिका/अशोकसिंह राजपुरोहित)। सीरवी समाज का सबसे बड़ा धाम...

सीसीटीवी फुटेज में दिखा अमृतपाल सिंह | Amritpal Singh seen in CCTV footage

चंडीगढ़, 25 मार्च (भाषा) खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल...

पंजाब में मोदी की सुरक्षा में गंभीर चूक

नई दिल्ली/चंडीगढ़। देश के नेतृत्व की सुरक्षा व्यवस्था में...

लूट का पैसा अब दीवारों से निकल रहा है : योगी आदित्यनाथ

प्रयागराज। हाल में समाजवादी पार्टी (सपा) से कथित तौर...
00:09:39

श्री आई चालीसा Shree Aai Chalisa by PAKHI SHARMA AND VINOD MUKATI

श्री आई चालीसा (I-45SA) गायिका: पाखी शर्मा और विनोद मुकाती...

शार्दुल के 7 विकेट, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को बड़ी बढ़त से रोका

जोहान्सबर्ग। मध्यम तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर (61 रन पर...

तूफानों से भरा है बृहस्पति, क्या कभी थमेगा ग्रेट रेड स्पॉट

मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया)। बृहस्पति हमारे सौर मंडल में सबसे बड़ा...